हिंदी
यूपी में पुलिस उपाक्षीक्षक स्तर के अफसरों के तबादले (फाइल फोटो)
लखनऊ: उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में तबादलों का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को एक बार फिर पुलिस उपाधीक्षक स्तर (PPS) के अधिकारियों का तबादला कर दिया गया। आज जारी तबादला लिस्ट के मुताबिक, 27 पुलिस अधिकारियों के कार्य क्षेत्र में बदलाव करते हुए उन्हें इधर से उधर किया गया है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, नईम खान मंसूरी को पुलिस उपाधीक्षक सतर्कता अधिष्ठान उप्र. लखनऊ, गणेश कुमार को पुलिस उपाधीक्षक आरटीसी चुनार मिर्जापुर, संत प्रसाद उपाध्याय को प्रयागराज पुलिस कमिश्नरेट में सहायक पुलिस आयुक्त, अवनीश कुमार गौतम को सहायक सेनानायक 6वीं वाहिनी पीएसी मेरठ और राकेश प्रताप सिंह को पुलिस उपाधीक्षक कुशीनगर की जिम्मेदारी दी गई है। कानपुर देहात में पुलिस उपाधीक्षक रहे देवेंद्र सिंह प्रथम को पुलिस उपाधीक्षक पीटीएस सुल्तानपुर बना दिया गया है। साथ ही अमित कुमार पांडेय को पुलिस उपाधीक्षक पीटीएस जालौन और अभिषेक प्रताप अजेय को पुलिस उपाधीक्षक कन्नौज बनाया गया है।
पीपीएस अधिकारियों की तबादला सूची
नरेश कुमार को मंडलाधिकारी (वीके) गाजियाबाद, अमित प्रताप सिंह को पुलिस उपाधीक्षक एएनटीएफ उप्र लखनऊ, मनोज कुमार सिंह को पुलिस उपाधीक्षक संभल और सिंह दीपशिखा अहिबरन को सहायक सेनानायक 28वीं वाहिनी पीएससी इटावा की जिम्मेदारी सौंप गई है। सोहराब आलम को पुलिस उपाधीक्षक रेलवे झांसी, सौरभ कुमार वर्मा को पुलिस उपाधीक्षक कानपुर देहात, आदित्य कुमार गौतम को सहायक सेनानायक 32वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ और कर्ण सिंह यादव को सहायक सेनानायक 33वीं वाहिनी पीएससी झांसी बनाया गया है।
वहीं, आशुतोष मिश्रा को पुलिस उपाधीक्षक प्रतापगढ़, उदय प्रताप सिंह प्रथम को सहायक सेनानायक 42वीं वाहिनी पीएसी प्रयागराज, अरुण कुमार राय प्रथम को पुलिस उपाधीक्षक झांसी, सुरेंद्रनाथ यादव को पुलिस उपाधीक्षक एवं स्टाफ अफसर अपर पुलिस महानिदेशक लखनऊ जोन और अमित चौरसिया को कानपुर नगर पुलिस कमिश्नरेट में सहायक पुलिस आयुक्त बनाया गया है।
अंबुजा त्रिवेदी को पुलिस उपाधीक्षक अभिसूचना मुख्यालय लखनऊ, अंकित कुमार द्वितीय को पुलिस उपाधीक्षक सीआईडी मुख्यालय लखनऊ, गौरव कुमार त्रिपाठी और अशोक कुमार सिंह चतुर्थ को पुलिस उपाधीक्षक मुरादाबाद बनाया गया है। कमलेश कुमार को पुलिस उपाधीक्षक अलीगढ़ और अंकित कुमार प्रथम को लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में सहायक पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया है। बता दें कि इस सप्ताह सरकार ने बड़ी संख्या में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के तबादले किए हैं। इससे पूर्व आईएएस और आईपीएस के साथ ही वरिष्ठ पीसीएस और पीपीएस अधिकारियों की तबादला सूची जारी की थी।
Location : Lucknow
Published : 23 May 2025, 6:20 PM IST
Topics : CM Yogi DGP UP pps transfer UP Government UP Police