हिंदी
मृतका खुशी (फाइल फोटो)
Jhansi: झांसी के रक्सा थाना क्षेत्र के ग्राम पुनावली कलां में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां 15 वर्षीय छात्रा अपने ही घर में फांसी के फंदे से लटकी मिली। मृतका की पहचान अरविंद गुर्जर की बेटी, खुशी के रूप में हुई है। इस घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। वहीं मृतका के मामा ने हत्या की आशंका जताई है जबकि दादा ने बताया कि कुछ दिनों से बच्ची मानसिक रूप से परेशान थी और अपनी दिवंगत मां को देखने की बात करती थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मृतका के मामा सतेन्द्र गुर्जर ने बताया कि खुशी की मां ने साल 2017 में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मां की मौत के बाद पिता अरविंद ने पांच साल पहले दूसरी शादी कर ली और ग्वालियर में जाकर रहने लगे। इसके बाद खुशी अपने दादा-दादी के पास पुनावली कलां गांव में रहने लगी थी।
तीन दिन से मरना चाह रहा: झांसी के पति का पत्नी के नाम आखिरी संदेश, अब मचा हड़कंप
सतेन्द्र ने बताया कि “हमें शुक्रवार रात सूचना मिली कि खुशी ने फांसी लगा ली है। जब गांव पहुंचे तो शव को फंदे से उतार लिया गया था और अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही थी। हमें शक है कि खुशी की हत्या की गई है। इसलिए हमने पुलिस को सूचना दी।”
इसी बीच यह बात खुशी के मामा को पता चल गई। मामा ने मौके पर पहुंचकर हंगामा करते हुए पुलिस बुला ली और खुशी की हत्या किए जाने की आशंका जताई। मामा के आरोपों पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसपी सिटी प्रीति सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट आने पर खुदकुशी की वजह पता चलेगी, उसी के आधार पर आगे की विधित कार्रवाई की जाएगी। एसपी सिटी ने कहा कि अभी तक इस मामले में पुलिस को कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है।
Location : Jhansi
Published : 9 November 2025, 3:04 PM IST
Topics : Crime UP Police Jhansi suicide uttar pradesh