Deoria News: “टाल-मटोल की नीति नहीं चलेगी” वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामेश्वर मणि का बड़ा बयान- जनहित के मुद्दों पर मौन क्यों है प्रशासन?

देवरिया के रुद्रपुर तहसील में प्रशासन के खिलाफ अधिवक्ताओं का धरना शनिवार को छठे दिन भी जारी रहा। समाधान दिवस में पहुंचे एडीएम (वित्त एवं राजस्व) रामशंकर द्वारा शुरुआत में वार्ता न करने से नाराज वकीलों ने जमकर नारेबाजी की। बाद में बढ़ते आक्रोश को देख एडीएम ने धरना स्थल पहुंचकर ज्ञापन लिया।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 21 June 2026, 12:58 PM IST

Deoria: रुद्रपुर-देवरिया में तहसील एवं जिला प्रशासन के खिलाफ अधिवक्ताओं का धरना शनिवार को छठे दिन भी जारी रहा। अधिवक्ता अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं और प्रशासन पर उनकी समस्याओं की अनदेखी करने का आरोप लगा रहे हैं।

समाधान दिवस में पहुंचे एडीएम

तहसील समाधान दिवस में शामिल होने पहुंचे अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) रामशंकर धरना स्थल के पास पहुंचे, लेकिन अधिवक्ताओं से तत्काल वार्ता नहीं की। इससे धरने पर बैठे अधिवक्ताओं में नाराजगी बढ़ गई और उन्होंने तहसील एवं जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

बढ़ते आक्रोश के बीच एडीएम ने लिया ज्ञापन

मौके की नजाकत और अधिवक्ताओं के बढ़ते आक्रोश को देखते हुए अपर जिलाधिकारी कुछ देर बाद दोबारा धरना स्थल पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अधिवक्ताओं से बातचीत की और उनकी मांगों से संबंधित ज्ञापन भी प्राप्त किया।

Deoria News: ओमान में मृत नाविक को शहीद का दर्जा देने के लिए सत्याग्रह, जानिए क्या हैं उनकी मांग?

प्रशासन के रवैये पर अधिवक्ताओं ने जताई नाराजगी

धरना स्थल पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामेश्वर मणि ने कहा कि प्रशासन का रवैया बेहद निराशाजनक और हठधर्मितापूर्ण है। उन्होंने आरोप लगाया कि अधिवक्ताओं की जायज मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने के बजाय प्रशासन टाल-मटोल की नीति अपना रहा है।

जनहित से जुड़े मुद्दों पर कार्रवाई की मांग

रामेश्वर मणि ने कहा कि अधिवक्ताओं द्वारा उठाई गई सभी मांगें जनहित से जुड़ी हुई हैं। इसके बावजूद प्रशासन की ओर से सकारात्मक पहल नहीं की जा रही है, जिससे अधिवक्ताओं में असंतोष बढ़ता जा रहा है।

बड़ी संख्या में अधिवक्ता रहे मौजूद

धरने के दौरान महामंत्री विनोद पाठक, सुधांशु मौलि ओझा, आनंद शंकर मणि, अनिल यादव, विकास त्रिपाठी, विश्व विजय मल्ल, सतपाल यादव, शशि भूषण, गोपीनाथ यादव, बीना शर्मा, सतीश गुप्ता, अजीत त्रिपाठी, बलवंत सिंह, प्रवीण पाण्डेय, बालेन्दु पाण्डेय, सुरेश यादव, पीयूष निषाद, पंकज शुक्ला, शशिकांत सिंह, हिमांशु त्रिपाठी समेत बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे।

Location :  Deoria

Published :  21 June 2026, 12:58 PM IST