हिंदी
यूपी विधानमंडल का मानसून सत्र (सोर्स- डाइनामाइट न्यूज़)
UP Monsoon Session Live Updates: उत्तर प्रदेश विधानमंडल का मानसून सत्र आज से हंगामेदार शुरुआत के पूरे आसार हैं। राम मंदिर में चढ़ावा चोरी, दिल्ली में प्रदर्शनकारी छात्रों पर लाठीचार्ज, एक्सप्रेसवे निर्माण में गड़बड़ी और शिक्षक भर्ती जैसे गंभीर मुद्दों पर विपक्ष सरकार को घेरने की पूरी रणनीति बना चुका है।
रविवार को विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की अध्यक्षता में आयोजित सर्वदलीय बैठक में सदन को सुचारू रूप से चलाने पर सहमति बनी थी, लेकिन पहले ही दिन दोनों सदनों में तीखी नोकझोंक देखने को मिल सकती है। एक तरफ जहां विपक्षी दल इन ज्वलंत मामलों पर सरकार से जवाब मांगने के लिए तैयार हैं, वहीं दूसरी तरफ सत्तापक्ष भी विपक्ष के हर हमले का माकूल जवाब देने के लिए पूरी तरह मुस्तैद है। सत्र के दौरान कई अहम मुद्दों पर भारी हंगामा होने की संभावना जताई जा रही है।
यूपी विधानसभा के मानसून सत्र में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आजमगढ़ के निजामाबाद से सपा विधायक आलम बदी के निधन पर शोक प्रस्ताव प्रस्तुत किया। उन्होंने आलम बदी के सार्वजनिक जीवन और जनसेवा में उनके योगदान को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। सदन ने भी दिवंगत विधायक के प्रति शोक व्यक्त किया।
यूपी विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान पहली बार सदन में 'वंदे मातरम' का पूर्ण गायन किया गया। सत्र की शुरुआत राष्ट्रभक्ति के माहौल में हुई, जहां सभी सदस्यों ने पूरे गीत के साथ सहभागिता की। इस अवसर को सदन की कार्यवाही का एक विशेष और ऐतिहासिक क्षण माना गया।
लखनऊ में उत्तर प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र शुरू हो गया। सत्र के दौरान सरकार कई अहम विधायी और वित्तीय कार्यों को आगे बढ़ाएगी, जबकि विपक्ष जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी में है। सदन की कार्यवाही पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं।
यूपी विधानसभा के मानसून सत्र की शुरुआत से पहले समाजवादी पार्टी राम मंदिर चढ़ावा चोरी और नीट पेपर लीक के मुद्दे को लेकर सरकार को घेरा। पोस्टर और नारेबाजी के साथ सपा विधायकों ने इन मामलों पर जवाबदेही तय करने और सदन में चर्चा की मांग उठाई।
यूपी विधानसभा सत्र शुरू होने से पहले सपा विधायकों ने प्रदर्शन किया। राम मंदिर चढ़ावा चोरी और नीट पेपर लीक का मुद्दा उठाया।@samajwadiparty #UPAssembly #RamMandir #NEETPaperLeak #UPPolitics pic.twitter.com/z8iiXIRAjO
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) August 3, 2026
यूपी विधानसभा के मानसून सत्र से पहले समाजवादी पार्टी के विधायकों ने चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के नीचे प्रदर्शन। राम मंदिर चंदा चोरी और शिक्षक भर्ती के मुद्दे पर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। विधायक हाथों में पोस्टर लेकर विधानसभा पहुंचे।
यूपी विधानसभा के मानसून सत्र से पहले समाजवादी पार्टी के विधायकों का प्रदर्शन#UPAssemblySession #MonsoonSession@samajwadiparty @mediacellsp pic.twitter.com/CBtCZXuldJ
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) August 3, 2026
यूपी विधानसभा के मानसून सत्र की शुरुआत पर संसदीय कार्यमंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि विपक्ष के पास कोई ठोस मुद्दा नहीं है और वह केवल मुद्दा बनाने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने भरोसा जताया कि योगी सरकार सदन में हर सवाल का तथ्यात्मक और प्रभावी जवाब देने में पूरी तरह सक्षम है।
बसपा सुप्रीमो मायावती ने यूपी विधानसभा के संक्षिप्त मानसून सत्र पर चिंता जताते हुए सरकार और विपक्ष से जनहित के मुद्दों पर गंभीर चर्चा की अपील की। उन्होंने कहा कि 4 अगस्त को अनुपूरक बजट पेश होगा और उम्मीद जताई कि सत्र हंगामे की बजाय जनता के हितों तथा विधायिका की संवैधानिक भूमिका को मजबूत करने पर केंद्रित रहेगा।
उत्तर विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही आजमगढ़ के निजामाबाद सीट से समाजवादी पार्टी के विधायक आलम बदी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया जाएगा। सदन में दिवंगत नेता के सम्मान में आधिकारिक तौर पर शोक प्रस्ताव पारित किया जाएगा। इस दौरान सभी दलों के सदस्य उनके राजनीतिक योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे, जिसके बाद आगे की विधायी कार्यवाही का संचालन होगा।
UP Assembly Session live: उत्तर प्रदेश विधानसभा के वर्ष 2026 के तृतीय सत्र के सुचार संचालन के लिए बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने सभी दलों से सकारात्मक सहयोग की अपील की है। इस सत्र की सबसे बड़ी विशेषता यह होगी कि सदन के इतिहास में पहली बार 'वंदे मातरम' का पूर्ण गायन किया जाएगा। अध्यक्ष ने सदन को लोकतांत्रिक विमर्श का सर्वोच्च मंच बताते हुए सभी सदस्यों को अपनी बात रखने का पूरा अवसर मिलने का आश्वासन दिया है।
UP विधानसभा का मॉनसून सत्र आज से शुरू, राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर हंगामे के आसार #UPAssembly #MonsoonSession #RamMandir #UPVidhanSabha #BJP #SamajwadiParty #Ayodhya #UttarPradesh pic.twitter.com/ZIlR2P8WEN
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) August 3, 2026
Location : Lucknow
Published : 3 August 2026, 10:14 AM IST
Topics : Monsoon Session 2026 Ram Mandir Donation Issue UP Assembly Live UP Assembly Session UP Monsoon Session