रायबरेली में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मायकेवालों ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप, पुलिस जांच शुरू

रायबरेली के शिवगढ़ में नवविवाहिता रानी चतुर्वेदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच कर रही है।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 29 July 2025, 11:57 AM IST

Raebareli: रायबरेली में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर हत्या करने आरोप लगाया है। मामला रायबरेली के शिवगढ़ थाना क्षेत्र के मजिगवां का है। जहाँ संदिग्ध परिस्थितियों में नव विवाहिता का शव मिलने से हड़कम्प मच गया। मृतका के मायके पक्ष ने बेटी की हत्या का आरोप लगाया है।

बता दें कि मायके पक्ष की सूचना पर पुलिस रात्रि से ही घटना स्थल पर मौजूद थी। मृतका के ससुर धर्मेश चतुर्वेदी के मुताबिक उनकी बहू रानी चतुर्वेदी उम्र 23 वर्ष पत्नी सतीश चतुर्वेदी का शव सोमवार की रात्रि लगभग 8 बजे छत पर स्थित बरामदे में पलंग पर पड़ा मिला। ससुराली जन विद्युत करंट से मौत की बात बता रहे हैं।

ससुरालीजनों के मुताबिक घटना के समय मृतका का पति सतीश चतुर्वेदी दिल्ली में था। वहीं सूचना पर पहुंचे मृतका के पिता शिवकुमार तिवारी, मां मुन्नी तिवारी, भाई बबलू तिवारी निवासी हाउस नम्बर 254 वार्ड नम्बर 5 नगर पंचायत चंद्रशेखर आजाद नगर, जनपद बस्ती ने ससुराली जनों पर बेटी की हत्या करने का आरोप लगाते हुए कार्यवाही की मांग की है।

मायके पक्ष ने उच्चाधिकारियों का घटनास्थल पर पहुंचने का इंतजार कर रहा है। शिवगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक विन्ध्य विनय ने बताया कि पुलिस मौके पर मौजूद है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। मायका पक्ष ससुराली जनों पर हत्या का आरोप लगा रहा है। इस मामले में अभी तहरीर नही मिली है।

मृतक विवाहिता के पिता ने बताया कि ससुराल पक्ष के लोगों ने उन्हें जानकारी भी नहीं दी कि उनकी बेटी की मौत कैसे हुई है । जब वे यहाँ रायबरेली आये तब उन्हें बताया गया की करंट से उनकी बेटी की मौत हुई। लेकिन यहां करंट जैसी कोई चीज नजर नहीं आ रही है। हम रात को 2:30 बजे पहुंचे थे उसके बाद इन लोगों ने तकिया से उसका चेहरा ढका था और उसके चेहरे पर व गले में भी निशान दिख रहे हैं।

कल 6:30 बजे तक लड़की से हमारी बात भी हुई थी। बड़ी लड़की से हमारी बेटी की बात हुई थी। लेकिन उसके बाद कोई बात नहीं हो पाई थी। उसके बाद इन लोगों ने कोई जानकारी नहीं दी। किसी तीसरे व्यक्ति ने हमें जानकारी दी। उनकी बेटी रानी तिवारी की सतीश चतुर्वेदी से पिछले साल अप्रैल में शादी हुई थी।

यह सब लोग पैसे के डिमांड किया करते थे। नहीं देने पर लड़की को छोड़ देने की धमकी देते थे। लड़का दिल्ली में रहता है वही से 5 लाख रुपये की डिमांड करता था। नहीं देने छोड़ देने और मार देने की धमकी भी देते थे। 15 दिन पहले समझौता कराकर उनकी लड़की को ससुराल भेज दिया गया था लेकिन इन लोगो ने उसकी जान ले ली।

Location : 
  • Raebareli

Published : 
  • 29 July 2025, 11:57 AM IST