UP Breaking News Live: सियासी हलचल से लेकर मौसम के मिजाज तक, पढ़ें यूपी की हर छोटी-बड़ी खबर

देश की राजधानी दिल्ली से संचालित डाइनामाइट न्यूज़ ने उत्तर प्रदेश की खबरों का नंबर-1 चहेता चैनल बनने का मुकाम हासिल किया है। इस खास उपल्ब्धि के मौके पर डाइनामाइट न्यूज़ उत्तर प्रदेश वासियों को खबरों का नया अनुभव देने जा रहे हैं। अब आपको उत्तर प्रदेश की सभी छोटी बड़ी खबरें केवल एक खबर में एक साथ पढ़ने को मिलेंगी। पढें यूपी की सभी खबरों को साथ यहां एक्सक्लूसिव लाइव ब्लॉग में...

Post Published By: Priyam Kashyap
Updated : 15 August 2026 , 6:32 PM

Lucknow: देश की राजधानी दिल्ली से संचालित उत्तर प्रदेश की खबरों का नंबर-1 चैनल डाइनामाइट न्यूज़ नये प्रयोगों, बिग ब्रेकिंग समाचारों के साथ अपने कलेवर के लिए जाना जाता है। देश के सबसे अधिक जनसंख्या वाले राज्य यूपी का नंबर-1 चैनल होने के नाते हम अपने पाठकों के लिये खबरों की प्रस्तुतिकरण का नया अंदाज लेकर सामने आये हैं, जिससे प्रदेश वासियों को समाचारों का जानने का एक नया अनुभव मिलेगा। अपने पाठकों के लिये हम पेश कर रहे हैं यूपी की खबरों का एक लाइव ब्लॉग, जिसमें एक ही खबर में, एक ही जगह और एक क्लिक में आपको उत्तर प्रदेश की सभी खबरें एक साथ पढ़ने को मिलेंगी।

    The liveblog has ended.

    LIVE NEWS & UPDATES

    • 15 Aug 2026 06:32 PM (IST)

      Kaushambi News: हॉस्पिटल में इलाज के दौरान युवक की मौत, परिजनों ने काटा जमकर हंगामा

      उत्तर प्रदेश के कौशांबी में इलाज के दौरान युवक की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया। चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाया। परिजनों का आरोप है कि मोटी कमाई करने के लिए युवक की मौत के आधे घंटे बाद तक डॉक्टर इलाज कर रहे थे। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने नाराज परिजनों को समझा बुझाकर मामले को शांत कराया।

    • 15 Aug 2026 06:30 PM (IST)

      Amethi News: अमेठी में स्कूल से घर के लिए निकले दो सगे भाई हो गए गायब

      अमेठी: अमेठी में स्कूल से छुट्टी के बाद घर के लिए निकले दो सगे नाबालिक भाई लापता हो गए।बच्चों के गायब होने की खबर से परिजनों में हड़कंप मच गया।सूचना मिलते ही पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत तलाश तेज कर दी। पुलिस टीम ने लगातार पतारसी और सुरागरसी करते हुए महज चार घंटे में दोनों बच्चों को सकुशल बरामद कर लिया।बच्चों के सकुशल बरामद होने के बाद परिजनों ने राहत की सांस लिया।

    • 15 Aug 2026 06:05 PM (IST)

      Deoria News: स्वतंत्रता दिवस पर सरकारी शराब की दुकान से खुलेआम बिक्री का आरोप

      देवरिया: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शराब की सरकारी दुकानों को बंद रखने के प्रशासनिक निर्देशों के बावजूद देवरिया जनपद के बरियारपुर थाना क्षेत्र में नियमों की खुलेआम अनदेखी किए जाने का मामला सामने आया है। करौदी चौकी के समीप स्थित सरकारी देसी शराब की दुकान से कथित तौर पर धड़ल्ले से मदिरा की बिक्री किए जाने का आरोप है।

    • 15 Aug 2026 06:04 PM (IST)

      Maharajganj News: वन स्टॉप सेंटर से 17 वर्षीय फरार किशोरी धरी गई

      महराजगंज के वन स्टॉप सेंटर से फरार हुई 17 वर्षीय किशोरी को पुलिस ने कुछ ही समय में सकुशल बरामद कर लिया। किशोरी के फरार होने के मामले में थाना कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर एक महिला हेड कांस्टेबल और एक महिला कांस्टेबल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

    • 15 Aug 2026 05:15 PM (IST)

      Fatehpur News: स्कूल में बांटे गए लड्डुओं को लेकर हड़कंप

      फतेहपुर के सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल में स्वतंत्रता दिवस पर बांटे गए लगभग 2,000 लड्डुओं में फंगस लगे होने का गंभीर आरोप सामने आया है। लड्डू बांटने के एक घंटे बाद स्कूल प्रबंधन ने अभिभावकों को मैसेज भेजकर बच्चों को लड्डू न खिलाने की अपील की, जिससे परिजनों में भारी आक्रोश और चिंता का माहौल है।

    • 15 Aug 2026 05:13 PM (IST)

      Amethi News: अमेठी एसपी सरवणन टी. को मिला प्रशंसा चिह्न गोल्ड

      अमेठी पुलिस अधीक्षक सरवणन टी को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्कृष्ट सेवा और कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए डीजीपी उत्तर प्रदेश ने प्रशंसा चिह्न गोल्ड से सम्मानित किया है। पुलिस अधीक्षक अमेठी ने ऑपरेशन चक्रव्यूह के जरिए क्राइम कंट्रोल कर आम लोगों के मन में पुलिस विश्वास एवं सुरक्षा का भरोसा दिलाया है।आइए इस रिपोर्ट में जानते है कौन है आई पी एस अधिकारी सरवणन टी।

    • 15 Aug 2026 05:00 PM (IST)

      Farrukhabad News: फर्रुखाबाद में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

      फर्रुखाबाद में देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही हर्षोल्लास, उत्साह और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। जिले के विभिन्न सरकारी कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों, सामाजिक संगठनों और सार्वजनिक स्थलों पर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किए गए। सुबह से ही लोगों में स्वतंत्रता दिवस को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।

      ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान हुआ और लोगों ने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों और अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष से पूरा वातावरण देशभक्ति से गूंज उठा।

    • 15 Aug 2026 04:48 PM (IST)

      Muzaffarnagar News: किसान संगठनों में स्वतंत्रता दिवस का जश्न

      स्वतंत्रता दिवस के मौके पर शनिवार को पूरा देश देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। इसी क्रम में मुजफ्फरनगर के न्याजुपुरा स्थित भारतीय किसान मजदूर संयुक्त मोर्चा के प्रदेश कार्यालय पर स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम एआईएमआईएम और भारतीय किसान मजदूर संयुक्त मोर्चा के संयुक्त तत्वावधान में हुआ। इसके साथ ही नियाजीपुरा के चौराहे पर भाकियू लाल बहादुर शास्त्री के जिला मुख्यालय पर तिरंगा फहराया गया उसके बाद कार्यकर्ताओं नें तिरंगा बाइक रैली निकालकर स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाया।

    • 15 Aug 2026 04:35 PM (IST)

      Amethi News: आधुनिक तोपों के सामने 3 दिन तक अड़े रहे जांबाज

      अमेठी जिले की मुसाफिरखाना तहसील स्थित कादूनाला का वन क्षेत्र 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के अदम्य साहस का गवाह है। मार्च 1858 में ब्रिटिश जनरल फ्रैंक्स की आधुनिक तोपों से लैस अंग्रेजी सेना के सामने भाले सुल्तान के 15 हजार रणबांकुरों ने बिना डरे 3 दिनों तक कड़ा मुकाबला किया और मातृभूमि के लिए वीरता की अमर गाथा लिखी।

    • 15 Aug 2026 04:33 PM (IST)

      Hathras News: मथुरा-बरेली हाईवे पर दर्दनाक हादसा

      उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में मथुरा-बरेली नेशनल हाईवे पर सिकंदराराऊ तहसील के नायब तहसीलदार की गाड़ी ने दो बाइकों को टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में बाइक सवार दादा और उनके 6 वर्षीय पोते समेत कुल 3 लोगों की मौत हो गई। हादसे से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने सरकारी गाड़ी को घेरकर हाईवे पर जाम लगा दिया।

    • 15 Aug 2026 04:24 PM (IST)

      Sultanpur News: सुल्तानपुर में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

      सुल्तानपुर: देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस शनिवार को जिलेभर में उत्साह, उमंग और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थानों में ध्वजारोहण, राष्ट्रगान और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। मुख्य समारोह कलेक्ट्रेट परिसर में हुआ, जहां जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह ने ध्वजारोहण कर उपस्थित लोगों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और देश की एकता, अखंडता एवं राष्ट्रसेवा के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करने का संदेश दिया।

    • 15 Aug 2026 04:02 PM (IST)

      Fatehpur News: PWD विभाग ने फहराया उल्टा राष्ट्रीय ध्वज, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

      फतेहपुर जिले में 80वें स्वतंत्रता दिवस पर लोक निर्माण विभाग (PWD) की बड़ी लापरवाही सामने आई है। पीडब्ल्यूडी कार्यालय में उल्टा राष्ट्रीय ध्वज फहरा दिया गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। राष्ट्रध्वज के इस अपमान के बाद अधिकारियों की चुप्पी और फोन न उठाने को लेकर लोगों में भारी नाराजगी है।

    • 15 Aug 2026 03:54 PM (IST)

      Barabanki News: नशे में धुत युवक ने किया कुछ ऐसा...दंग रह गए लोग

      बाराबंकी के बैरानामऊ मंझारी गांव में शराब के नशे में धुत युवक संजय चौहान ने जहरीले कोबरा को पकड़ लिया। तीन बार डसने के बावजूद उसने सांप को नहीं छोड़ा और उसे मारकर हाथ में लपेटकर गलियों में घूमने लगा। परिजनों के समझाने पर सीएचसी अस्पताल पहुंचे युवक को डॉक्टरों ने एंटी-वेनम देकर बचा लिया।

    • 15 Aug 2026 03:48 PM (IST)

      Greater Noida: वीजा एक्सपायर होने पर नाइजीरियाई नागरिक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

      ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-22 डी स्थित यमुना प्राधिकरण की सोसाइटी से दनकौर पुलिस ने अवैध रूप से रह रहे नाइजीरियाई मूल के नागरिक डेस्टिनी को गिरफ्तार किया है। आरोपी जून 2023 में तीन महीने के टूरिस्ट वीजा पर भारत आया था, जिसकी अवधि सितंबर 2023 में ही समाप्त हो चुकी थी। पुलिस अब अन्य सरकारी एजेंसियों के साथ मिलकर विदेशी नागरिकों का सत्यापन अभियान चला रही है।

    • 15 Aug 2026 03:44 PM (IST)

      Mirzapur News: कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने ध्वजारोहण कर शहीदों को किया नमन

      80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मिर्जापुर स्थित ऐतिहासिक चुनार किले पर कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने भव्य ध्वजारोहण कर शहीदों को नमन किया। इस दौरान मंत्री ने किला परिसर में पौधारोपण किया और प्रदेशवासियों को आजादी के पर्व की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों द्वारा देशभक्ति से परिपूर्ण सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं।

    • 15 Aug 2026 03:21 PM (IST)

      Kaushambi News: अस्पताल में युवक की मौत के बाद परिजनों ने किया जोरदार हंगामा

      कौशांबी के सैनी थाना क्षेत्र स्थित वंदना हॉस्पिटल में इलाज के दौरान 19 वर्षीय युवक शिव बाबू सरोज की मौत हो गई। युवक की मौत के बाद परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने डॉक्टरों पर इलाज में घोर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया।

    • 15 Aug 2026 03:08 PM (IST)

      Jhansi News: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर SSP BBGTS मूर्ति ने पुलिस लाइन में किया ध्वजारोहण

      80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर झांसी पुलिस लाइन में भव्य आयोजन किया गया, जहां SSP बीबीजीटीएस मूर्ति ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। इस दौरान उत्कृष्ट सेवा, अपराध नियंत्रण और आईजीआरएस निस्तारण में सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। एसएसपी ने पुलिसकर्मियों को निष्ठा और ईमानदारी से कर्तव्य निभाने का संदेश दिया।

    • 15 Aug 2026 02:52 PM (IST)

      Lucknow News: UP के 75 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें पूरा अपडेट

      देश के कई राज्यों में मॉनसून की बारिश तबाही मचा रही है। उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है और वाराणसी में गंगा का जलस्तर बढ़ने से 100 से ज्यादा छोटे मंदिर पानी में डूब गए हैं। वहीं, हिमाचल प्रदेश में भूस्खलन के कारण 114 सड़कें बंद हैं और ओडिशा में बाढ़ प्रभावित इलाकों से 41,000 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया है।

    • 15 Aug 2026 02:49 PM (IST)

      Lakhimpur Kheri: दुधवा पार्क घूमकर लौट रहे युवकों की कार से टक्कर, 2 की मौत, 3 घायल

      लखीमपुर खीरी में दुधवा नेशनल पार्क घूमकर लौट रहे बाइक सवार तीन युवकों की कार से आमने-सामने की भीषण टक्कर हो गई। फरसहिया टांडा तिराहा के पास हुए इस हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि बाइक सवार तीसरे युवक समेत सड़क पर खड़े दो अन्य लोग भी गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

    • 15 Aug 2026 02:44 PM (IST)

      Sambhal News: संभल के स्कूल में स्वतंत्रता दिवस पर दर्दनाक हादसा

      संभल के असमोली स्थित अल हसन पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। स्कूल के मुख्य दरवाजे का छज्जा अचानक भरभराकर गिरने से मलबे की चपेट में आकर कक्षा तीन के छात्र निजाम की मौत हो गई, जबकि दो अन्य बच्चे घायल हो गए। प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुँचकर जांच के आदेश दिए हैं।

    • 15 Aug 2026 01:59 PM (IST)

      Mainpuri News: 5 बीघा खेत नाम न करने पर भतीजे ने विधवा चाची के साथ किया कुछ ऐसा... सुनकर कांप उठेगी रूह

      मैनपुरी के जोगराजपुर गांव में शनिवार तड़के 5 बीघा जमीन नाम न करने से नाराज भतीजे नवीन उर्फ पिंकी ने अपनी 45 वर्षीय विधवा चाची नीलम देवी की सोते समय गोली मारकर हत्या कर दी। पति की मृत्यु के बाद निसंतान चाची अकेले रहकर खेती से गुजर-बसर कर रही थीं। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं तथा आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

    • 15 Aug 2026 01:57 PM (IST)

      Muzaffarnagar News: तिरंगे को सलाम, वीर शहीदों को नमन-सपा कार्यालय में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

      मुजफ्फरनगर: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता, सांसद, पूर्व सांसद, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान राष्ट्रध्वज फहराकर राष्ट्रगान किया गया और देश की आजादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया।

    • 15 Aug 2026 01:53 PM (IST)

      Mau News: ब्लिंकिट की बड़ी लापरवाही, सूजी के बंद पैकेट में मिले रेंगते कीड़े

      मऊ में जिला खाद्य एवं औषधि प्रशासन के प्रतिनिधि राकेश तिवारी द्वारा ब्लिंकिट ऐप से मंगाए गए सूजी के बंद पैकेट में कीड़े रेंगते मिले। डिलीवरी बॉय और कंपनी के टालमटोल भरे जवाब के बाद उन्होंने खाद्य सुरक्षा विभाग से शिकायत की। शिकायत मिलते ही विभाग की टीम ने ब्लिंकिट के स्टोर पर छापेमारी कर सामानों की सघन जांच शुरू कर दी।

    • 15 Aug 2026 01:50 PM (IST)

      Noida News: नोएडा मेट्रो की नई सौगात, अब एक ही कार्ड से देश की किसी भी मेट्रो में कर सकेंगे सफर

      नोएडा मेट्रो रेल कार्पोरेशन (NMRC) ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर यात्रियों के लिए 'नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड' (NCMC) और व्हाट्सएप के जरिए क्यूआर टिकट की सुविधा शुरू की है। इस कार्ड से यात्री देश की किसी भी मेट्रो और सिटी बसों में सफर कर सकेंगे। इसके साथ ही, स्टेशनों पर पैसेंजर इंफोर्मेशन डिस्प्ले सिस्टम (PIDS) भी शुरू किया गया है।

    • 15 Aug 2026 01:41 PM (IST)

      Saharanpur News: सहारनपुर में भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई सरकारी गाड़ी

      सहारनपुर में झबीरण के पास हाईवे पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। देहरादून की ओर से आ रही एक सरकारी गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई और दूसरी तरफ से आ रही कार में जा घुसी। हादसे में आईटीबीपी (ITBP) के डीआईजी परमेंद्र सिंह और उनके चालक रविशंकर की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

    • 15 Aug 2026 01:38 PM (IST)

      Mirzapur News: नशामुक्ति महाअभियान में मिर्जापुर का बड़ा योगदान

      मिर्जापुर के तीन प्रमुख विद्यालयों सेंट मैरी स्कूल, गुरु नानक इंटर कॉलेज और मिश्रीलाल इंटर कॉलेज के 2,000 से अधिक विद्यार्थियों ने ब्रह्माकुमारीज के "10 करोड़ नशामुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान" में हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम के दौरान बीके बिंदु दीदी और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी वीरेंद्र सिंह मरकाम ने छात्रों को प्रेरित किया, जिसके बाद सभी विद्यार्थियों ने आजीवन नशामुक्त रहने का संकल्प लिया।

    • 15 Aug 2026 01:15 PM (IST)

      Meerut News: STF निरीक्षक सुनील कुमार का अदम्य साहस, 3 गोलियां लगने के बाद भी बदमाशों को किया ढेर

      मेरठ में एसटीएफ के बलिदानी निरीक्षक सुनील कुमार की शहादत की गाथा को याद कर एसटीएफ के एएसपी बृजेश कुमार भावुक हो गए। 20 जनवरी को एक लाख के इनामी बदमाश अरशद और उसके साथियों से हुई मुठभेड़ में तीन गोलियां लगने के बावजूद इंस्पेक्टर सुनील शर्मा ने हिम्मत नहीं हारी और जवाबी कार्रवाई में चार बदमाशों को ढेर कर दिया। इलाज के दौरान अस्पताल में उन्होंने वीरगति प्राप्त की।

    • 15 Aug 2026 01:02 PM (IST)

      Chandauli News: किराए के कमरे में जला रखी थी अंगीठी, अचेत मिले पति-पत्नी, जानिए क्या है पूरा मामला

      चंदौली के अलीनगर थाना क्षेत्र स्थित कटरिया गांव में ठंड/धुएं के बीच कमरे में अंगीठी जलाकर सोए दंपती हादसे का शिकार हो गए। शनिवार सुबह दरवाजा तोड़कर घुसी पुलिस को 19 वर्षीय पत्नी रानी देवी मृत मिली, जबकि पति आकाश बेहोश मिला। पुलिस ने पति को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर फॉरेंसिक जांच शुरू कर दी है।

    • 15 Aug 2026 12:43 PM (IST)

      Pratapgarh News: राष्ट्रीय ध्वज के अपमान और पुलिस की लापरवाही को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश

      लालगंज, प्रतापगढ़: पट्टी कोतवाली क्षेत्र के आदर्श पुलिस चौकी पूरेधना पर राष्ट्रीय ध्वज के अपमान और पुलिस कर्मियों की मनमानी का एक गंभीर मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि चौकी पर गत 26 जनवरी (गणतंत्र दिवस) को जो तिरंगा फहराया गया था, उसे स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) तक बदला नहीं गया। लंबे समय से एक ही ध्वज फहराए होने के कारण वह बेहद जर्जर और मटमैला हो चुका है। पुलिस चौकी पर तैनात दरोगा और सिपाहियों की इस घोर लापरवाही को लेकर स्थानीय जनता में भारी आक्रोश है।

    • 15 Aug 2026 12:40 PM (IST)

      Kannauj News: कन्नौज में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने युवक को कुचला

      कन्नौज के सिकंदरपुर स्थित राजा ईंट भट्ठे के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से पैदल जा रहे युवक अभिषेक राजपूत की मौत हो गई। टक्कर के बाद युवक ट्रैक्टर के पहिए में फंस गया। हादसे से गुस्साए परिजनों ने सड़क पर शव रखकर हंगामा किया, जिन्हें पुलिस ने समझा-बुझाकर शांत कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

    • 15 Aug 2026 12:38 PM (IST)

      Muzaffarnagar News: 110 साल पुराने मदरसा महमूदिया में फहराया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे

      80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुजफ्फरनगर के लगभग 110 साल पुराने मदरसा महमूदिया (सरवट) में बड़ी ही धूमधाम से ध्वजारोहण किया गया। हाथों में तिरंगा लिए बच्चों ने भारत माता की जय के नारे लगाए। इस दौरान मदरसे के मुफ्ती मोहम्मद जाहिद ने छात्रों को देश के स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान के बारे में बताया और देश की रक्षा व तरक्की के लिए हमेशा समर्पित रहने का संदेश दिया।

    • 15 Aug 2026 12:36 PM (IST)

      Budaun News: SSP अंकिता शर्मा ने पुलिसकर्मियों को दिलाई अखंडता और बंधुता की शप

      80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बदायूं पुलिस लाइन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) अंकिता शर्मा द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इस दौरान उन्होंने पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को राष्ट्र की अखंडता और आपसी भाईचारे की शपथ दिलाई। समारोह में स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रितों, पुलिस पेंशनरों को सम्मानित किया गया तथा सराहनीय कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को पदक व प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।

    • 15 Aug 2026 12:34 PM (IST)

      Hathras News: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति के रंग में रंगा हाथरस कलेक्ट्रेट

      हाथरस: देश की आजादी की 80वीं वर्षगांठ पर शनिवार को हाथरस कलेक्ट्रेट परिसर देशभक्ति के रंग में सराबोर नजर आया। चारों ओर तिरंगे की सजावट, देशभक्ति गीतों और भारत माता के जयघोष से वातावरण राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत रहा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी अतुल वत्स ने कलेक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण कर देश की आन-बान-शान के प्रतीक तिरंगे को सलामी दी।

    • 15 Aug 2026 12:33 PM (IST)

      Chandauli News: ठेला लगाने वाले पति-पत्नी की बिगड़ी हालत, फिर हुआ कुछ ऐसा

      चंदौली के अलीनगर थाना क्षेत्र स्थित कटरिया इलाके में एक किराए के कमरे से संदिग्ध परिस्थितियों में पत्नी का शव मिला, जबकि पति गंभीर हालत में बिस्तर पर पड़ा मिला। दो दिनों से कमरा बंद होने पर मकान मालिक की सूचना पर पहुँची पुलिस ने दरवाजा तुड़वाया। पुलिस ने गंभीर पति को अस्पताल भिजवाया और महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जाँच शुरू कर दी है।

    • 15 Aug 2026 12:20 PM (IST)

      Lucknow News: घंटों गुल रही बिजली से लोगों का बेकाबू हुआ गुस्सा, पॉवर हाउस बना अखाड़ा

      राजधानी में भीषण गर्मी और बारिश के बाद लगातार हो रही बिजली कटौती से आक्रोशित लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। काकोरी के एफसीआई उपकेंद्र में देर रात बाउंड्रीवॉल फांदकर घुसे उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा, पथराव और तोड़फोड़ की। उपकेंद्र में तैनात एसएसओ से मारपीट की गई और एक गाड़ी भी क्षतिग्रस्त कर दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर स्थिति संभाली और अज्ञात उपद्रवियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।

    • 15 Aug 2026 12:17 PM (IST)

      Varanasi News: छुट्टी पर घर आए फौजी के दो खातों से लाखों रुपये साफ, जानें आगे क्या हुआ

      वाराणसी में ठगी के मामले सामने आए हैं, जहां चितईपुर पुलिस ने खुद को BHU कर्मी बताकर 20.50 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसने फर्जी नियुक्ति पत्र देकर ठगी की थी। वहीं दूसरे मामले में, छुट्टी पर आए एक सेना के जवान के बैंक खातों से साइबर ठगों ने 5.33 लाख से अधिक रुपये उड़ा दिए। पुलिस ने मामले दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।

    • 15 Aug 2026 12:15 PM (IST)

      Agra News: चीखती रही पत्नी, नहीं कांपे पिता के हाथ; जानिए आगे क्या हुआ

      आगरा में एक कलियुगी पिता ने अपनी 11 महीने की मासूम बेटी को यमुना नदी में फेंक कर मार डाला। आरोपी पति ने बेटी का पहला जन्मदिन मनाने और खरीदारी कराने के बहाने पत्नी और बच्ची को बुलाया था। रास्ते में फोटो खिंचवाने का नाटक कर उसने मासूम को नदी में उछाल दिया। चीखती पत्नी को भी बचाने आए राहगीरों के कारण आरोपी पत्नी को नहीं फेंक सका।

    • 15 Aug 2026 12:10 PM (IST)

      80th Independence Day 2026 LIVE: Akhilesh Yadav का स्वतंत्रता दिवस पर देश के नाम संबोधन

      स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने देशवासियों को संबोधित किया। अपने संदेश में उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम के बलिदानों को याद करते हुए संविधान, लोकतांत्रिक मूल्यों और देश की एकता-अखंडता की रक्षा पर जोर दिया। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस पर देशवासियों को शुभकामनाएं भी दीं।

    • 15 Aug 2026 12:10 PM (IST)

      Deoria News: वरिष्ठ वकील ने पूर्व PM चंद्रशेखर के विचारों और सामाजिक एकता पर दिया बल

      स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर डाइनामाइट न्यूज़ ने देवरिया न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता प्रभु दयाल सिंह से देश की वर्तमान परिस्थितियों, सरकार की नीतियों, समाज में बढ़ती वैचारिक कटुता और पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चंद्रशेखर सिंह के विचारों को लेकर विशेष बातचीत की। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रहित, जनहित और सामाजिक एकता को सबसे बड़ी आवश्यकता बताते हुए बेबाकी से अपने विचार रखे।

      वरिष्ठ अधिवक्ता प्रभु दयाल सिंह ने कहा कि आज देश के सामने राष्ट्रीय समस्याओं के साथ-साथ जनहित, लोकहित और समाजहित से जुड़ी कई बड़ी चुनौतियां चट्टान की तरह खड़ी हैं। इन चुनौतियों का सामना केवल सरकार या किसी एक वर्ग के भरोसे नहीं किया जा सकता, बल्कि इसके लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी।

    • 15 Aug 2026 12:08 PM (IST)

      Mainpuri News: मैनपुरी में ध्वजारोहण के बाद मंत्री जयवीर सिंह ने देशवासियों को दी बधाई

      मैनपुरी पुलिस लाइन में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शुक्रवार को कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। इस दौरान पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों और गणमान्य लोगों ने राष्ट्रगान के साथ देश की आजादी और वीर शहीदों को नमन किया।

      ध्वजारोहण के बाद कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि भारत का इतिहास गौरवशाली रहा है। उन्होंने कहा कि इतिहास गवाह है कि भारत को कभी सोने की चिड़िया कहा जाता था और भारत विश्व गुरु के रूप में जाना जाता था। दुनिया की अर्थव्यवस्था में भी भारत की बड़ी हिस्सेदारी थी।

    • 15 Aug 2026 11:57 AM (IST)

      Agra News: आगरा-ग्वालियर हाईवे पर सड़क हादसा

      आगरा-ग्वालियर राजमार्ग पर एक अज्ञात वाहन की टक्कर से 42 वर्षीय मजदूर सोहनवीर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे से गुस्साए परिजनों और स्थानीय ग्रामीणों ने उचित मुआवजे तथा दोषी चालक पर कार्रवाई की मांग को लेकर हाईवे पर जाम लगा दिया, जिससे आवागमन बाधित हो गया।

    • 15 Aug 2026 11:55 AM (IST)

      Lucknow News: अनियंत्रित होकर पलटी ईंट लदी ट्रॉली, फिर हुआ कुछ ऐसा

      लखनऊ में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहां अनियंत्रित होकर ईंटों से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। इस हादसे में ट्रॉली के नीचे दबने से 4 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

    • 15 Aug 2026 11:53 AM (IST)

      Amethi News: अमेठी में औपचारिक भव्यता के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस का पर्व

      अमेठी में स्वतंत्रता दिवस पर्व औपचारिक भव्यता के मनाया गया।इस अवसर पर शनिवार को अमेठी देशभक्ति के रंग में सराबोर रहा। जिला मुख्यालय से लेकर तहसील, ब्लॉक, विद्यालयों और सरकारी कार्यालयों तक तिरंगा शान से लहराया। कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी संजय चौहान ने ध्वजारोहण किया।

      ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान हुआ, जिसके उपरांत अधिकारियों और कर्मचारियों ने देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा का संकल्प लिया।डीएम ने अपने संबोधन में कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों के त्याग से मिली आजादी को सुरक्षित रखना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने अधिकारियों-कर्मचारियों से पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ जनसेवा करने का आह्वान किया।

    • 15 Aug 2026 11:52 AM (IST)

      Mirzapur News: मानसिक रूप से बीमार चल रहे युवक ने किया कुछ ऐसा... परिवार में मचा कोहराम

      मिर्जापुर के जमालपुर (डवक चौकी) क्षेत्र स्थित जफरपुरा गांव में आर्थिक विपन्नता, तनाव और बीमारी के चलते 28 वर्षीय मेडिकल स्टोर संचालक अभय पटेल ने दुकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह पिछले कुछ महीनों से मानसिक रूप से बीमार चल रहा था और उसका इलाज वाराणसी में जारी था। पुलिस ने शटर तोड़कर शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
    • 15 Aug 2026 11:49 AM (IST)

      Maharajganj News: उत्कृष्ट कार्य के लिए आयुष फार्मासिस्ट धर्मेंद्र शाही सम्मानित

      कोल्हुई(महराजगंज): रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में तैनात आयुष फार्मासिस्ट धर्मेंद्र शाही को स्वास्थ्य विभाग में उत्कृष्ट कार्यों के लिए स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सम्मानित किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. सुरेंद्र चौधरी ने जिला मुख्यालय स्थित सीएमओ सभागार में उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

      धर्मेंद्र शाही ने रतनपुर सीएचसी क्षेत्र में HPV वैक्सीन का सर्वाधिक टीकाकरण कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसके साथ ही उन्होंने राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भागीदारी करते हुए अपने दायित्वों का बेहतर ढंग से निर्वहन किया।

    • 15 Aug 2026 11:47 AM (IST)

      Maharajganj News: कोल्हुई क्षेत्र के परसौना गांव से हुई गिरफ्तारी गांजा तस्कर गिरफ्तार

      कोल्हुई(महराजगंज): कोल्हुई थाना क्षेत्र में मादक पदार्थों की बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने आधी रात गांजा बेचने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपित की पहचान परासखांड निवासी विनोद गुप्ता के रूप में हुई है। उसे परसौना गांव से गिरफ्तार किया गया।

      पुलिस के मुताबिक, रात के समय आरोपित के गांजा बेचने की सूचना मिली थी। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और युवक को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक किलो 165 ग्राम गांजा बरामद होने का दावा पुलिस ने किया है।

    • 15 Aug 2026 11:39 AM (IST)

      Kanpur Dehat News: स्वतंत्रता दिवस पर झींझक के अंबेडकर पार्क में बाबा साहेब की प्रतिमा का अनावरण

      जनपद कानपुर देहात के झींझक नगर पालिका क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर वार्ड नंबर 8 स्थित अंबेडकर पार्क में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण किया गया। कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद झींझक के चेयरमैन अमित तिवारी सोनू मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। उन्होंने विधिवत रूप से बाबा साहेब की प्रतिमा का अनावरण किया। इस दौरान नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी वीरेंद्र राव भी मौजूद रहे।

Location :  Lucknow

Published :  15 August 2026, 11:36 AM IST