UP Crime: मैनपुरी में गवाही देने के दबाव में हमला, जानें पूरी खबर

मैनपुरी में एक महिला ने गांव के कुछ लोगों पर गवाही देने का दबाव बनाने और जानलेवा हमला करने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है। पीड़िता का कहना है कि गांव के पुराने रंजिश और एक हत्या के मामले में गवाही को लेकर…पढ़ें पूरी खबर

Post Published By: Sapna Srivastava
Updated : 12 March 2026, 1:40 PM IST

Mainpuri:  उत्तर प्रदेश के  मैनपुरी में एक महिला ने गांव के कुछ लोगों पर गवाही देने का दबाव बनाने और जानलेवा हमला करने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है।

क्या है पूरी खबर?

मामला मैनपुरी जनपद के कुर्रा थाना क्षेत्र के गांव सलेमपुर का है। यहां की रहने वाली पूतादेवी पत्नी अनिल कुमार ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर गांव के कुछ लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता का कहना है कि गांव के पुराने रंजिश और एक हत्या के मामले में गवाही को लेकर उन पर लगातार दबाव बनाया जा रहा है। पीड़िता के अनुसार 7 मार्च 2026 की शाम करीब 4 बजे उनके जेठ सुरजन सिंह, जिजनी मिथलेश कुमारी और सास राजवती खेत पर गेहूं की फसल में पानी लगाने गए थे। इसी दौरान गांव के कुछ लोग बोलेरो गाड़ी से वहां पहुंचे और लाठी-डंडों व सरिया से हमला कर दिया।

बदायूं में रातों-रात खाक हुआ करोड़ों का माॅल! आधी रात लगी भीषण आग, जानें क्या है पूरा मामला?

आरोपियों ने घर में घुसकर हमला

जानकारी के मुताबिक, पीड़िता ने आरोप लगाया कि इस हमले में उनके परिजनों को गंभीर चोटें आईं। उन्होंने बताया कि हमलावर पहले भी कई बार गवाही बदलने का दबाव बना चुके हैं और मना करने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पीड़िता ने यह भी कहा कि इससे पहले 3 जनवरी 2026 को भी आरोपियों ने घर में घुसकर हमला किया था।

गोरखपुर में गैस सिलेंडर पहुंचते ही उपभोक्ताओं को मिली राहत, कड़ी मशक्कत के बाद मिली रसोई गैस

पीड़ित परिवार को कब तक न्याय

पीड़िता का कहना है कि इस संबंध में कुर्रा थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। पीड़िता पूतादेवी ने पुलिस अधीक्षक से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने और गवाह सुरजन सिंह को सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है। अब देखने वाली बात यह होगी कि पुलिस प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है और पीड़ित परिवार को कब तक न्याय मिल पाता।

Location : 
  • Mainpuri

Published : 
  • 12 March 2026, 1:40 PM IST