
यूपी की सभी बड़ी खबर (फोटो सोर्स- डाइनामाइट न्यूज़)
Lucknow: देश की राजधानी दिल्ली से संचालित उत्तर प्रदेश की खबरों का नंबर-1 चैनल डाइनामाइट न्यूज़ नये प्रयोगों, बिग ब्रेकिंग समाचारों के साथ अपने कलेवर के लिए जाना जाता है। देश के सबसे अधिक जनसंख्या वाले राज्य यूपी का नंबर-1 चैनल होने के नाते हम अपने पाठकों के लिये खबरों की प्रस्तुतिकरण का नया अंदाज लेकर सामने आये हैं, जिससे प्रदेश वासियों को समाचारों का जानने का एक नया अनुभव मिलेगा। अपने पाठकों के लिये हम पेश कर रहे हैं यूपी की खबरों का एक लाइव ब्लॉग, जिसमें एक ही खबर में, एक ही जगह और एक क्लिक में आपको उत्तर प्रदेश की सभी खबरें एक साथ पढ़ने को मिलेंगी।
झाँसी में करवा चौथ पर्व को लेकर बाजारों में चहल-पहल बढ़ गई है। बाजारों में सड़क किनारे करवों का बाजार लगा, साथ ही महिलाएं हाथों में मेहंदी लगवाने के लिए पहुंच रही हैं। मेहंदी आर्टिस्ट विजय ने बताया कि वह पिछले 10-12 वर्षों से इस काम से जुड़े हैं। त्योहार के अवसर पर उनकी पूरी टीम मेहंदी लगाने में जुटी है। महिलाएं अरेबियन, भरा-हाथ सहित विभिन्न आकर्षक डिजाइनों को पसंद कर रही हैं। करवा चौथ को लेकर मेहंदी कलाकारों के यहां भी काफी व्यस्तता देखने को मिल रही है।
देवघर में गरीबों को राशन मुहैया कराने के लिए सरकारी गोदामों में रखा गया अनाज आखिर कहां जा रहा है? देवघर में झारखंड स्टेट फूड कॉरपोरेशन (जेएसएफसी) के गोदाम से करीब 22 हजार क्विंटल चावल की कथित हेराफेरी का मामला सामने आने के बाद यह सवाल गंभीर हो गया है। बैद्यनाथपुर स्थित बाजार समिति परिसर के गोदाम में अनाज के स्टॉक को लेकर हुई जांच में ऑनलाइन रिकॉर्ड और वास्तविक स्थिति के बीच बड़ा अंतर पाया गया। विभागीय जानकारी के अनुसार, रिकॉर्ड में उपलब्ध दिखाए जा रहे चावल को कथित तौर पर गलत तरीके से बाजार में बेच दिया गया।
रायबरेली जिले के मिल एरिया थाना क्षेत्र में सड़क हादसे का एक दर्दनाक मामला सामने आया है। सिधौना गांव के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक में तेज रफ्तार बुलेट बाइक जा टकराई। हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना के बाद बुलेट बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना का सीसीटीवी वीडियो गुरुवार सुबह करीब 10 बजे सोशल मीडिया पर वायरल होने की जानकारी सामने आई है।
सीतापुर के रेउसा थाना क्षेत्र के भवानीपुर गांव में बुधवार रात करीब 11:30 बजे गोदाम में ठेलियां खड़ी कर रहे 30 वर्षीय सर्वेश की करंट लगने से मौत हो गई। वह पिछले सात-आठ महीने से त्रिभुवन लाल शर्मा के यहां काम करता था। घटना के बाद परिजनों ने हादसे की परिस्थितियों पर सवाल उठाए हैं।
यूपी के हमीरपुर जिले के मौदहा में सरकारी चावल की कालाबाजारी के संदेह में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। SDM, CO और खाद्य सुरक्षा अधिकारी की संयुक्त टीम ने छापेमारी के दौरान DCM में लादा जा रहा करीब 250 क्विंटल सरकारी चावल बरामद किया है। मामले में गल्ला आढ़ती धर्मात्मा साहू को गिरफ्तार किए जाने की जानकारी सामने आई है। छापेमारी के दौरान कोतवाली पुलिस भी मौजूद रही। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर सरकारी राशन की इतनी बड़ी खेप कहां से आई और क्या इस मामले में कोटेदारों की भी कोई भूमिका है? प्रशासन की जांच में इन सवालों के जवाब सामने आने की उम्मीद है।
बरेली शहर के इंदिरा नगर में 24 घंटे सातों दिन जलापूर्ति योजना के कार्यों में देरी और गुणवत्ता मानकों की अनदेखी पर नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने कड़ा रुख अपनाया है नगर आयुक्त ने परियोजना के तहत चल रहे कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान खामियां मिलने पर कार्यदायी संस्था यूनिवर्सल एईपी प्रोजेक्ट एंड इंजीनियरिंग सर्विस के अभियंताओं को जमकर फटकार लगाई। साथ ही जल निगम के एक्सईएन को कार्यदायी संस्था पर पांच लाख रुपये का जुर्माना लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने फरवरी तक परियोजना का काम पूरा करने की समयसीमा तय की है।
कासगंज के गंजडुंडवारा स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के शिक्षक शिवराम सिंह का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। उनकी शक्ल फिल्म ‘हनुमान अंश’ के अभिनेता शोभिनव सत्या से हूबहू मिलती है, जिसके कारण लोग उन्हें देखकर हैरान हैं और उनकी यह समानता पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।
गोरखपुर जिले के थाना बेलीपार क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ की घटना सामने आई है। इस मामले में कार्रवाई और स्थिति की पूरी जानकारी देते हुए क्षेत्राधिकारी बांसगांव ने आधिकारिक वीडियो बाइट जारी की है, जिसमें घटना से जुड़े सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं और पुलिस की कार्रवाई का खुलासा किया गया है।
बदायूं के उघैती थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह स्कूल जा रही कक्षा छह की छात्रा की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। खंडुवा गांव के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से छात्रा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
प्रयागराज के कमिश्नरेट गंगानगर के थाना नवाबगंज क्षेत्र के ग्राम बरईपुर रामनगर में पुलिस ने नकबजनी के मामलों के अनावरण के तहत छापेमारी की। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने एक मकान की जमीन की खुदाई कर तीन ड्रमों में छिपाकर रखे गए भारी मात्रा में नकदी रुपये बरामद किए हैं। पुलिस ने नकदी को सील कर संबंधित विभागों को सूचित किया है।
हाथरस जंक्शन रेलवे स्टेशन पर उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज के निर्देशानुसार और संस्था के सहयोग से एक जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। वाणिज्य निरीक्षक ने यात्रियों से सीधे संवाद कर साफ-सफाई, पेयजल, बैठने की व्यवस्था और टिकट सेवाओं पर चर्चा की तथा उनकी समस्याओं व सुझावों को उच्च अधिकारियों तक पहुंचाने का आश्वासन दिया।
हाथरस में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा विद्यार्थियों को संविधान और कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करने हेतु 39 विद्यालयों के नोडल शिक्षकों का दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न हुआ। ये शिक्षक कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों में संवैधानिक चेतना जगाएंगे, और आगामी संविधान दिवस पर जनपद स्तरीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।
मुजफ्फरनगर के जीआईसी मैदान में सामाजिक न्याय पार्टी जनादेश की प्रथम विशाल महारैली में अतिपिछड़े व महादलित समाज का भारी जनसैलाब उमड़ा। राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र कश्यप ने ओबीसी और एससी आरक्षण के वर्गीकरण की जोरदार मांग उठाई। उन्होंने कहा कि पार्टी 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में करीब 100 सीटों पर मजबूती से चुनाव लड़ेगी।
कोल्हुई(महराजगंज) जिले में अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने और शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से महराजगंज पुलिस ने कोल्हुई थाना क्षेत्र के दो लोगों के खिलाफ गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत कार्रवाई की है। कार्रवाई के बाद दोनों को निर्धारित अंतराल पर थाने में उपस्थित होकर अपनी गतिविधियों और आचरण की जानकारी देनी होगी। पढ़ें पूरी खबर...
बरेली जनपद में पुलिसकर्मियों की लापरवाही और अनुशासनहीनता के खिलाफ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) ने सख्त रुख अपनाया है। बहेड़ी थाने में तैनात आरक्षी अंकुश खन्ना को शिकायत पर कार्रवाई न करने, गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार और पदीय दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही बरतने के गंभीर आरोपों के चलते तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। एसएसपी ने मामले में विभागीय जांच भी शुरू कराने के निर्देश दिए हैं।
Location : Lucknow
Published : 29 October 2026, 11:25 AM IST