पनियरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत डिंगुरी स्थित बागीचे के पास मुजुरी–पनियरा मार्ग पर मंगलवार शाम करीब सात बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सड़क किनारे खड़ी धान लदी ट्राली से बाइक सवार दो युवक टकरा गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

Maharajganj: पनियरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत डिंगुरी स्थित बागीचे के पास मुजुरी–पनियरा मार्ग पर मंगलवार शाम करीब सात बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सड़क किनारे खड़ी धान लदी ट्राली से बाइक सवार दो युवक टकरा गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) पनियरा पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।
हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान करमहिया निवासी 40 वर्षीय धर्मेंद्र सिंह पुत्र रामकेवल और फरेंदा निवासी 28 वर्षीय सनी शर्मा पुत्र संतोष के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि धर्मेंद्र सिंह किराने की दुकान चलाते थे, जबकि सनी शर्मा करमहिया तिराहे पर सैलून की दुकान संचालित करते थे और बसडीला स्थित अपने ननिहाल में रह रहे थे। दोनों किसी काम से बाइक से जा रहे थे, तभी रास्ते में खड़ी ट्राली से उनकी टक्कर हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल परिसर में लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। परिजनों के पहुंचते ही माहौल गमगीन हो गया। मृतक धर्मेंद्र सिंह अपने पीछे पत्नी संगीता, 15 वर्षीय बेटी सोनाक्षी और 12 वर्षीय बेटे आलोक को छोड़ गए हैं। वहीं सनी शर्मा अपने माता-पिता के बड़े पुत्र थे। उनके परिवार में पत्नी तनू, पांच वर्षीय पुत्र विराट और डेढ़ वर्षीय सम्राट हैं। दोनों परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है।
IAS बी वी आर सुब्रह्मण्यम को नहीं मिला एक्सटेंशन, निधि छिब्बर को नीति आयोग के CEO का एडिशनल चार्ज
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। थानाध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सड़क किनारे खड़ी ट्राली की वजह से यह हादसा हुआ।
Gorakhpur Crime: गोरखपुर में महिला से छेड़छाड़ केस में बड़ा अपडेट, तीसरा नामजद अभियुक्त गिरफ्तार
इस दर्दनाक घटना ने पूरे क्षेत्र को शोक में डुबो दिया है। स्थानीय लोगों ने सड़क सुरक्षा और लापरवाही से खड़े वाहनों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।