UP Today News Live: उत्तर प्रदेश की राजनीति और अपराध जगत की हर बड़ी खबर, पढ़ें एक क्लिक में

देश की राजधानी दिल्ली से संचालित डाइनामाइट न्यूज़ ने उत्तर प्रदेश की खबरों का नंबर-1 चहेता चैनल बनने का मुकाम हासिल किया है। इस खास उपल्ब्धि के मौके पर डाइनामाइट न्यूज़ उत्तर प्रदेश वासियों को खबरों का नया अनुभव देने जा रहे हैं। अब आपको उत्तर प्रदेश की सभी छोटी बड़ी खबरें केवल एक खबर में एक साथ पढ़ने को मिलेंगी। पढें यूपी की सभी खबरों को साथ यहां एक्सक्लूसिव लाइव ब्लॉग में...

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 19 June 2026 , 3:58 PM

Lucknow/New Delhi: देश की राजधानी दिल्ली से संचालित उत्तर प्रदेश की खबरों का नंबर-1 चैनल डाइनामाइट न्यूज़ नये प्रयोगों, बिग ब्रेकिंग समाचारों के साथ अपने कलेवर के लिए जाना जाता है। देश के सबसे अधिक जनसंख्या वाले राज्य यूपी का नंबर-1 चैनल होने के नाते हम अपने पाठकों के लिये खबरों की प्रस्तुतिकरण का नया अंदाज लेकर सामने आये हैं, जिससे प्रदेश वासियों को समाचारों का जानने का एक नया अनुभव मिलेगा। अपने पाठकों के लिये हम पेश कर रहे हैं यूपी की खबरों का एक लाइव ब्लॉग, जिसमें एक ही खबर में, एक ही जगह और एक क्लिक में आपको उत्तर प्रदेश की सभी खबरें एक साथ पढ़ने को मिलेंगी।

इस लाइव ब्लॉग में आपको उत्तर प्रदेश की हर छोटी-बड़ी घटना, राजनीतिक हलचल, अपराध, खेल और हर जरूरी घटनाक्रम पढ़ने को मिलेगा।

    The liveblog has ended.

    LIVE NEWS & UPDATES

    • 19 Jun 2026 03:58 PM (IST)

      Fatehpur Live Update: फतेहपुर में 17 साल पुराने दोहरे हत्याकांड का फैसला

      फतेहपुर जिले में करीब 17 साल पहले हुई एक ऐसी खूनी वारदात, जिसने पूरे इलाके को हिला दिया था, उसका अब जाकर कानूनी अंजाम सामने आया है। हथगाम थाना क्षेत्र के पट्टीशाह गांव में वर्चस्व की लड़ाई को लेकर हुए दोहरे हत्याकांड मामले में जिला एवं सत्र न्यायालय ने बड़ा फैसला सुनाया है। अदालत ने इस मामले में 14 आरोपियों को दोषी मानते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई है। इसके साथ ही सभी दोषियों पर 38-38 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया है।

    • 19 Jun 2026 03:47 PM (IST)

      Badaun Live Update: बदायूं में गंगा एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस पलटी

      बदायूं के वजीरगंज थाना क्षेत्र के नौली हरनाथपुर में गंगा एक्सप्रेसवे पर बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां एक डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें 20 से अधिक यात्री घायल हो गए। कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जबकि गंभीर रूप से घायल यात्रियों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। हादसे में बस का कंडक्टर भी गंभीर रूप से घायल हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    • 19 Jun 2026 03:44 PM (IST)

      UP Live Update: सिद्धार्थनगर में विवाहिता को जहर देने का आरोप

      सिद्धार्थनगर के उसका बाजार थाना क्षेत्र में एक विवाहिता को जहर देकर मारने के प्रयास का आरोप लगा है। पीड़िता के पिता ने पति पवन उर्फ गोलू और सास पर दहेज को लेकर मारपीट और जहर देने का गंभीर आरोप लगाया है। हालत बिगड़ने के बाद विवाहिता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

    • 19 Jun 2026 03:11 PM (IST)

      Maharajganj Live Update: महराजगंज में किसानों ने शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना

      नौतनवा तहसील के खालिकगढ़ गाँव के किसानों ने समरधीरा स्थित चकबंदी कार्यालय पर विभाग द्वारा किये जा रहे अनियमितता के विरोध में जिला पंचायत सदस्य सुरेश साहनी के नेतृत्व में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए, किसानों ने विभिन्न समस्याओं को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। किसानों ने आरोप लगाया कि चकबंदी प्रक्रिया में अनियमितताएं बरती जा रही हैं और उनकी शिकायतों का समाधान नहीं किया जा रहा है।

    • 19 Jun 2026 03:01 PM (IST)

      Hapur Live Update: हापुड़ में युवक की जेब में फटा मोबाइल

      हापुड़ थाना देहात क्षेत्र में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां युवक की जेब में मोबाइल फटने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि बाइक और ट्रक की टक्कर के बाद युवक सड़क पर गिर गया था, इसी दौरान उसकी जेब में रखा मोबाइल फट गया। मोबाइल फटने से युवक के पैर में गहरे चोट के निशान आए हैं। घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    • 19 Jun 2026 02:53 PM (IST)

      Meerut Live Update: मेरठ में 70 दिन से धरने पर महिलाएं

      मेरठ के शास्त्रीनगर सेंट्रल मार्केट में इन दिनों मकानों को बचाने की लड़ाई चल रही है। भीषण गर्मी के बावजूद बड़ी संख्या में महिलाएं अपने घरों को बचाने की मांग को लेकर लगातार धरने पर बैठी हैं। सेटबैक छोड़ने की कार्रवाई के विरोध में शुरू हुआ यह आंदोलन अब एक नए चरण में पहुंच गया है। महिलाओं का कहना है कि उन्होंने कई बार जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के सामने अपनी समस्या रखी, लेकिन अभी तक कोई ठोस समाधान नहीं मिला। अब उन्होंने अपनी मांग को लेकर धार्मिक तरीके से आवाज उठाने का फैसला किया है।

    • 19 Jun 2026 02:32 PM (IST)

      Hamirpur Live Update: हमीरपुर में भटकते मिले दो मासूम बच्चे

      हमीरपुर के मुस्करा थाना कस्बे में दो मासूम बच्चे भटकते हुए ग्रामीणों को मिले। ग्रामीणों ने बच्चों को सुरक्षित पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। बच्चों की पहचान और उनके परिजनों की तलाश के लिए पुलिस ने सोशल मीडिया का सहारा लिया है। बच्चों की फोटो वायरल कर लोगों से अपील की गई है कि यदि कोई उन्हें पहचानता हो तो स्थानीय थाने से संपर्क करे। पुलिस बच्चों के परिवार की जानकारी जुटाने में लगी हुई है।

    • 19 Jun 2026 02:25 PM (IST)

      Prayagraj Live Update: एक साथ नहीं लग सकतीं 420 और 406 की धाराएं: इलाहाबाद हाईकोर्ट

      इलाहाबाद हाईकोर्ट ने आपराधिक मामलों में लगाई जाने वाली धाराओं को लेकर एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। कोर्ट ने कहा है कि भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 420 यानी धोखाधड़ी और धारा 406 यानी आपराधिक विश्वासघात को एक ही मामले में एक साथ नहीं लगाया जा सकता। हाईकोर्ट ने साफ कहा कि अगर किसी केस में दोनों धाराएं एक साथ लगाई गई हैं तो ऐसा मुकदमा कानून की कसौटी पर टिक नहीं सकता।
      यह फैसला न्यायमूर्ति सौरभ श्रीवास्तव की एकलपीठ ने सुनाया है। कोर्ट ने मेरठ जिले के सिविल लाइंस थाने में दर्ज एक मामले में आरोपी के खिलाफ जारी संज्ञान आदेश और समन को रद्द कर दिया।

    • 19 Jun 2026 02:04 PM (IST)

      UP Live Update: SIT को अपना काम पूरा करने दें: CM योगी

      अयोध्या दौरे पर आने से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने SIT जांच को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि SIT निष्पक्ष तरीके से जांच कर रही है और जांच के बाद दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। CM योगी ने सभी पक्षों से अपील की कि SIT को अपना काम पूरा करने दिया जाए। उन्होंने कहा कि जांच के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

    • 19 Jun 2026 02:01 PM (IST)

      Greater Noida Live Update: ग्रेटर नोएडा में उधार के पैसे मांगना पड़ा भारी

      ग्रेटर नोएडा के बादलपुर थाना क्षेत्र के अच्छेजा गांव में उधार के पैसे मांगने को लेकर एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या का मामला सामने आया है। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले युवकों ने अपने ही पैसे वापस मांगने पर व्यक्ति को गोली मार दी। बताया जा रहा है कि मृतक ने बेटे की शादी के लिए रुपये वापस मांगे थे। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर जांच शुरू कर दी है। गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

    • 19 Jun 2026 01:58 PM (IST)

      Greater Noida Live Update: ग्रेटर नोएडा में फोटो खींचने पर भड़की डांसर डिंपल चौधरी

      ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 थाना क्षेत्र से एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें डांसर डिंपल चौधरी युवकों से बहस करती नजर आ रही हैं। बताया जा रहा है कि फोटो खिंचवाने आए कुछ युवकों पर डांसर भड़क गईं, जिसके बाद दोनों पक्षों में तीखी बहस हुई। वीडियो में डांसर द्वारा अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया जा रहा है। मामला अल्फा-1 कमर्शियल बेल्ट का बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    • 19 Jun 2026 01:53 PM (IST)

      Agra Live Update: आगरा में महिला पर केस दर्ज

      आगरा में एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां शादी और रिश्ते की आड़ में धोखाधड़ी के आरोप लगाए गए हैं। एक महिला पर फर्जी आधार कार्ड और अन्य दस्तावेजों का इस्तेमाल कर युवक से शादी करने, उसकी पैतृक जमीन हड़पने और बाद में झूठी प्राथमिकी दर्ज कराने का आरोप लगा है। मामले में अदालत के आदेश के बाद थाना एत्माद्दौला में महिला समेत अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है और दस्तावेजों की सत्यता की भी पड़ताल की जा रही है।

    • 19 Jun 2026 01:37 PM (IST)

      UP Live Update: बुलंदशहर में आपसी विवाद के बाद युवक को मारी गोली

      बुलंदशहर के औरंगाबाद थाना क्षेत्र में आपसी विवाद के बाद एक युवक को गोली मार दी गई। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है। मामला दो संप्रदायों से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।

    • 19 Jun 2026 01:35 PM (IST)

      Kanpur Dehat Live Update: कानपुर देहात में बोतल बाबा गिरफ्तार

      कानपुर देहात पुलिस ने बोतल बाबा उर्फ हरिओम महाराज को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके गुर्गे दीपक यादव को भी हिरासत में लिया है। दोनों आरोपियों पर हत्या के प्रयास और महिला से छेड़छाड़ के मामले में कार्रवाई की गई है। घटना के बाद से बोतल बाबा फरार चल रहा था। बताया जाता है कि बोतल बाबा बोतल में फूंक मारकर इलाज करने का दावा करता था और देवराहट क्षेत्र के हरिधाम आश्रम से जुड़ा हुआ है। पुलिस दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करने की तैयारी कर रही है। मामले में आगे की जांच जारी है।

    • 19 Jun 2026 01:34 PM (IST)

      हैदराबाद पुलिस की हापुड़ में रेड

      हापुड़ में हैदराबाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पिलखुआ कोतवाली क्षेत्र में एक सुनार को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि सोना खरीदने के एक मामले की जांच के सिलसिले में पुलिस सुनार से पूछताछ कर रही है। आरोप है कि सुनार ने सोना और चांदी की खरीदारी की थी। फिलहाल पुलिस आरोपी से थाने में पूछताछ कर मामले की जांच आगे बढ़ा रही है।

    • 19 Jun 2026 01:33 PM (IST)

      Ballia Live Update: राम मंदिर चंदा मामले पर सपा सांसद राजीव राय का बड़ा बयान

      बलिया में समाजवादी पार्टी के सांसद राजीव राय ने राम मंदिर चंदा चोरी मामले को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने SIT की जांच पर भरोसा नहीं होने की बात कहते हुए आरोप लगाया कि “जो कातिल हैं, वही वकील बने हुए हैं।” राजीव राय ने कहा कि मौके से CCTV तक गायब कर दिया गया। उन्होंने इस मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की। साथ ही उन्होंने राजभर को लेकर भी बयान देते हुए आरोप लगाया कि वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ साजिश कर रहे हैं।

    • 19 Jun 2026 01:05 PM (IST)

      UP News Live Update: देवरिया में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में युवक की मौत

      देवरिया में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। महुआनी-सोनू घाट मार्ग पर पंसरही मोड़ के पास गुरुवार रात दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरा बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का इलाज बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में चल रहा है। बताया जा रहा है कि कोतवाली थाना क्षेत्र के परसिया भंडारी निवासी तुफैल अंसारी (20) सोनू घाट स्थित मुर्गा दुकान पर काम करता था। वह रात में दुकान के लिए महुआनी चौराहे से मुर्गा लेकर वापस लौट रहा था, तभी बरियारपुर थाना क्षेत्र के पंसरही मोड़ के पास सामने से आ रही बाइक से उसकी टक्कर हो गई। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

    • 19 Jun 2026 12:54 PM (IST)

      Agra Live Update: आगरा में चलती बाइक से मोबाइल लूट

      आगरा के थाना शाहगंज क्षेत्र के खेरिया मोड़ इलाके में उस समय हड़कंप मच गया जब चलती बाइक पर आए तीन बदमाशों ने एक युवक से मोबाइल लूट लिया। घटना के दौरान युवक ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसे सड़क पर कई मीटर तक घसीट दिया और मौके से फरार हो गए।

    • 19 Jun 2026 12:53 PM (IST)

      Auraiya Live Update: शराब के नशे में कलयुगी पिता ने मासूम बेटी को पीटा

      औरैया जिले के बिधूना कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक ऐसी घटना सामने आई जिसने रिश्तों को शर्मसार कर दिया। गांव गुरखुंदा में शराब के नशे में धुत एक पिता ने अपनी ही तीन साल की मासूम बेटी को बेरहमी से पीट दिया। मारपीट में बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। परिजनों और ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया।

    • 19 Jun 2026 12:35 PM (IST)

      Jhansi Live Update: झांसी में बस ने ट्रक को मारी टक्कर

      झांसी के बबीना थाना क्षेत्र में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार बस का टायर फटने के बाद बस अनियंत्रित होकर ट्रक से पीछे जा टकराई। हादसे में बस सवार करीब 21 यात्री घायल हो गए, जिनमें से 6 यात्रियों की हालत नाजुक बताई जा रही है। सभी घायलों को इलाज के लिए झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। हादसे में एक महिला की मौत की आशंका जताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।

    • 19 Jun 2026 12:33 PM (IST)

      Mathura Live Update: यमुना एक्सप्रेसवे पर मौत बनकर आई रफ्तार

      मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार की भोर एक दर्दनाक सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। दिल्ली जा रहे दिबियापुर निवासी व्यापारी और उनके बेटे की कार अचानक हादसे का शिकार हो गई। तेज रफ्तार कार रोडवेज बस के पीछे जा टकराई, जिससे कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में व्यापारी परमहंस पांडेय और उनके बेटे पुष्पेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी जैसे ही उनके गांव पहुंची, वहां मातम छा गया। परिवार के लोग रोते-बिलखते मथुरा के लिए रवाना हो गए।

    • 19 Jun 2026 12:24 PM (IST)

      Deoria Live Update: देवरिया में डीएम के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप

      देवरिया जिले में स्वास्थ्य व्यवस्था की हकीकत जानने के लिए जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी शुक्रवार सुबह अचानक अस्पताल पहुंच गए। सुबह करीब 8 बजे हुए इस औचक निरीक्षण से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। डीएम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लार और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भागलपुर का निरीक्षण किया, जहां उपस्थिति रजिस्टर खंगालने पर बड़ी संख्या में स्वास्थ्यकर्मी ड्यूटी से गायब मिले। निरीक्षण के दौरान दोनों स्वास्थ्य केंद्रों पर कुल 29 स्वास्थ्य कर्मी अनुपस्थित पाए गए।

    • 19 Jun 2026 12:13 PM (IST)

      Etawah Live Update: मंदिर में दीपक रखने गए युवक की गोली मारकर हत्या

      इटावा में मंदिर में दीपक रखने गए एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने पुरानी रंजिश के चलते युवक को निशाना बनाया। गोली लगने के बाद घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्रदीप मिश्रा को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर जांच पड़ताल शुरू कर दी है और हत्यारों की तलाश में जुट गई है। मामला जैतपुर थाना क्षेत्र का है।

    • 19 Jun 2026 12:11 PM (IST)

      Kaushambhi Live Update: बच्चेदानी के ऑपरेशन के बाद महिला की मौत

      कौशाम्बी में इलाज के दौरान एक महिला की मौत के बाद हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि महिला की बच्चेदानी का ऑपरेशन न्यू प्रीती हॉस्पिटल में किया गया था, जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। हंगामे की सूचना के बाद अस्पताल स्टाफ मौके से फरार हो गया। पूरा मामला मंझनपुर थाना क्षेत्र स्थित न्यू प्रीती हॉस्पिटल का है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

    • 19 Jun 2026 12:05 PM (IST)

      Gorakhpur Live Update: नाली के पानी के विवाद ने लिया हिंसक रूप

      उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के गोला थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ के सड़सड़ा बुजुर्ग गांव में नाली के गंदे पानी के निकास को लेकर दो पक्षों के बीच शुरू हुआ एक मामूली सा विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया। दोनों ओर से लाठी-डंडे, कुदाल और लोहे की धारदार रॉड निकल आईं और जमकर मारपीट हुई। इस हिंसक झड़प में दोनों पक्षों के कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया है। घटना के बाद से गांव में कुछ समय के लिए भारी तनाव व्याप्त हो गया।

    • 19 Jun 2026 12:04 PM (IST)

      Amethi Live Update: खेत में उतरे करंट ने ली दो किसानों की जान

      उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है, जहाँ जगदीशपुर कोतवाली क्षेत्र के हरपालपुर गांव में करंट की चपेट में आने से दो किसानों की मौत हो गई। इस दुखद हादसे के बाद से दोनों मृतकों के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। एक ही गांव के दो किसानों की अचानक हुई मौत से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।

Location :  Lucknow/New Delhi

Published :  19 June 2026, 12:03 PM IST