जनपद के रहने वाले शुभम गौतम ने यूपीएससी के रिजल्ट में शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया है। उन्होंने 802 रैंक हासिल करके जनपद रायबरेली के गौरव को बढ़ाया है। उनकी इस सफलता से जिले में खुशी का माहौल है

रायबरेली के होनहारों ने जिले का नाम किया रोशन
Raebareli: जनपद के रहने वाले शुभम गौतम ने यूपीएससी के रिजल्ट में शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया है। उन्होंने 802 रैंक हासिल करके जनपद रायबरेली के गौरव को बढ़ाया है। उनके पिता सुरेश कुमार जोकि सेवा निवृत प्रशासनिक अधिकारी भारतीय बीमा जीवन निगम है और उनकी मां अध्यापिका के पद पर कार्यरत हैं।
शुभम बैसवारा लालगंज सरेनी जनपद रायबरेली के मूल निवासी हैं और वर्तमान समय में वैभव बिहार जनपद रायबरेली में निवास करते हैं । शुभम गौतम की इस गौरवपूर्ण सफलता का समाचार सुनकर बी डी सुमन पूर्व सदस्य अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति आयोग उत्तर प्रदेश एवं अध्यक्ष डॉ अंबेडकर मेमोरियल वेलफेयर सोसाइटी रायबरेली वैभव बिहार में शुभम के आवास पहुंचकर बधाई दी। बधाई देने वालों में साथ वरिष्ठ समाजसेवी शहर निवासी दिनेश कुमार श्रीवास्तव एवं शहर निवासी राकेश कुमार गौतम भी मौजूद थे ।
वहीं इससे पहले रायबरेली के दो होनहारों का यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन ( यूपीएससी) में सलेक्शन होने से जनपद में खुशी की लहर है। जहाँ विमल कुमार ने यूपीएससी परीक्षा पास की वहीं बछरावां की रहने वाली दिव्या श्रीवास्तव ने भी यूपीएससी क्लियर करके रायबरेली का नाम रोशन किया है।
सिविल सेवा परीक्षा के फाइनल परिणाम में रायबरेली जिले के खींरो ब्लॉक के चांदेमऊ गांव निवासी विमल कुमार ने शानदार सफलता हासिल करते हुए ऑल इंडिया 107वीं रैंक प्राप्त की है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, गांव और पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है।
वहीं बछरावां क्षेत्र में गांधी इंटर कॉलेज बछरावां में प्रिंसिपल के पद पर तैनात अरुण कुमार श्रीवास्तव की 32 साल की पुत्री दिव्या श्रीवास्तव ने यूपीएससी की ऑल इंडिया रैंक 418 स्थान हासिल किया है। दिव्या श्रीवास्तव ने बताया कि इससे पहले उन्होंने पांच बार यूपीएससी अटेम्प्ट दिया।
पिछली बार उनका इंटरव्यू तक का सफर रहा। लेकिन इस बार उनका इंटरव्यू भी क्लियर हो गया। अपनी उपलब्धि पर दिव्या ने कहा कि यह सब उनके माता पिता के आशीर्वाद व नियमित पढाई से यह संभव हुआ है। दिव्या के यूपीएससी पास करने के बाद उनके घर पर बधाई देने वालों की भीड़ लग गई।
UP Road Accident: रायबरेली में ऐसे टला बड़ा हादसा, 10 मासूम बच्चे बाल-बाल बचे
वहीं जैसे ही विमल कुमार का परिणाम घोषित हुआ, खीरों क्षेत्र के चांदमऊ गांव में बधाई देने वालों का तांता लग गया। परिजनों और क्षेत्रवासियों ने मिठाई बांटकर खुशी जाहिर की। ग्रामीणों का कहना है कि विमल कुमार की यह सफलता क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।
विमल कुमार के परिजनों ने कहा की यह उनकी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प ने यह साबित हुआ। सीमित संसाधनों के बावजूद अगर लक्ष्य स्पष्ट हो तो बड़ी से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है। उनकी इस उपलब्धि पर पूरे जिले को गर्व है।