रायबरेली जिले गुरबख्शगंज थाना क्षेत्र के बंडे गांव में दबंगों की हैवानियत का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहाँ गांव में एक दर्जन युवकों ने मिलकर दो महिलाओं पर बेरहमी से हमला कर दिया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं।पढिये यह खबर

ड़क हादसे में हुई ग्रामीण की मौत
Raebareli: उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले गुरबख्शगंज थाना क्षेत्र के बंडे गांव में दबंगों की हैवानियत का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहाँ गांव में एक दर्जन युवकों ने मिलकर दो महिलाओं पर बेरहमी से हमला कर दिया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं।
क्या है पूरी खबर?
मिली जानकारी के अनुसार, 50 वर्षीय सुमन और 60 वर्षीय जनक दुलारी पर आरोपियों ने लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला कर दिया हमले में दोनों महिलाओं के दोनों पैर बुरी तरह तोड़ दिए गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएससी) जतुवा टप्पा भेजा गया, जहाँ डॉक्टर ने दोनो महिलाओ की हालत को गम्भीर देखते हुए जिला अस्पताल रिफर कर दिया
सड़क हादसे में हुई मौत
वहीं रायबरेली जिले के ऊंचाहार-सबीसपुर मार्ग पर बीती रात एक सड़क हादसे में एक ग्रामीण की मृत्यु हो गई। तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने पैदल जा रहे व्यक्ति को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र के मैकूलाल के पुरवा निवासी अर्जुन प्रसाद (75) किसी निजी कार्य से सबीसपुर गए थे। रात करीब 8:00 बजे जब वह पैदल अपने घर लौट रहे थे, तभी पीछे से आ रहे एक अज्ञात चार पहिया वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।
स्थानीय राहगीरों की मदद से घायल अर्जुन प्रसाद को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ऊंचाहार पहुंचाया गया। वहां तैनात डॉ. वान्या मिश्रा ने उनका प्राथमिक उपचार शुरू किया। हालांकि, उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रायबरेली रेफर करने की तैयारी की जा रही थी, लेकिन एंबुलेंस पहुंचने से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया। डॉ. वान्या मिश्रा ने बताया कि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को रात में अस्पताल लाया गया था। काफी प्रयासों के बावजूद उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ है।