Site icon Hindi Dynamite News

महराजगंज के दो पुलिसकर्मियों को मिली पदोन्नति, मुख्य आरक्षी से बने दरोगा, देखिये सूची

महराजगंज पुलिस विभाग में तैनात दो पुलिस कर्मियो को दरोगा पद पर पदोन्नति मिली है। पढ़ें पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर
Post Published By: Rohit Goyal
Published:
महराजगंज के दो पुलिसकर्मियों को मिली पदोन्नति, मुख्य आरक्षी से बने दरोगा, देखिये सूची

लखनऊ: उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में कार्यरत कई मुख्य आरक्षियों को बड़ा तोहफा मिला है। राज्य में कुल 228 दीवान (मुख्य आरक्षी) को दारोगा पद पर पदोन्नति दी गई है।

तेज स्वरूप सिंह, पुलिस उपमहानिरीक्षक अवस्थापना ने पदोन्नति की सूची जारी की है।

डाइनामाइट न्यूज़ को मिली जानकारी के मुताबिक महराजगंज के दो मुख्य आरक्षियों को भी पदोन्नति मिली है।

महराजगंज में पदोन्नति पाने वालों में लक्ष्मण यादव पुत्र रामदरश यादव और शिवकृपा शुक्ल पुत्र सुरेश शुक्ल शामिल है।

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड लखनऊ की प्राधिकृत विभागीय चयन समिति द्वारा राज्य में कुल 228 पुलिस कर्मियों को दरोगा पद पर पदोन्नति के उपयुक्त पाया गया। पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश के अनुमोदन के बाद पदोन्नति पाने वाले पुलिस कर्मियों को उनके वर्तमान नियुक्ति स्थान पर ही उप निरीक्षक नागरिक पुलिस के पद पर पदोन्नति प्रदान करने के साथ ही कार्यभार ग्रहण करने के आदेश जारी किये गये हैं।

अधिसूचना के मुताबिक पदोन्नति पाने वाले सभी पुलिसकर्मियों को नये पद पर तैनाती के लिये प्रशिक्षण लेना अनिवार्य है।

अधिसूचना में कहा गया है कि पदोन्नति पाने वाले कार्मिको में से जो कर्मी मुख्य आरक्षी नागरिक पुलिस पद के लिये जरूरी आधारभूत प्रशिक्षण उत्तीर्ण नहीं किये हैं, उनके पदोन्नति आदेश का क्रियान्वयन नहीं कराया जायेगा। सम्बन्धित कार्मिक द्वारा मुख्य आरक्षी नागरिक पुलिस पद पर आधारभूत प्रशिक्षण उत्तीर्ण करने के उपरान्त ही पदोन्नति आदेश का क्रियान्वयन कराया जायेगा।

Exit mobile version