रातों-रात जमीन में समा गया पूरा गांव? महराजगंज की ये कहानी उड़ा देगी होश!

महराजगंज जिले के निचलौल क्षेत्र के जंगलों में सदियों पहले यहां एक बड़ा और आबाद गांव हुआ करता था, जो एक रहस्यमयी घटना के बाद जमीन में समा गया। वर्तमान में उस स्थान पर एक विशाल पोखरा मौजूद है, जिसे लोग उसी घटना का प्रतीक मानते हैं।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 28 May 2026, 2:01 PM IST

Maharajganj:महराजगंज  के निचलौल क्षेत्र के घने जंगल में स्थित ये गांव आज भी  एक रहस्यमयी कहानी के लिए  जाना जाता है। कहा जाता है कि सदियों पहले यहां एक समृद्ध और बड़ा गांव बसा हुआ था, जहां लोग सामान्य जीवन जीते थे। लेकिन समय के साथ गांव में पाप अन्याय  और अव्यवस्था बढ़ने लगी और फिर एक दिन अचानक एक ऐसी घटना घटी की पूरा गांव समा गया।

गांवों से जुड़ी रहस्यमयी कहानियां

महराजगंज जिला अपनी भौगोलिक स्थिति और ऐतिहासिक मान्यताओं के कारण खास पहचान रखता है। नेपाल सीमा से सटा यह जिला वन संपदा से भरपूर माना जाता है। जिले का बड़ा हिस्सा जंगलों से घिरा हुआ है, जहां बड़ी संख्या में लोग निवास करते हैं। इन जगंलो में बसे गांवों से जुड़ी कई रहस्यमयी कहानियां और लोक मान्यताएं आज भी लोगों के बीच प्रचलित हैं।

इन्हीं कहानियों में एक कहानी निचलौल क्षेत्र के जंगलों में स्थित कुड़िया गांव की भी है। स्थानीय लोगों के अनुसार, सदियों पहले घने जंगलों के बीच एक बड़ा और आबाद गांव हुआ करता था। लेकिन एक रहस्यमयी घटना के बाद पूरा गांव अचानक जमीन में समा गया। यह कथा आज भी इलाके के लोगों के बीच गहरी आस्था और चर्चा का विषय बनी हुई है।

रहस्यमयी घटना के बाद जमीन में समा गया पूरा गांव

स्थानीय मान्यताओं के मुताबिक, वर्तमान समय में जिस स्थान पर एक विशाल पोखरा दिखाई देता है, वहीं कभी पूरा गांव बसा हुआ था। कहा जाता है कि गांव में बड़ी आबादी रहती थी और लोग सामान्य जीवन जी रहे थे। कुछ बुजुर्गों का दावा है कि यह गांव काफी समृद्ध और बड़ा था।

लेकिन समय के साथ एक ऐसी दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी, जिसने पूरे गांव को हमेशा के लिए मिटा दिया। मान्यता है कि एक दिन पूरा गांव जमीन में धंस गया और उसी स्थान पर यह बड़ा पोखरा बन गया। आज भी यह पोखरा उस रहस्यमयी घटना का प्रतीक माना जाता है। दूर-दूर से लोग इस स्थान को देखने पहुंचते हैं।

DN Exclusive: महराजगंज में क्यों हैं इतने शिव मंदिर? जानें चौंकाने वाला सच

पाप और अन्याय बढ़ने की कहानी से जुड़ी मान्यता

जंगलों के बीच एक प्राचीन मंदिर भी मौजूद है, जो इस स्थान की ऐतिहासिक और धार्मिक पहचान को और मजबूत करता है। आसपास के बुजुर्गों के अनुसार, यह पोखरा कोई साधारण जलाशय नहीं, बल्कि एक ऐसी कहानी की निशानी है जो पीढ़ियों से सुनाई जा रही है।

DN Exclusive: ऑफिस में इंसान या AI? नौकरी जाएगी या बदलेगा रोजगार का खेल?

लोक मान्यताओं के अनुसार, समय बीतने के साथ गांव में बेईमानी, व्यभिचार और अन्याय बढ़ने लगा था। धीरे-धीरे पाप इतना बढ़ गया कि उसका दुष्परिणाम पूरे गांव को भुगतना पड़ा और पूरा गांव जमीन में समा गया। हालांकि, इस घटना का कोई प्रमाणित ऐतिहासिक दस्तावेज मौजूद नहीं है, लेकिन स्थानीय लोगों के बीच यह कहानी आज भी पूरी श्रद्धा और विश्वास के साथ सुनाई जाती है। घने जंगलों के बीच स्थित यह रहस्यमयी पोखरा आज भी लोगों की जिज्ञासा का केंद्र बना हुआ है।

Location :  Maharajganj

Published :  28 May 2026, 1:54 PM IST