
बदायूं में आसमान से गिरी बर्फ की सिली
Badaun: जनपद में रविवार को एक अजीबोगरीब घटना सामने आयी है। रविवार को बिल्सी में अचानक आसमान से बर्फ की एक बड़ी सिली गिर गई। इसमें लोग बाल-बाल बच गए। वाकया के बाद बर्फ की सिल देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस भी बर्फ की टुकड़ों को देखकर हैरान रह गई।
मामला बिल्सी नगर के मोहल्ला नंबर 8 स्थित बाबा भट्टे का है। बर्फ की सिल्ली के तेज धमाके के साथ जमीन पर गिरने से आसपास काम कर रहे मजदूर घबरा गए।
जानकारी के अनुसार भट्टे पर काम कर रहे लोगों के बीच अचानक से आसमान से एक बर्फ की सिली गिर गई। लोगों के बीच बर्फ की सिल गिरने से हड़कंप मच गया। चश्मदीद का कहना है कि बर्फ के टुकड़े दूर तक गिरे है जिससे आसपास के इलाके में अफरातफरी मच गई।
बदायूं में आश्चर्यजनक घटना
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया आंखों देखा हाल
दिधोनी निवासी वीर सिंह ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ सुबह लगभग नौ बजे ईंट पाथने का काम कर रहे थे। उसी दौरान अचानक बर्फ की सिल्ली आसमान से गिरकर उनके पास आ गिरी। गिरने की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के मजदूर नंदनी, सोमेंद्र, काजल, पूनम और संगीता चंद इंच की दूरी से बच गए।
मौके पर जुटी ग्रामीणों की भीड़
धमाके की आवाज सुनकर भट्टे के आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे। देखते ही देखते बर्फ की सिल्ली को देखने के लिए क्षेत्र में भारी भीड़ जमा हो गई। लोगों का कहना है कि बर्फ का टुकड़ा आसमान से काफी तेजी के साथ नीचे गिरा और जमीन पर गिरते ही चकनाचूर हो गया। उसके टुकड़े कुछ दूर तक जा गिरे।
बर्फ की सिल्ली गिरने की सूचना क्षेत्र में फैलते ही लोगों में चर्चा का विषय बन गई। स्थानीय लोगों का दावा है कि बर्फ की सिल्ली आसमान से गिरी है, जबकि घटना की वजह को लेकर तरह-तरह के अनुमान लगाए जा रहे हैं। प्रशासनिक स्तर पर घटना की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की है।
बिल्सी उप जिलाधिकारी प्रेमपाल सिंह ने बताया बिल्सी नगर के दीन नगर शेखपुर चौराहा निकट एक भट्टे पर काम कर रही लेबर के पास आसमान से बर्फ की सिल्ली गिरने की सूचना प्राप्त हुई। लखनऊ के मौसम विभाग के वैज्ञानिक अतुल सिंह ने कहा- इस सीजन में ओले नहीं गिरते हैं। संभवत: यह प्लेन से गिरा होगा, इसकी जांच होनी चाहिए।
पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच में जुट गई है।
Location : Badaun,
Published : 23 November 2025, 7:13 PM IST
Topics : Badaun Blocks of ice sky Snow fell