UP Breaking News Live: प्रदेश की राजनीतिक, क्राइम और प्रशासनिक एक्शन तक, यहां पढ़ें यूपी की सबसे तेज और अहम खबरें

देश की राजधानी दिल्ली से संचालित डाइनामाइट न्यूज़ ने उत्तर प्रदेश की खबरों का नंबर-1 चहेता चैनल बनने का मुकाम हासिल किया है। इस खास उपल्ब्धि के मौके पर डाइनामाइट न्यूज़ उत्तर प्रदेश वासियों को खबरों का नया अनुभव देने जा रहे हैं। अब आपको उत्तर प्रदेश की सभी छोटी बड़ी खबरें केवल एक खबर में एक साथ पढ़ने को मिलेंगी। पढें यूपी की सभी खबरों को साथ यहां एक्सक्लूसिव लाइव ब्लॉग में...

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 8 September 2026 , 1:28 PM

Lucknow: देश की राजधानी दिल्ली से संचालित उत्तर प्रदेश की खबरों का नंबर-1 चैनल डाइनामाइट न्यूज़ नये प्रयोगों, बिग ब्रेकिंग समाचारों के साथ अपने कलेवर के लिए जाना जाता है। देश के सबसे अधिक जनसंख्या वाले राज्य यूपी का नंबर-1 चैनल होने के नाते हम अपने पाठकों के लिये खबरों की प्रस्तुतिकरण का नया अंदाज लेकर सामने आये हैं, जिससे प्रदेश वासियों को समाचारों का जानने का एक नया अनुभव मिलेगा। अपने पाठकों के लिये हम पेश कर रहे हैं यूपी की खबरों का एक लाइव ब्लॉग, जिसमें एक ही खबर में, एक ही जगह और एक क्लिक में आपको उत्तर प्रदेश की सभी खबरें एक साथ पढ़ने को मिलेंगी।

    LIVE NEWS & UPDATES

    • 08 Sep 2026 01:28 PM (IST)

      मिर्जापुर में साईफन तोड़े जाने के कारण जल निकासी अवरूद्ध

      मिर्जापुर में अत्यधिक बरसात के दौरान गड़ई नदी में अहरौरा बांध से पानी छोड़े जाने के कारण आई बाढ़ में हसौली में स्थित ओड़ी साधन सहकारी समिति लिमिटेड के भवन में पानी घुस गया। जिससे समिति के कार्यालय, गोदाम, स्टोर रूम, कैम्पस सहित भवन के चारों तरफ पानी ही पानी भर गया। कई दिनों से भवन के पीछे पानी भरे होने से भवन की पिछली दीवार में दरार भी आ गया है।

    • 08 Sep 2026 01:21 PM (IST)

      2027 में सामंतवादी और पूंजीवादी व्यवस्था खत्म करने का दावा

      हमीरपुर के राठ में आयोजित PDA सम्मेलन में सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने सरकार को संविधान और लोकतंत्र विरोधी बताते हुए समाज में नफरत का बीज बोने का गंभीर आरोप लगाया। मंदिर-मस्जिद और महापुरुषों के अपमान के मुद्दे पर भी उन्होंने सरकार को घेरा। श्याम लाल पाल ने अहिल्याबाई होलकर की प्रतिमा पर बुलडोजर चलाने का आरोप लगाते हुए कहा कि सनातन की रक्षा के नाम पर सनातन का ही अपमान किया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि 2027 में सत्ता में आने पर समाजवादी पार्टी सामंतवादी और पूंजीवादी व्यवस्था को खत्म करेगी।

    • 08 Sep 2026 01:20 PM (IST)

      एक लाख का इनामी रियाज समेत पांच बदमाश गिरफ्तार

      फतेहपुर के हथगांव थाना क्षेत्र के पट्टीशाह गांव में गौकशी करने जा रहे बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो सगे भाइयों के पैर में गोली मारकर उन्हें घायल कर दिया, जबकि घेराबंदी कर तीन अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों में गैंगस्टर का अपराधी और एक लाख रुपये का इनामी रियाज कुरैशी और इसरार कुरैशी शामिल हैं। पुलिस ने मौके से गौवंश और गौकशी में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद किए। घायल आरोपियों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।

    • 08 Sep 2026 11:34 AM (IST)

      मथुरा से नेपाल जा रहे गैस टैंकर में रिसाव, पुलिस ने किया रूट डायवर्जन

      मैनपुरी के थाना दन्नाहार क्षेत्र में ग्राम हुमायूंपुर के पास एलपीजी गैस से भरा टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। टैंकर मथुरा से नेपाल जा रहा था। चालक हरिश्चंद्र के अनुसार, अचानक गाय सामने आने से टैंकर अनियंत्रित हो गया और हादसा हो गया। टैंकर पलटते ही उसमें से एलपीजी गैस का रिसाव शुरू हो गया, जिससे आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन अलर्ट हो गया। सुरक्षा को देखते हुए पुलिस ने गैस का रिसाव पूरी तरह बंद होने तक मार्ग पर रूट डायवर्जन कर दिया। मौके पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

    • 08 Sep 2026 11:30 AM (IST)

      रायबरेली में रिपोर्ट लगाने के नाम पर रिश्वत मांगने का आरोप

      लालगंज तहसील के लेखपाल दिनेश सविता पर घर गिरी में रिपोर्ट लगाने के नाम पर रिश्वत मांगने का आरोप। पीड़िता द्वारा रिश्वत देने में असमर्थता जताने पर लेखपाल ने रखी घिनौनी व अश्लील शर्त। बोले लेखपाल-यदि काम कराना है तो अपनी बेटी को मेरे पास भेजो।शिकायत के बाद भी धृतराष्ट्र बने जिम्मेदार। सरेनी विकास खंड़ स्थित मलकेगांव का मामला।

    • 08 Sep 2026 11:26 AM (IST)

      औरैया तालाब में उतराता मिला वृद्ध का शव

      औरैया के अजीतमल।कोतवाली क्षेत्र के गांव के तालाब में एक वृद्ध का शव उतराता हुआ दिखाई दिया।जिसमे देख ग्रामीणों में कोहराम मच गया।घटना की सूचना से मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को तालाब से बाहर निकलवाया और पंचनामा की कार्यवाही करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

    • 08 Sep 2026 11:24 AM (IST)

      फरियादी और पुलिस के बीच हुई खींचतान का वीडियो वायरल

      थाना बछरावां के गेट से फरियादी और पुलिस के बीच हुई खींचतान का वीडियो वायरल होने के बाद सीओ प्रदीप कुमार का आया बयान। थाना गेट के सामने पीड़ित बैठ गया था जिससे रास्ता अवरुद्ध हो रहा था जिसके बाद ससम्मान पीड़ित को थाने लाया गया था। इस मामले में पैतृक संपत्ति को लेकर दो पक्ष में विवाह था जिसमें एक पक्ष थाने में आकर गेट पर धरने पर बैठ गया था। जिसके कारण रास्ता अवरुद्ध हो गया था। इस मामले में दोनों पक्षों पर मामला दर्ज किया जा चुका है।

    • 08 Sep 2026 11:23 AM (IST)

      मथुरा से नेपाल जा रहा गैस टैंकर हादसे का शिकार

      मैनपुरी के थाना दन्नाहार क्षेत्र में ग्राम हुमायूंपुर के पास मथुरा से नेपाल जा रहा एलपीजी गैस से भरा टैंकर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। बताया जा रहा है कि अचानक सड़क पर गाय आने के कारण चालक ने नियंत्रण खो दिया। टैंकर पलटने के बाद गैस का रिसाव शुरू हो गया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। चालक हरिश्चंद्र ने पुलिस को घटना का पूरा घटनाक्रम बताया। सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन अलर्ट हो गया। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने गैस का रिसाव पूरी तरह खत्म होने तक मार्ग पर रूट डायवर्जन लागू कर दिया।

Location :  Lucknow

Published :  8 September 2026, 11:18 AM IST