
यूपी की सभी छोटी-बड़ी खबर (Img: Dynamite News)
Lucknow: देश की राजधानी दिल्ली से संचालित उत्तर प्रदेश की खबरों का नंबर-1 चैनल डाइनामाइट न्यूज़ नये प्रयोगों, बिग ब्रेकिंग समाचारों के साथ अपने कलेवर के लिए जाना जाता है। देश के सबसे अधिक जनसंख्या वाले राज्य यूपी का नंबर-1 चैनल होने के नाते हम अपने पाठकों के लिये खबरों की प्रस्तुतिकरण का नया अंदाज लेकर सामने आये हैं, जिससे प्रदेश वासियों को समाचारों का जानने का एक नया अनुभव मिलेगा। अपने पाठकों के लिये हम पेश कर रहे हैं यूपी की खबरों का एक लाइव ब्लॉग, जिसमें एक ही खबर में, एक ही जगह और एक क्लिक में आपको उत्तर प्रदेश की सभी खबरें एक साथ पढ़ने को मिलेंगी।
देवरिया। थाना कोतवाली पुलिस ने एटीएम मशीन में छेड़छाड़ कर धोखाधड़ी से रुपये निकालने वाले गिरोह के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से एटीएम कार्ड, पेचकस, एटीएम के निकासी द्वार पर लगाने वाली लोहे की पट्टियां और 1600 रुपये नकद बरामद किए हैं।
देवरिया। लार थाना पुलिस ने नाबालिग पीड़िता को बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में कार्रवाई करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, लार थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने 18 मार्च 2026 को अपनी नाबालिग पुत्री के घर से चले जाने के संबंध में थाने में प्रार्थना पत्र दिया था। मामले में तत्काल संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
सुल्तानपुर। कादीपुर के कुंभी डडिया गांव में शिक्षक दंपती की हत्या के मामले में 24 घंटे बाद भी पुलिस किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है। मंगलवार सुबह निजी विद्यालय परिसर स्थित आवास में कंपोजिट विद्यालय खनुहट के प्रधानाध्यापक मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता सिंह के शव मिलने से सनसनी फैल गई थी। दोहरे हत्याकांड की सूचना पर पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। फोरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए।
देवरिया। जनपद में लगातार बढ़ रहे नदियों के जलस्तर ने किसानों और ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। खासकर रुद्रपुर तहसील क्षेत्र में गोर्रा और राप्ती नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से नदी किनारे बसे गांवों में दहशत का माहौल है। खेतों में पानी भर जाने से खरीफ की फसलें बुरी तरह प्रभावित हो रही हैं।
प्रयागराज के फाफामऊ जोन 7 नगर निगम में तैनात एक राजस्व निरीक्षक को एंटी करप्शन टीम ने 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने राधा देवी से हाउस टैक्स कम करने के एवज में घूस मांगी थी। फिलहाल फाफामऊ थाने में कानूनी कार्रवाई जारी है।
पूरी खबर यहां पढ़ें - प्रयागराज में एंटी करप्शन टीम की बड़ी कार्रवाई, 20 हजार घूस लेते नगर निगम का राजस्व निरीक्षक गिरफ्तार
हाथरस। जनपद में स्वच्छता व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए जिलाधिकारी सत्य प्रकाश पटेल ने मंगलवार सुबह नगर पंचायत सादाबाद क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया। सुबह करीब 8 बजे पहुंचे डीएम ने वार्ड नंबर 15 में चल रहे सफाई कार्यों का जायजा लिया और मौके पर सफाई व्यवस्था की स्थिति देखी।
बरेली सीबीगंज क्षेत्र में रोजगार दिलाने का झांसा देकर एक युवती से 87 हजार रुपये की ऑनलाइन ठगी कर ली। साइबर ठग ने युवती को व्हाट्सएप पर लिंक भेजकर पहले वर्क मैटेरियल के नाम पर 499 रुपये जमा कराए। इसके बाद अलग-अलग बहाने बनाकर युवती और उसकी मां के खाते से कुल 87 हजार रुपये ट्रांसफर करा लिए। ठगी का पता चलने पर पीड़िता ने साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद सीबीगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
कानपुर। लगातार करीब 48 घंटे तक रुक-रुककर हुई बारिश के बाद मंगलवार को कानपुर के मौसम ने करवट ली। सुबह से आसमान साफ रहा और चटक धूप निकलने से शहरवासियों को बारिश से राहत मिली। बारिश के चलते जहां कई इलाकों में जलभराव और यातायात प्रभावित हुआ था, वहीं मौसम साफ होने के बाद जनजीवन धीरे-धीरे पटरी पर लौटता नजर आया।
देवरिया। लगातार तीन दिनों तक हुई मूसलाधार बारिश का असर बैतालपुर स्थित भारत गैस प्लांट के संचालन पर भी पड़ा। प्लांट परिसर में भारी जलभराव होने के कारण बृहस्पतिवार से शनिवार तक टैंकरों की आवाजाही और गैस की लोडिंग प्रभावित रही, जिससे एलपीजी आपूर्ति व्यवस्था बाधित हो गई।
प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले की आसपुर देवसरा थाना पुलिस को नशा तस्करों के खिलाफ अभियान में एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान 11.74 ग्राम अवैध एमडी (मेथामफेटामाइन) के साथ एक शातिर ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही मौके से तस्करी में इस्तेमाल हो रही बिना नंबर प्लेट की एक बुलेट मोटरसाइकिल को भी एमवी एक्ट के तहत सीज किया गया है।
प्रतापगढ़। बेसिक शिक्षा निदेशक के आदेशानुसार एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी देवव्रत सिंह के कुशल नेतृत्व में मंगलवार को मीरा भवन स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विकास खंडों की टीमों ने पूरे उत्साह के साथ अपना दमखम दिखाया। खेल के अंत में सदर ब्लॉक के पीएम श्री स्कूल जयंतीपुर ने बालक और बालिका दोनों ही वर्गों के फाइनल में ऐतिहासिक जीत दर्ज कर चैंपियन ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार जो 18 फरवरी 2025 को भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त की पद पर बैठे उनके देखरेख में बंगाल बिहार जैसे प्रमुख विधानसभा के चुनाव संपन्न कराए गए उनके द्वारा कराए गए चुनाव को लेकर लोकतांत्रिक मर्यादाओं का घोर उल्लंघन किया गया उसी को लेकर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई कराने की मांग राष्ट्रपति महोदया के नाम जिलाधिकारी देवरिया को ज्ञापन सौंपने के लिए कलेक्ट्री कचहरी देवरिया परिसर में जोरदार धरना प्रदर्शन किया गया संयुक्त वामपंथी दल के बैनर तले सैकड़ो कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।
देवरिया। नगर पंचायत बैतालपुर निवासी पूजा पत्नी पन्नेलाल के लिए पक्का मकान किसी सपने से कम नहीं था। कभी मिट्टी से बने कच्चे घर पर पॉलिथीन डालकर परिवार के साथ जीवन गुजारने वाली पूजा को बरसात के दिनों में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। घर में पानी टपकने से बच्चों समेत पूरा परिवार मुश्किल में रहता था।
देवरिया। गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन उत्तर प्रदेश एवं सेवानिवृत्त कर्मचारी-पेंशनर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मंगलवार को अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जिलाधिकारी को 12 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। संगठन के अध्यक्ष देवेंद्र मणि त्रिपाठी की अध्यक्षता और अगुवाई में पेंशनर्स ने अपनी समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए सरकार से मांगों पर गंभीरता से विचार कर उन्हें पूरा करने की अपील की।
बदायूं थाना कादरचौक क्षेत्र में एक प्राचीन शिव मंदिर परिसर की चारदीवारी तोड़ने का मामला सामने आया है। मंदिर के सेवादार ने थाना प्रभारी को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और चारदीवारी दोबारा बनवाने की मांग की है।
नगरपालिका सिसवा कस्बे के वार्ड नम्बर 21 विवेकानन्द नगर में बिना विभागीय स्वीकृति के अवैध रूप से बिजली का पोल गाड़ने का मामला सामने आया है। 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र सिसवां के अवर अभियंता सत्यम कुमार गोंड ने थानाध्यक्ष कोठीभार को प्रार्थना पत्र देकर फर्म 'इंडस टावर्स लिमिटेड' के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
सुल्तानपुर। कादीपुर क्षेत्र के कुंभी दरिया गांव में शिक्षक दंपती मुकेश सिंह और उनकी पत्नी की धारदार हथियार से हत्या के बाद शिक्षक संघ में आक्रोश है। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष दिनेश उपाध्याय ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए पुलिस प्रशासन से हत्याकांड का जल्द खुलासा कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।
अमेठी। आश्रम पद्धति इंटर कॉलेज असैदापुर के निरीक्षण पर पहुंचे जिलाधिकारी शशांक चौधरी ने छात्राओं को परोसे जाने वाले भोजन की गुणवत्ता खुद परखी। डीएम ने छात्राओं के बीच बैठकर भोजन किया। उन्होंने मेन्यू के अनुसार गुणवत्तापूर्ण खाना उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने मेस, छात्रावास, कक्षाओं और परिसर का निरीक्षण कर साफ-सफाई समेत व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश दिए। जिला अधिकारी ने छात्राओं के लिए तख़्त खरीदने का निर्देश भी दिया।
देवरिया। सदर तहसील के अधिवक्ताओं ने मंगलवार को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अनिमेश वर्मा और नायब तहसीलदार शिवेंद्र कौडिल्य के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। अधिवक्ताओं ने न्यायालयों में लंबित मामलों के समय से निस्तारण तथा जनता दिवस में खानापूर्ति का आरोप लगाते हुए जिला प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है।
देवरिया। लगातार तीन दिनों तक हुई मूसलाधार बारिश का असर बैतालपुर स्थित भारत गैस प्लांट के संचालन पर भी पड़ा। प्लांट परिसर में भारी जलभराव होने के कारण बृहस्पतिवार से शनिवार तक टैंकरों की आवाजाही और गैस की लोडिंग प्रभावित रही, जिससे एलपीजी आपूर्ति व्यवस्था बाधित हो गई।
कौशांबी। जिले में संविदा पर तैनात एएनएम ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर मंगलवार से कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया। मुख्य चिकित्साधिकारी के इन्तजार में वह सुबह से कार्यालय में बैठी रहीं, लेकिन सीएमओ मिलने नहीं आए। आरोप है कि वह प्रयागराज जाने की बात कहते रहे। वहीं एएनएम मांगें पूरी नहीं होने तक कार्य वहिष्कार करने और धरना-प्रदर्शन में शामिल होने लखनऊ जाने की बात कही है।
कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर एक नाबालिग किशोरी को बिहार ले जाने के आरोप में पुलिस ने युवक को गिरफ्तार किया है। किशोरी के परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। पुलिस अब किशोरी के बयान और मामले से जुड़े अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच कर रही है।
सुल्तानपुर। सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन कार्यक्रम के दूसरे दिन जिले के सभी 14 बाल विकास परियोजनाओं के 85 सेक्टरों में स्थित 2511 आंगनबाड़ी केंद्रों पर विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। इस दौरान पोषाहार से तैयार पौष्टिक व्यंजनों का प्रदर्शन कर लोगों को बेहतर पोषण के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रमों में गर्भवती महिलाओं को सम्मानित करने के साथ उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, सहायिकाओं और आशा कार्यकर्ताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। अभिभावकों को बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य और समुचित विकास के प्रति जागरूक किया गया।
देवरिया। गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन उत्तर प्रदेश एवं सेवानिवृत्त कर्मचारी-पेंशनर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मंगलवार को अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जिलाधिकारी को 12 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। संगठन के अध्यक्ष देवेंद्र मणि त्रिपाठी की अध्यक्षता और अगुवाई में पेंशनर्स ने अपनी समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए सरकार से मांगों पर गंभीरता से विचार कर उन्हें पूरा करने की अपील की।
सुल्तानपुर। कलेक्ट्रेट गेट के पास 23 सितंबर को चार पहिया वाहन की टक्कर से गंभीर घायल बीफार्मा छात्रा के इलाज के लिए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी है। गंभीर हालत में छात्रा को लखनऊ रेफर किया गया था। हादसे के बाद इसौली विधायक मोहम्मद ताहिर खान ने अस्पताल पहुंचकर छात्रा का हालचाल लिया था।
परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए विधायक ने अखिलेश यादव से इलाज के लिए मदद का अनुरोध किया था। सोमवार को लखनऊ स्थित सपा कार्यालय में विधायक ने अखिलेश यादव की ओर से दी गई एक लाख रुपये की सहायता राशि छात्रा के भाई को सौंपी। इस दौरान इसौली विधानसभा अध्यक्ष स्वामीनाथ यादव, जिला सचिव डॉ. सुरेश यादव, विधानसभा कोषाध्यक्ष केशव राम यादव समेत पार्टी के अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Location : Lucknow
Published : 29 September 2026, 4:39 PM IST