UP Road Accident: गोरखपुर से यमराज बनकर दौड़े ट्रेलर, कुशीनगर के शख्स को रौंदा, मौत से मऊ तक मातम

उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के दोहरीघाट थाना क्षेत्र में गोठा बाइपास के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक शख्स की मौत हो गई। गोरखपुर से मऊ की ओर जा रहे ट्रेलरों के काफिले में पीछे चल रहा एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर आगे वाले ट्रेलर से टकरा गया और भीषण सड़क हादसा हो गया।

Post Published By: Subhash Raturi
Updated : 7 June 2026, 1:29 PM IST

Mau : उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में शनिवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में ट्रक चालक की मौत हो गई। इस हादसे के बाद भीषण जाम लग गया। सड़क हादसे की सूचना पाकर दोहरीघाट थाने की पुलिस ने मौके पर पंहुच कर लोगों की सहायता से बाइपास पर लगे जाम को हटाया गया। इसके साथ ही चालक की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

ट्रेलर में चालक की मौत

जानकारी के मुताबिक मऊ जिले के दोहरीघाट थाना क्षेत्र में गोठा बाइपास के पास फोरलेन पर पीछे से आ रहे एक ट्रेलर ने आगे चल रहे ट्रेलर पर जोरदार टक्कर मारी। हादसा इतना खतरनाक था कि पीछे वाले ट्रेलर की केबिन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और चालक उसमें बुरी तरह फंस गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और गांव के लोगों ने करीब आधे घंटे की कड़ी मेहनत के बाद केबिन और स्टीयरिंग काटकर चालक का शव बाहर निकाला।

गोरखपुर से आ रहे थे ट्रेलर

जानकारी के आनुसार घटना शानिवार रात करीब नौ बजे की है। गोरखपुर की ओर से एक ही कंपनी के कई खाली ट्रेलर कतारबद्ध होकर मऊ की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान गोठा बाइपास के पास पीछे चल रहा एक ट्रेलर अचानक अनियंत्रित हो गया और आगे चल रहे दूसरे ट्रेलर में जा भिड़ा। टक्कर इतनी तेज थी कि पीछे वाले ट्रेलर का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

पुलिस की कार्रवाई

हादसे में कुशीनगर जिले के पडरौना थाना क्षेत्र के विजयपुर निवासी चालक सैफ अली (26) केबिन के अंदर ही फंस गया। तेज धमाके की आवाज सुनकर आसपास के गांव के लोग मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। कुछ ही देर में दोहरीघाट थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

30  मिनट तक फंसा रहा शव

चालक को बाहर निकालने के लिए पुलिस और गांव वालो को काफी मेहनत करनी पड़ी। क्षतिग्रस्त केबिन और स्टीयरिंग को काटकर चालक तक पहुंचने का प्रयास किया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। करीब 30 मिनट की कड़ी मेहनत के बाद शव को बाहर निकाला जा सका।हादसे के कारण फोरलेन पर लगभग एक घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात सुचारु कराया।

जांच में जुटी पुलिस

थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि हादसे में चालक मोहम्मद सैफ की मौत हो गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। वाहन मालिक और मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दी गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई हैं।

Location :  Mau

Published :  7 June 2026, 1:28 PM IST