हिंदी
60+ महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा शुरू (Source: Pinterest)
Lucknow: उत्तर प्रदेश सरकार ने 60 वर्ष या उससे अधिक उम्र की महिलाओं के लिए आजीवन मुफ्त बस यात्रा की सुविधा शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में राज्य सरकार की ओर से ‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना’ शुरू की गई है। इसके तहत पात्र बुजुर्ग महिलाएं उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) की निर्धारित बसों में बिना किराया दिए यात्रा कर सकेंगी।
इस योजना का लाभ उत्तर प्रदेश में निवास करने वाली 60 वर्ष या उससे अधिक उम्र की महिलाओं को मिलेगा। योजना का उद्देश्य वरिष्ठ महिलाओं को यात्रा में अधिक सुविधा, स्वतंत्रता और सम्मान प्रदान करना है।
Lucknow: 100 करोड़ की संपत्ति… और फिर भी फरार! अलीगंज अग्निकांड के आरोपी पर पुलिस का बड़ा दांव
फिलहाल लाभ लेने के लिए महिलाओं को किसी विशेष स्मार्ट कार्ड का इंतजार नहीं करना होगा। यात्रा के दौरान पात्र महिला अपना आधार कार्ड या वोटर आईडी कार्ड कंडक्टर को दिखाकर मुफ्त यात्रा कर सकती है। कंडक्टर दस्तावेज में दर्ज जन्मतिथि के आधार पर उम्र का सत्यापन करेगा।
पात्र महिला यात्रियों को इलेक्ट्रॉनिक टिकट मशीन (ETIM) के माध्यम से शून्य मूल्य यानी Zero-Fare Ticket जारी किया जाएगा। इस टिकट में बस नंबर, यात्रा शुरू करने का स्थान और गंतव्य जैसी जानकारी दर्ज होगी। UPSRTC के अनुसार, हर मुफ्त यात्रा के लिए जीरो-वैल्यू टिकट जारी करना अनिवार्य है।
सरकार और UPSRTC आगे पात्र लाभार्थियों की पहचान और यात्रा को आसान बनाने के लिए विशेष स्मार्ट कार्ड जारी करने की प्रक्रिया भी शुरू करेंगे। हालांकि, वर्तमान में मुफ्त यात्रा के लिए स्मार्ट कार्ड अनिवार्य नहीं है।
Location : Lucknow
Published : 1 September 2026, 11:46 AM IST
No related posts found.