वहीं आपको बता दें कि आज दोपहर 12:30 बजे सपा प्रमुख अखिलेश यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी। इस दौरान अखिलेश यादव एक बार फिर बीजेपी सरकार पर तीखा हमला कर सकते हैं। राजनीतिक और जनहित से जुड़े मुद्दों पर बड़े बयान आने की संभावना है।

समाजवादी पार्टी का BJP पर हमला
सपा का कहना है कि ये एंबुलेंस सेवाएं समाजवादी सरकार के कार्यकाल में गरीबों और जरूरतमंदों को त्वरित स्वास्थ्य सुविधा देने के उद्देश्य से शुरू की गई थीं, लेकिन मौजूदा भाजपा सरकार इन्हें ठीक से संचालित तक नहीं कर पा रही है। पार्टी ने इसे सरकार की नाकामी और लापरवाही बताया है।
भाजपा सरकार ने 108 व 102 एंबुलेंस सेवा को किया बर्बाद!
बांदा और चित्रकूट में सरकारी एंबुलेंस सेवा की खुली पोल, तय समय से पांच गुना ज़्यादा समय ले रही एंबुलेंस।
समाजवादी सरकार ने गरीबों और जरूरतमंदों के लिए एंबुलेंस सेवा शुरू की थी उसका ठीक ढंग से संचालन तक नहीं कर पा रही नाकारा… pic.twitter.com/dyVBoN9m1f
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) January 10, 2026
पोस्ट में सपा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर सीधा हमला करते हुए कहा कि जनता के जीवन से जुड़े इस मुद्दे पर सरकार को शर्म आनी चाहिए। सपा ने एंबुलेंस सेवाओं को तत्काल दुरुस्त करने की मांग की है।
वहीं आपको बता दें कि आज दोपहर 12:30 बजे सपा प्रमुख अखिलेश यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी। इस दौरान अखिलेश यादव एक बार फिर बीजेपी सरकार पर तीखा हमला कर सकते हैं। राजनीतिक और जनहित से जुड़े मुद्दों पर बड़े बयान आने की संभावना है।
Location : Lucknow
Published : 10 January 2026, 11:57 AM IST
Topics : Lucknow News Samajwadi Party UP Politics