नए DM के औचक कलेक्ट्रेट निरीक्षण में दर्जनों अधिकारी-कर्मचारी गायब मिले, अब नोटिस

महराजगंज के नवागत डीएम शिवशरणप्पा जी.एन. ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान जिला खाद्य विपणन अधिकारी अमित चौधरी, अपर सांख्यिकी अधिकारी भूलेख भूपेंद्र गुप्ता समेत दर्जनों अधिकारी-कर्मचारी अनुपस्थित मिले। डीएम ने सभी को कारण बताओ नोटिस जारी करने का आदेश दिया। निरीक्षण के बाद कलेक्ट्रेट में हड़कंप मचा हुआ है।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 17 November 2026, 3:07 PM IST

Maharajganj: महराजगंज में नए जिलाधिकारी ने कार्यभार संभालते ही प्रशासनिक लापरवाही की ऐसी तस्वीर देखी कि कलेक्ट्रेट में हड़कंप मच गया। मंगलवार को जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. ने अचानक कलेक्ट्रेट परिसर के विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया तो दर्जनों अधिकारी और कर्मचारी अपनी सीट से गायब मिले। इनमें जिला खाद्य विपणन अधिकारी अमित चौधरी और अपर सांख्यिकी अधिकारी भूलेख भूपेंद्र गुप्ता का नाम भी शामिल है। सरकारी कार्यालयों में इतनी बड़ी संख्या में अधिकारियों और कर्मचारियों की गैरमौजूदगी देखकर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताई।

कार्यभार संभालते ही एक्शन मोड में आए नए डीएम

महराजगंज के नवागत जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. ने जिले की कमान संभालने के साथ ही प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने की कवायद शुरू कर दी है। सरकारी कार्यालयों में समय से उपस्थिति सुनिश्चित कराने और आम जनता से जुड़े कामकाज में लापरवाही रोकने के लिए उन्होंने सख्त रुख अपनाया है। इसी क्रम में मंगलवार को उन्होंने बिना पूर्व सूचना कलेक्ट्रेट परिसर के अलग-अलग कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया।

पराली की चिंगारी ने उजाड़ दिए दो किसानों के सपने! 4 एकड़ धान की फसल जलकर राख, सदमे से किसान की मौत

जिला खाद्य विपणन अधिकारी अमित चौधरी भी नहीं मिले मौजूद

औचक निरीक्षण के दौरान जिला खाद्य विपणन अधिकारी अमित चौधरी अपने कार्यालय में अनुपस्थित पाए गए। इसके अलावा अपर सांख्यिकी अधिकारी भूलेख भूपेंद्र गुप्ता भी कार्यालय में मौजूद नहीं मिले। इतना ही नहीं, कलेक्ट्रेट परिसर के अन्य कार्यालयों में भी कई अधिकारी और कर्मचारी गैरमौजूद पाए गए। कलेक्ट्रेट जिले का महत्वपूर्ण प्रशासनिक केंद्र है, जहां से शासन की कई योजनाओं और विभागीय कार्यों का संचालन होता है।

औचक निरीक्षण करते जिलाधिकारी (IMG: Dynamite News)

दर्जनों अधिकारी-कर्मचारी गायब

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों की गैरमौजूदगी को जिलाधिकारी ने गंभीरता से लिया। उन्होंने स्पष्ट नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। डीएम ने सभी अनुपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने का आदेश दिया है। अब संबंधित लोगों को यह बताना होगा कि वे निरीक्षण के दौरान अपने कार्यालयों में क्यों मौजूद नहीं थे और उनकी अनुपस्थिति की क्या वजह थी।

महराजगंज में तहसीलदारों की ट्रांसफर, सदर-निचलौल समेत तीन तहसीलदार बाहर, तीन नए अधिकारियों की जिले में एंट्री

नए डीएम के तेवर से विभागों में मची खलबली

शिवशरणप्पा जी.एन. का यह औचक निरीक्षण प्रशासनिक व्यवस्था में अनुशासन कायम करने के लिहाज से अहम माना जा रहा है। कार्यभार संभालने के तुरंत बाद कलेक्ट्रेट का निरीक्षण कर उन्होंने साफ संकेत दिया है कि सरकारी कार्यालयों में लापरवाही और गैरजिम्मेदारी को हल्के में नहीं लिया जाएगा। अक्सर सरकारी कार्यालयों में काम कराने पहुंचने वाले लोगों को अधिकारियों और कर्मचारियों की अनुपस्थिति के कारण परेशानी उठानी पड़ती है।

Location :  Maharajganj

Published :  17 November 2026, 3:07 PM IST