
खजाने से भरा जंगल फोटो सोर्स-Goggle
Amethi: दुनिया में कई ऐसे रहस्य मौजूद हैं, जिनसे आज तक पर्दा नहीं उठ पाया है। वैज्ञानिकों और शोधकर्ताओं ने इन गुत्थियों को सुलझाने की कई कोशिशें कीं, लेकिन हर बार सवालों की संख्या बढ़ती गई। ऐसा ही एक रहस्य उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले का ‘खंडहरवा जंगल’ भी है, जो आज भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।
जंगल के भीतर है खजाना
ग्रामीणों का दावा है कि इस जंगल के भीतर प्राचीन खजाना दफन है। हालांकि, यहां होने वाली रहस्यमयी घटनाएं लोगों को उस खजाने तक पहुंचने नहीं देतीं। स्थानीय लोगों का मानना है कि जिसने भी जंगल में खुदाई या छेड़छाड़ करने कोशिकीश की, उसके साथ कोई न कोई अनहोनी घटना जरूर घटी।
छिपे खजाने को पाने के लिए खुदाई करने का प्रयास
ग्रामीणों के अनुसार, अमेठी का यह जंगलनुमा खंडहरवा क्षेत्र धन-संपत्ति से भरा हुआ है। कई बार लोगों ने यहां छिपे खजाने को पाने के लिए खुदाई करने का प्रयास किया, लेकिन आज तक किसी को कुछ हासिल नहीं हुआ।
पेड़-पौधे या जमीन को नुकसान
स्थानीय निवासी के मुताबिक, गांव में आज भी लोग उस जगह पर जाने से कतराते हैं। यदि किसी को वहां जाना भी पड़ता है, तो वह सिर झुकाकर जाता है और बिना किसी पेड़-पौधे या जमीन को नुकसान पहुंचाए वापस लौट आता है। उनका कहना है कि पुराने समय का खजाना आज भी वहां मौजूद है, लेकिन उसे हासिल करने की कोशिश करने वालों के साथ अक्सर बुरी घटनाएं घटी हैं। यही वजह है कि अब लोग उस जंगल से छेड़छाड़ करने से बचते हैं।
वहीं, गांव के एक बुजुर्ग के मुताबिक, जंगल में कई तरह के जीव-जंतु रहते हैं, लेकिन वे किसी को नुकसान नहीं पहुंचाते। नुकसान तब होता है, जब कोई व्यक्ति वहां हस्तक्षेप करने या खुदाई करने की कोशिश करता है।
इस रहस्य पर अपनी राय रखते हुए पुरातत्व और इतिहास से जुड़े विषयों पर शोध कर चुके डॉ. अर्जुन पांडे बताते हैं कि करीब एक हजार साल पहले राजाओं के शासनकाल में कई स्थानों पर धन छिपाकर रखने की परंपरा रही है। संभव है कि ऐसे कई स्थान आज भी मौजूद हों। हालांकि, खंडहरवा जंगल का वास्तविक सच क्या है, इसे जानने के लिए कई प्रयास किए गए, लेकिन आज तक कोई ठोस निष्कर्ष सामने नहीं आ सका। खजाने की कहानी, ग्रामीणों की मान्यताएं और अनसुलझे सवाल… अमेठी का खंडहरवा जंगल आज भी रहस्य और रोमांच का केंद्र बना हुआ है।
Location : Amethi
Published : 30 May 2026, 9:07 PM IST
Topics : amethi Mysterious Forest UP News