
यूपी की हर बड़ी खबर एक जगह
Lucknow: देश की राजधानी दिल्ली से संचालित उत्तर प्रदेश की खबरों का नंबर-1 चैनल डाइनामाइट न्यूज़ नये प्रयोगों, बिग ब्रेकिंग समाचारों के साथ अपने कलेवर के लिए जाना जाता है। देश के सबसे अधिक जनसंख्या वाले राज्य यूपी का नंबर-1 चैनल होने के नाते हम अपने पाठकों के लिये खबरों की प्रस्तुतिकरण का नया अंदाज लेकर सामने आये हैं, जिससे प्रदेश वासियों को समाचारों का जानने का एक नया अनुभव मिलेगा। अपने पाठकों के लिये हम पेश कर रहे हैं यूपी की खबरों का एक लाइव ब्लॉग, जिसमें एक ही खबर में, एक ही जगह और एक क्लिक में आपको उत्तर प्रदेश की सभी खबरें एक साथ पढ़ने को मिलेंगी।
बदायूं के उघैती थाना क्षेत्र के खंडवा गांव से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। गांव स्थित एक निजी स्कूल के प्रधानाचार्य का एक छात्र के साथ आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। वीडियो सामने आते ही अभिभावकों में भारी आक्रोश फैल गया।
मिली जानकारी के अनुसार, रविवार देर शाम उक्त वीडियो किसी ने सोशल मीडिया पर डाल दिया, जो देखते ही देखते पूरे क्षेत्र में फैल गया। वीडियो में प्रधानाचार्य की हरकत को लेकर लोगों में गुस्सा है। सोमवार सुबह होते ही बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं के अभिभावक और ग्रामीण स्कूल परिसर में जमा हो गए।
महराजगंज: बिजली बिल की बढ़ती रकम ने गरीब उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ा दी है। सदर ब्लॉक क्षेत्र के चौक फीडर अंतर्गत जगपुर उर्फ सलामतगढ़ निवासी सरस्वती पत्नी विद्याचल के घर अचानक कई गुना अधिक बिजली बिल पहुंचने का मामला सामने आया है। उपभोक्ता के मुताबिक जिस घर में सामान्य तौर पर करीब 167 रुपये का मासिक बिजली बिल आता था, उसी घर का बिल अब बढ़कर 2,894 रुपये पहुंच गया है। अचानक इतनी बड़ी रकम देखकर परिवार के लोग परेशान हैं।
चन्दौली के इलिया थाना क्षेत्र में दबंग प्रधान और उसके साथियों पर पत्रकार व उसकी बहन से मारपीट और अभद्रता का आरोप लगा है। करीब आधा दर्जन लोगों ने घर पर पहुंचकर हमला किया। घायल पत्रकार ने पुलिस को तहरीर दी, जिसके बाद कार्रवाई शुरू हुई। पुलिस के सामने गाली-गलौज का भी आरोप है।
गोरखपुर के राजघाट स्थित गुरु गोरक्षनाथ घाट पर रविवार को आकाशीय बिजली गिरने से गुम्बज का छज्जा गिर गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल दोनों अधिवक्ताओं की इलाज के दौरान मौत हो गई।
हादसे में घायल अधिवक्ता आलोक अस्थाना (45) और संजय सिंह (42) को अस्पताल ले जाया गया था। चिकित्सकों के प्रयास के बावजूद दोनों की जान नहीं बच सकी।
हादसा उस समय हुआ, जब घाट पर अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही थी। बड़ी संख्या में अधिवक्ता भी वहां मौजूद थे। इसी दौरान मौसम बिगड़ा और बारिश के बीच आकाशीय बिजली गिरने से छज्जा नीचे आ गिरा।
दोनों अधिवक्ताओं की मौत की खबर से उनके परिवारों में मातम है। वहीं गोरखपुर के अधिवक्ता समाज में भी शोक की लहर दौड़ गई है।
रायबरेली में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक को गोली मारने का मामला सामने आया है। वारदात भदोखर थाना क्षेत्र के जफरा पुर गांव की है। गोली लगने से धर्मराज गंभीर रूप से घायल हो गया।
बताया जा रहा है कि धर्मराज किसी काम से घर से बाहर गया था। इसी दौरान तीन लोगों ने उसे घेर लिया और गोली मार दी। गोली लगते ही धर्मराज गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल धर्मराज को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
हथगाम (फतेहपुर)। क्षेत्र के छिवलहा बाजार में सोमवार देर शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब दो सांड आपस में लड़ते-लड़ते अचानक एक बर्तन की दुकान में घुस गए। इस दौरान दुकान में मौजूद बुजुर्ग दुकानदार और उनका नाती बाल-बाल बच गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाजार में काफी भीड़भाड़ थी। इसी बीच दो सांड अचानक आमने-सामने आ गए और लड़ते हुए तेजी से इधर-उधर भागने लगे। देखते ही देखते दोनों सांड पास स्थित बर्तन की दुकान में जा घुसे, जिससे दुकान में रखा सामान बिखर गया और कई बर्तन टूटकर क्षतिग्रस्त हो गए। दुकानदार ने बताया कि घटना में उन्हें हजारों रुपये का नुकसान हुआ है। गनीमत रही कि समय रहते वह और उनका नाती दुकान के एक किनारे हट गए, जिससे कोई बड़ी अनहोनी टल गई।
यूपी भाजपा प्रभारी विनोद तावड़े ने कार्यकर्ताओं को 2027 विधानसभा चुनाव के लिए कमजोर बूथों की मैपिंग और हर वर्ग तक पहुंच बनाने का निर्देश दिया। संगठन पर जोर: पुराने जमीनी कार्यकर्ताओं को सम्मान देने और सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने की बात कही। योगी की कप्तानी: तावड़े ने कहा कि चुनाव मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कप्तानी और पीएम मोदी की नीतियों के नेतृत्व में लड़ा जाएगा।
आगरा में इंटर कॉलेज संचालक के भतीजे पर 17 वर्षीय छात्रा से दुष्कर्म और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप है। 12 दिन बाद भी आरोपी फरार: पीड़िता के मुताबिक आरोपी ने नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर वारदात की और धमकी दी। पुलिस जांच जारी: मेडिकल और कोर्ट में बयान के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
कल्याणपुर में दवा कारोबारी विनीत मनोचा हत्याकांड में पुलिस ने विशाल गौतम और राजकिशोर को मुठभेड़ के बाद पकड़ा। हत्या का खुलासा: पुलिस के मुताबिक धारदार हथियार से हत्या की गई। आरोपी ने बहू के कहने पर हत्या करने की बात कही। जांच जारी: पुलिस हत्या की वजह और हथियार की तलाश में जुटी है।
बागपत के बड़ागांव के पास ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर 32 श्रद्धालुओं से भरी पिकअप डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में एक बच्ची समेत 5 की मौत और 27 लोग घायल हुए हैं।
घायलों का इलाज जारी है, जबकि गंभीर घायलों को GTB दिल्ली रेफर किया गया। DM अस्मिता लाल और SP सूरज कुमार राय ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना।
Location : Lucknow
Published : 7 September 2026, 9:27 AM IST