HBD Akhilesh Yadav: सपा प्रमुख अखिलेश यादव का जन्मदिन आज, जानिए उनके निजी जीवन और सियासी सफ़र से जुड़ी कुछ खास बातें

समाजवादी पार्टी के प्रमुख नेता अखिलेश यादव आज अपना 52वां जन्मदिन मना रहे हैं। आइए उनके निजी जीवन और सियासी सफर से जुड़ी कुछ खास बातों के बारे में जानते हैं।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 1 July 2025, 9:14 AM IST
google-preferred

Lucknow: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव का आज 52वां जन्मदिन है। पार्टी प्रमुख के जन्मदिन को लेकर सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। अखिलेश यादव के जन्मदिन पर उत्तर प्रदेश से लेकर राजधानी दिल्ली और देश भर के तमाम शहरों में कई तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। देश के दिग्गज नेता और गणमान्य लोग सपा प्रमुख को सोशल मीडिया समेत तमाम माध्यमों से जन्मदिन की बधाईयां दे रहे हैं।

अखिलेश यादव के जन्मदिन पर कई तरह के सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें वृक्षारोपण, रक्तदान शिविर, गरीब कल्याण से जुड़े कई कार्यक्रम शामिल है।

डाइनामाइट न्यूज़ की इस रिपोर्ट में हम आपको बता रहे हैं अखिलेश यादव के निजि जीवन से जुड़ी कुछ खास बातों के साथ ही उनके सियासी सफर के बारे में।

अखिलेश यादव का जन्म 1 जुलाई 1973 को इटावा जिले के सैफई में हुआ था। अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं।

वह अपने जन्मदिन पर अपने शुभचिंतकों से आग्रह कर चुके हैं कि वे उनके जन्मदिन पर कोई पुष्प गुच्छ या अन्य भेंट न दें, बल्कि समाजवादी स्मारक में आस्था अंशदान जमा करें।

पार्टी प्रमुख के जन्मदिन के मौके पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा रक्तदान शिविर और पौधरोपण जैसे कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। वहीं सपा ने आज एक विशेष जन कल्याणकारी कार्यक्रम आयोजन किया है, जिसमें 52 चुने हुए जरूरतमंद लोगों को साइकिलें वितरित की जाएंगी।

आज उत्तर प्रदेश में सपा कार्यक्रता भव्य तरीके से अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाएंगे। ऐसे में अखिलेश यादव की निजी जिंदगी और सियासी सफर के बारे में जान लेते हैं वह कैसे राजनीति में पहुंचे और उन्होंने पढ़ाई कहां से की।

निजी जीवन से जुड़ी कुछ खास बातें
परिवार: अखिलेश यादव का जन्म 1 जुलाई 1973 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के सैफई में हुआ था। उनके पिता मुलायम सिंह यादव उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संस्थापक हैं। उनकी माता का नाम मालती देवी है।
शिक्षा: अखिलेश यादव ने अपनी स्कूली शिक्षा सेंट मैरी स्कूल, सैफई और राजस्थान के धौलपुर मिलिट्री स्कूल से पूरी की है। उन्होंने कर्नाटक के मैसूर विश्वविद्यालय से सिविल एनवायरनमेंटल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन और ऑस्ट्रेलिया की सिडनी विश्वविद्यालय से पर्यावरण इंजीनियरिंग में मास्टर डिग्री प्राप्त की।
विवाह: अखिलेश यादव ने 24 नवंबर 1999 को डिंपल यादव से शादी की। उनके तीन बच्चे हैं दो बेटियां अदिति व टीना और एक बेटा अर्जुन।
शौक: अखिलेश यादव को खेलों में विशेष रूप से फुटबॉल और क्रिकेट में गहरी दिलचस्पी है। उन्हें संगीत सुनना और फिल्में देखना भी बेहद पसंद है।

सियासी सफर से जुड़ी कुछ खास बातें
प्रारंभिक राजनीतिक जीवन: अखिलेश यादव ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत 2000 में कन्नौज लोकसभा सीट से सांसद चुने जाने के साथ की। साल 2004 में वह फिर से चुनाव जीते और साल 2009 में तीसरी बार सासंद चुने गए।
मुख्यमंत्री कार्यकाल: अखिलेश यादव 2012 में उत्तर प्रदेश के सबसे युवा मुख्यमंत्री बने और 38 साल की उम्र में शपथ ली। जिसके बाद उन्होंने 19 मार्च 2017 को इस्तीफा दे दिया।
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष: अखिलेश यादव वर्तमान में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं और पार्टी को मजबूत करने के लिए काम कर रहे हैं।
लोकसभा चुनाव: अखिलेश यादव ने 2019 के लोकसभा चुनाव में आजमगढ़ सीट से जीत हासिल की और संसद पहुंचे। 2024 के लोकसभा चुनाव में उनकी पार्टी ने 37 सीटें जीतीं।

Location : 
  • Lucknow

Published : 
  • 1 July 2025, 9:14 AM IST