
मौके पर लगी भीड़
महराजगंज: जनपद में गुरुवार को एक हृदयविदारक सड़क हादसा सामने आया, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। सिंदुरिया थाना क्षेत्र के बलुअहीधूस के पास तेज रफ्तार ट्रेलर ने एक बाइक को टक्कर मार दी, जिस पर सवार पति, पत्नी और उनकी करीब तीन वर्ष की दुधमुंही बच्ची की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवार परिवार कहीं जा रहा था, तभी अचानक तेज गति से आ रहे ट्रेलर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों को संभलने का मौका तक नहीं मिला और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग तुरंत घटनास्थल पर जुट गए।
Road Accident: महराजगंज में सड़क हादसे में पति-पत्नी और बच्चे की मौत, मौके पर पुलिस #Maharajganj #RoadAcciden @maharajganjpol pic.twitter.com/3Iyw0Nuxb4
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) April 23, 2026
घटना की सूचना मिलते ही सिंदुरिया थाना प्रभारी राजकुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। साथ ही क्षेत्र के पूर्व ब्लॉक प्रमुख भी घटनास्थल पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए ट्रेलर को कब्जे में ले लिया है और चालक के खिलाफ आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
पुलिस द्वारा तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है, जिसके लिए पुलिस आसपास के क्षेत्रों में जानकारी जुटा रही है।
Location : Maharajganj
Published : 23 April 2026, 1:42 PM IST