उत्तर प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र आज से, कई अहम विधेयकों और प्रस्तावों पर होगी जोरदार चर्चा
उत्तर प्रदेश विधानमंडल का मानसून सत्र आज 3 अगस्त से शुरू हो रहा है। यूपी सरकार सदन में कई वित्तीय और विधायी कार्य पेश कर सकती है, वहीं विपक्ष जनहित और समसामयिक मुद्दों पर सरकार को घेरने की पूरी तैयारी में है। सत्र के दौरान तीखी राजनीतिक बहस देखने को मिल सकती है।