UP Crime: सड़क निर्माण विवाद में बवाल: पंचायत के दौरान पंचायत सदस्य की चप्पलों से पिटाई, Video वायरल

महराजगंज के बृजमनगंज क्षेत्र में इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण को लेकर पंचायत के दौरान विवाद इतना बढ़ गया कि बीडीसी और महिला के बीच मारपीट हो गई। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पढ़ें पूरी खबर

Updated : 22 March 2026, 8:48 PM IST

महराजगंज:  उत्तर प्रदेश के महराजगंज से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां क्षेत्र के ग्राम सभा महुलानी खास में इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण को लेकर शुक्रवार को उस समय विवाद बढ़ गया, जब सड़क की चौड़ाई को लेकर पक्ष-विपक्ष आमने-सामने आ गए। ग्राम पंचायत निधि से बन रही सड़क एक तरफ चौड़ी और दूसरी तरफ संकरी बनाए जाने के आरोप में कुछ ग्रामीणों ने काम रुकवा दिया।

क्या है पूरी घटना?

जानकारी के मुताबिक, मामले को सुलझाने के लिए पंचायत बुलाई गई, जिसमें प्रधान प्रतिनिधि महेश शर्मा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र शर्मा, बीडीसी रामफेर प्रजापति, विवेक चौहान, कृष्णा शर्मा और पूर्व प्रधान सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।

बीडीसी की चप्पलों से पिटाई

बताया जाता है कि पंचायत के दौरान बीडीसी रामफेर प्रजापति की एक बात महिला विद्यावती देवी को नागवार गुजर गई। इस पर वह भड़क उठीं और गुस्से में आकर उन्होंने बीडीसी की चप्पलों से पिटाई कर दी। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई।

Iran-Israel War: पीएम मोदी वरिष्ठ मंत्रियों संग करेंगे उच्चस्तरीय बैठक, तेल-गैस आपूर्ति समेत इन अहम मुद्दों पर हो सकती है चर्चा

 घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल

इसी बीच, सूचना पाकर बीडीसी के परिजन भी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने महिला की जमकर पिटाई कर दी। पंचायत में मौजूद लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

तेल-गैस संकट पर PM Modi की हाई-लेवल बैठक, होर्मुज के चक्रव्यूह को तोड़ने की रणनीति पर मंत्रियों संग मंथन जारी

आगे की कार्रवाई में जुटी

जानकारी  के मुताबिक, मामले में दोनों पक्षों की ओर से बृजमनगंज थाने में तहरीर दी गई है। पुलिस ने पीड़ित महिला विद्यावती देवी की तहरीर पर बीडीसी रामफेर प्रजापति, रामबृक्ष समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

Location : 
  • Maharajganj

Published : 
  • 22 March 2026, 8:48 PM IST