Live Now

UP News Live: आगरा में 11वीं की छात्रा के साथ दुष्कर्म, यहां पढ़ें यूपी की हर बड़ी खबर एक जगह

देश की राजधानी दिल्ली से संचालित डाइनामाइट न्यूज़ ने उत्तर प्रदेश की खबरों का नंबर-1 चहेता चैनल बनने का मुकाम हासिल किया है। इस खास उपल्ब्धि के मौके पर डाइनामाइट न्यूज़ उत्तर प्रदेश वासियों को खबरों का नया अनुभव देने जा रहे हैं। अब आपको उत्तर प्रदेश की सभी छोटी बड़ी खबरें केवल एक खबर में एक साथ पढ़ने को मिलेंगी। पढें यूपी की सभी खबरों को साथ यहां एक्सक्लूसिव लाइव ब्लॉग में...

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 7 September 2026 , 9:39 AM
google-preferred

Lucknow: देश की राजधानी दिल्ली से संचालित उत्तर प्रदेश की खबरों का नंबर-1 चैनल डाइनामाइट न्यूज़ नये प्रयोगों, बिग ब्रेकिंग समाचारों के साथ अपने कलेवर के लिए जाना जाता है। देश के सबसे अधिक जनसंख्या वाले राज्य यूपी का नंबर-1 चैनल होने के नाते हम अपने पाठकों के लिये खबरों की प्रस्तुतिकरण का नया अंदाज लेकर सामने आये हैं, जिससे प्रदेश वासियों को समाचारों का जानने का एक नया अनुभव मिलेगा। अपने पाठकों के लिये हम पेश कर रहे हैं यूपी की खबरों का एक लाइव ब्लॉग, जिसमें एक ही खबर में, एक ही जगह और एक क्लिक में आपको उत्तर प्रदेश की सभी खबरें एक साथ पढ़ने को मिलेंगी।

    LIVE NEWS & UPDATES

    • 07 Sep 2026 09:39 AM (IST)

      फतेहपुर में सांडों की लड़ाई से अफरा-तफरी

      हथगाम (फतेहपुर)। क्षेत्र के छिवलहा बाजार में सोमवार देर शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब दो सांड आपस में लड़ते-लड़ते अचानक एक बर्तन की दुकान में घुस गए। इस दौरान दुकान में मौजूद बुजुर्ग दुकानदार और उनका नाती बाल-बाल बच गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाजार में काफी भीड़भाड़ थी। इसी बीच दो सांड अचानक आमने-सामने आ गए और लड़ते हुए तेजी से इधर-उधर भागने लगे। देखते ही देखते दोनों सांड पास स्थित बर्तन की दुकान में जा घुसे, जिससे दुकान में रखा सामान बिखर गया और कई बर्तन टूटकर क्षतिग्रस्त हो गए। दुकानदार ने बताया कि घटना में उन्हें हजारों रुपये का नुकसान हुआ है। गनीमत रही कि समय रहते वह और उनका नाती दुकान के एक किनारे हट गए, जिससे कोई बड़ी अनहोनी टल गई।

    • 07 Sep 2026 09:36 AM (IST)

      UP Election 2027: जीत का महामंत्र

      यूपी भाजपा प्रभारी विनोद तावड़े ने कार्यकर्ताओं को 2027 विधानसभा चुनाव के लिए कमजोर बूथों की मैपिंग और हर वर्ग तक पहुंच बनाने का निर्देश दिया। संगठन पर जोर: पुराने जमीनी कार्यकर्ताओं को सम्मान देने और सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने की बात कही। योगी की कप्तानी: तावड़े ने कहा कि चुनाव मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कप्तानी और पीएम मोदी की नीतियों के नेतृत्व में लड़ा जाएगा।

    • 07 Sep 2026 09:31 AM (IST)

      Agra Crime: 11वीं की छात्रा से दरिंदगी

      आगरा में इंटर कॉलेज संचालक के भतीजे पर 17 वर्षीय छात्रा से दुष्कर्म और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप है। 12 दिन बाद भी आरोपी फरार: पीड़िता के मुताबिक आरोपी ने नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर वारदात की और धमकी दी। पुलिस जांच जारी: मेडिकल और कोर्ट में बयान के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

    • 07 Sep 2026 09:30 AM (IST)

      Kanpur Breaking News: मुठभेड़ में दो आरोपी घायल

      कल्याणपुर में दवा कारोबारी विनीत मनोचा हत्याकांड में पुलिस ने विशाल गौतम और राजकिशोर को मुठभेड़ के बाद पकड़ा। हत्या का खुलासा: पुलिस के मुताबिक धारदार हथियार से हत्या की गई। आरोपी ने बहू के कहने पर हत्या करने की बात कही। जांच जारी: पुलिस हत्या की वजह और हथियार की तलाश में जुटी है।

    • 07 Sep 2026 09:28 AM (IST)

      बागपत हादसा: एक्सप्रेसवे पर पलटी पिकअप, 5 श्रद्धालुओं की मौत

       बागपत के बड़ागांव के पास ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर 32 श्रद्धालुओं से भरी पिकअप डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में एक बच्ची समेत 5 की मौत और 27 लोग घायल हुए हैं।

      घायलों का इलाज जारी है, जबकि गंभीर घायलों को GTB दिल्ली रेफर किया गया। DM अस्मिता लाल और SP सूरज कुमार राय ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना।

Location :  Lucknow

Published :  7 September 2026, 9:27 AM IST

Advertisement