हिंदी
12 वीं परीक्षा में शिखा वर्मा ने मारी बाजी (इमेज सोर्स- इंटरनेट)
Lukcnow: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित कर दिया। यूपी बोर्ड 10वीं में 97.83 प्रतिशत अंक पाकर कशिश वर्मा (Kashish Verma) ने टॉप किया है। वहीं शिखा वर्मा (Shikha verma) ने 12वीं की परीक्षा में टॉप किया है। इंटरमीडिएट और हाईस्कूल की परीक्षा में इस बार की टॉपर लिस्ट में बेटियों ने अपना जबरदस्त परचम लहराया है।
शिखा वर्मा सीतापुर की निवासी है। उन्होंने 12वीं में 97.60 फीसदी अंक हासिल किए।
यूपी बोर्ड परीक्षा कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी, छात्राओं ने मारी बाजी, देखिये टॉपर्स की सूची#UPBoardResult2026, #UPMSP, #IntermediateResult, #ShikhaVerma, #UPBoard12thTopper, #UPBoardTopper, #GirlPower, #UPNews, #BoardResult2026, #UPBoardResult, #TopperList2026, #EducationNews,… pic.twitter.com/ePbEz6zIJx
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) April 23, 2026
यूपी बोर्ड के नतीजों में इस साल भी लड़कियों ने अपनी कामयाबी का डंका बजाया है और लड़कों को पछाड़ते हुए शानदार बढ़त बनाई है। हाईस्कूल की बात करें तो बालिकाओं के उत्तीर्ण होने का प्रतिशत 93.76 रहा है. जो उनकी बेमिसाल मेहनत को दर्शाता है। इंटरमीडिएट में भी लड़कियों ने 86.32% के आंकड़े के साथ अपनी योग्यता साबित की है।
हाईस्कूल की टॉपर की लिस्ट (Class 10th Toppers List)
यूपी बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा 2026 में कई छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया है। इस बार प्रथम स्थान पर कशिश वर्मा और अंशिका वर्मा रहीं, जिन्होंने 97.83% अंक प्राप्त किए। द्वितीय स्थान पर अदिति ने 97.50% अंक हासिल किए। वहीं तृतीय स्थान पर अर्पिता, ऋषभ साहू और परी वर्मा ने 97.33% अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इन सभी विद्यार्थियों ने बोर्ड परीक्षा में बेहतरीन सफलता हासिल कर अपने-अपने स्कूल और जिले का नाम रोशन किया है।
यूपी बोर्ड परीक्षा में छात्राओं ने मारी बाजी, देखिये 10वीं के टॉपर्स की सूची#UPBoardResult2026, #UPMSP, #UPBoardTopper, #KashishVerma, #AnshikaVerma, #GirlPower, #UPBoard10thResult, #BoardResult2026, #UPNews, #EducationUpdate, #UPBoardResult, #TopperList, #ShaktiSwaroopa,… pic.twitter.com/hMaacQ69c7
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) April 23, 2026
इंटरमीडिएट की बात करें तो सीतापुर की शिखा वर्मा ने 97.60% के साथ प्रदेश में टॉप किया है। दूसरे पायदान पर नंदिनी गुप्ता और श्रिया वर्मा (97.20%) रहीं. जबकि सुरभि यादव और पूजा पाल ने 97% अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। इन टॉपर्स के अंकों में फासला इतना कम है कि मुकाबला वाकई दिलचस्प बन गया है।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की इंटरमीडिएट परीक्षा में कुल 25,98,560 परीक्षार्थी शामिल हुए थे, जिनमें संस्थागत और व्यक्तिगत दोनों प्रकार के छात्र-छात्राएं शामिल थे। परीक्षा परिणाम में कुल 81.15% विद्यार्थी सफल घोषित किए गए। इसमें संस्थागत और व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के उत्तीर्ण प्रतिशत में भी अच्छा प्रदर्शन देखने को मिला।
इस वर्ष करीब 52 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं 10वीं-12वीं की परीक्षा में शामिल हुए हैं। यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in और upresults.upmsp.edu.in पर भी उपलब्ध होगा।
रिजल्ट आने के बाद छात्र अपनी ओरिजिनल मार्कशीट बाद में अपने स्कूल से ले सकेंगे। साथ ही उसी समय स्क्रूटनी और सप्लीमेंट्री परीक्षाओं की तारीखों की जानकारी भी जारी कर दी जाएगी, ताकि आगे की तैयारी आसान रहे।
Location : Lukcnow
Published : 23 April 2026, 5:04 PM IST