हिंदी
नाले का स्लैब धंसा
Kanpur: कानपुर में बीएड प्रवेश परीक्षा देने जा रहे करीब 25 अभ्यर्थी उस समय हादसे का शिकार हो गए, जब नाले का स्लैब अचानक धंस गया। घटना मकराबर्टगंज स्थित प्रो. एचएन मिश्रा पीजी कॉलेज के पास की बताई जा रही है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, परीक्षा केंद्र के आसपास बड़ी संख्या में अभ्यर्थी अपने दस्तावेजों की फोटो कॉपी कराने पहुंचे थे। इसी दौरान नाले के ऊपर बना स्लैब अचानक भरभराकर टूट गया, जिससे करीब 25 अभ्यर्थी सीधे नाले में जा गिरे। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
घटना की सूचना मिलते ही आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और सभी अभ्यर्थियों को नाले से सुरक्षित बाहर निकाला। स्थानीय लोगों की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया।
राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी भी अभ्यर्थी को गंभीर चोट नहीं आई। कुछ लोगों को मामूली चोटें आईं, जिन्हें मौके पर ही प्राथमिक उपचार दिया गया।
घटना के बाद क्षेत्र में नालों और सार्वजनिक ढांचों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि जर्जर स्लैब की समय पर मरम्मत नहीं होने के कारण यह हादसा हुआ।
Kanpur News, BEd Entrance Exam, Drain Slab Collapse, Kanpur Accident, Students Fell Into Drain, Makrabertganj Incident, HN Mishra PG College, Uttar Pradesh News, Exam Candidates Accident, Drain Collapse Kanpur, Student Safety, Local Rescue Operation, Breaking News Kanpur.
Location : Kanpur
Published : 31 May 2026, 12:54 PM IST