जिला कारागार गोरखपुर की इस प्रदर्शनी ने मोहा मन, जानिए बंदियों की इस पहल की क्यों हुई प्रशंसा

जनपद में रविवार को उद्यान विभाग एवं रोटरी क्लब द्वारा आयोजित वार्षिक फल, फूल एवं शाकभाजी प्रदर्शनी-2026 में इस बार एक ऐसा स्टॉल चर्चा का केंद्र बना, जिसकी हर ओर सराहना होती रही। इस स्टॉल ने दर्शकों का दिल जीत लिया।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 23 February 2026, 12:59 AM IST

Gorakhpur: शहर के विद्या विनीशिनी पार्क में उद्यान विभाग एवं रोटरी क्लब द्वारा आयोजित वार्षिक फल, फूल एवं शाकभाजी प्रदर्शनी-2026 में इस बार एक ऐसा स्टॉल चर्चा का केंद्र बना, जिसकी हर ओर सराहना होती रही। यह स्टॉल था जिला कारागार गोरखपुर का, जिसने अपने जैविक उत्पादों और अनोखी प्रस्तुति से दर्शकों का दिल जीत लिया। प्रदर्शनी में कारागार परिसर में जैविक विधि से उगाई गई दुर्लभ और पौष्टिक सब्जियों को आकर्षक ढंग से प्रदर्शित किया गया।

रोमांसो ब्रोकली की सर्पिल बनावट और ब्रोकली राब की विशेष संरचना लोगों के लिए कौतूहल का विषय बनी रही। वहीं लाल पत्ता गोभी और गहरे बैंगनी रंग की पत्तागोभी जैसी रंग-बिरंगी सब्जियों ने स्टॉल की खूबसूरती में चार चांद लगा दिए। इन सब्जियों को देखकर आगंतुकों ने न केवल तस्वीरें खिंचवाईं, बल्कि उनकी खेती की विधि के बारे में भी जानकारी ली।

सब्जियों के साथ-साथ कारागार में उगाए गए विभिन्न प्रजातियों के आकर्षक पुष्पों ने भी प्रदर्शनी में अलग पहचान बनाई। स्टॉल की साज-सज्जा सुसंगठित और व्यवस्थित थी, जिससे यह स्पष्ट झलक रहा था कि जेल प्रशासन ने इसे गंभीरता और समर्पण के साथ तैयार किया है। आगंतुकों ने बंदियों की इस रचनात्मक पहल की खुलकर प्रशंसा की।

IND vs SA T20 World Cup: साउथ अफ्रीका ने भारत को दी शिकस्त, 76 रनों से हराया

कैदियों को मुख्यधारा में जोड़ने का प्रयास

इस पहल का उद्देश्य केवल कृषि उत्पादों का प्रदर्शन भर नहीं था, बल्कि यह संदेश देना भी था कि कारागार के भीतर बंदी आधुनिक, जैविक और नवाचार आधारित खेती सीखकर आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। यह प्रयास उन्हें रिहाई के बाद समाज की मुख्यधारा से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

उद्यान विभाग ने किया पुरस्कृत

उत्कृष्ट प्रदर्शन और नवाचार को देखते हुए उद्यान विभाग द्वारा जिला कारागार गोरखपुर के स्टॉल को पुरस्कृत किया गया। सम्मान मिलने पर जेल प्रशासन और कर्मचारियों में उत्साह देखा गया।

गोरखपुर में सनसनीखेज वारदात: शराब के नशे में आदमी बना जल्लाद, महिला को दी ऐसी सजा, कांप जाएगी आपकी रूह

ये अधिकारी रहे मौजूद

इस अवसर पर जेल अधीक्षक दिलीप कुमार पाण्डेय, जेलर अरुण कुमार कुशवाहा, उपजेलर विजय कुमार सहित अन्य कारागार कर्मचारी उपस्थित रहे। प्रदर्शनी में कारागार का यह प्रयास न केवल आकर्षण का केंद्र रहा, बल्कि समाज को सकारात्मक संदेश देने में भी सफल साबित हुआ।

Location : 
  • Gorakhpur

Published : 
  • 23 February 2026, 12:59 AM IST