
त्यागी-भूमिहार समाज की BJP को चेतावनी (फोटो: AI,X)
Noida: हाल ही में भारतीय जनता पार्टी ने कई क्षेत्रीय अध्यक्ष समेत संगठन में बड़ा फेरबदल किया है। भारतीय जनता पार्टी ने काफी बड़े-बड़े नेताओं को जिम्मेदारी दी है, लेकिन त्यागी और भूमिहार समाज इससे खुश नहीं है। अब त्यागी और भूमिहार समाज के बड़े लोगों का कहना है कि इसका हर्जाना भाजपा को विधानसभा चुनाव 2027 में देखने को मिलेगा। त्यागी समाज ने भारतीय जनता पार्टी को चेतावनी दी है कि अगर समय रहते त्यागी समाज के लोगों को बड़ा पद नहीं दिया गया तो भारतीय जनता पार्टी को नुकसान झेलना पड़ेगा।
राष्ट्रीय त्यागी भूमिहार ब्राह्मण समाज समिति के अध्यक्ष मांगेराम त्यागी ने भाजपा पर समाज की राजनीतिक उपेक्षा का आरोप लगाते हुए मेरठ से जनजागरण अभियान शुरू करने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि यदि समाज को उचित प्रतिनिधित्व नहीं मिला तो पूरे प्रदेश में महापंचायतें आयोजित कर 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा फैसला लिया जाएगा।
राष्ट्रीय त्यागी भूमिहार ब्राह्मण समाज समिति के अध्यक्ष मांगेराम त्यागी ने भाजपा पर त्यागी समाज की राजनीतिक अनदेखी का आरोप लगाते हुए मेरठ से जनजागरण अभियान और आंदोलन शुरू करने की घोषणा की है। शनिवार को आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि यदि समाज को उचित राजनीतिक प्रतिनिधित्व नहीं मिला तो पूरे उत्तर प्रदेश में महापंचायतों का आयोजन किया जाएगा और वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा निर्णय लिया जाएगा।
मांगेराम त्यागी ने कहा कि मेरठ-सहारनपुर समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में त्यागी समाज की अच्छी आबादी है और लंबे समय से समाज भाजपा का मजबूत समर्थक रहा है। इसके बावजूद मौजूदा सरकार और पार्टी संगठन में समाज को अपेक्षित सम्मान और भागीदारी नहीं मिल रही है। उन्होंने कहा कि पहले कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और भाजपा की सरकारों में समाज को मंत्री और संगठन में पर्याप्त प्रतिनिधित्व मिलता था, लेकिन अब यह लगातार कम हो गया है।
उन्होंने आरोप लगाया कि हाल ही में घोषित भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी में भी त्यागी समाज की उपेक्षा की गई। उनके अनुसार, केवल बसंत त्यागी को दोबारा संगठन मंत्री बनाया गया, जबकि समाज के अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं को कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी नहीं दी गई। उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल, सांसद, विधायक, एमएलसी और संगठनात्मक पदों पर भी समाज की हिस्सेदारी लगातार घटती जा रही है।
मांगेराम त्यागी ने कहा कि यदि जल्द ही स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो पूरे उत्तर प्रदेश में जनसभाएं और संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके बाद पश्चिमी उत्तर प्रदेश में एक विशाल महापंचायत बुलाई जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में समाज के लोगों के शामिल होने का दावा किया गया है। उन्होंने कहा कि इसी महापंचायत में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर समाज की रणनीति और राजनीतिक समर्थन पर निर्णय लिया जाएगा।
प्रेस वार्ता के दौरान मांगेराम त्यागी ने प्रदेश की कानून व्यवस्था और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर भी सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि थानों में आम लोगों की सुनवाई नहीं हो रही है और किसान, व्यापारी तथा मजदूर समेत सभी वर्ग विभिन्न समस्याओं से जूझ रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन किसी व्यक्ति या दल विशेष के खिलाफ नहीं, बल्कि समाज को उसका उचित राजनीतिक सम्मान और भागीदारी दिलाने के उद्देश्य से शुरू किया जा रहा है।
Location : Noida
Published : 28 June 2026, 8:44 PM IST
Topics : Bhumihar Samaj BJP organization reshuffle Mangeram Tyagi Tyagi Samaj UP Assembly Election 2027