पुलिस पर हमला करने वाला सुल्तानपुर का इनामी बदमाश ऐसे फंसा पुलिस के फंदे में

यूपी एसटीएफ अपराधियों की कमर तोड़ रही है। एटीएफ ने पुलिस पर कातिलाना हमला करने वाले इनामी अभियुक्त को सुल्तानपुर से गिरफ्तार किया है।अभियुक्त पर 50 हजार रूपए का ईनाम घोषित है। 

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 2 March 2026, 8:44 PM IST

Sultanpur: यूपी एसटीएफ ने सोमवार को पुलिस पर कातिलाना हमला करने वाले इनामी अभियुक्त को  सुल्तानपुर से गिरफ्तार किया है। अभियुक्त पर 50 हजार रूपए का ईनाम घोषित है।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान दशरथ सिंह उर्फ प्रदीप सिंह पुत्र दुर्गा प्रसाद सिंह निवासी ग्राम डोभियारा, थाना हलियापुर, जनपद सुल्तानुपर के रूप में हुई है। एसटीएफ ने आरोपी की गिरफ्तारी सोमवार को आम घाट पुराना पुल मार्ग के पास थाना क्षेत्र हलियापुर, जनपद सुल्तानपुर से की है।

यूपी एसटीएफ को फरार अपराधियों के बारे में सूचना मिल रही थी। इस बाबत यूपी एसटीएफ टीम को कार्रवाई के निर्देश मिले थे। उक्त निर्देश के क्रम में श्री अवनीश्वर चन्द्र श्रीवास्तव, पुलिस उपाधीक्षक, एसटीएफ मुख्यालय, लखनऊ के पर्यवेक्षण एवं उपनिरीक्षक श्री फैजुद्दीन सिद्दीकी के नेतृत्व में टीम द्वारा अभिसूचना संकलन की कार्यवाही की जा रही थी।

इस बीच एसटीएफ की टीम जनपद सुल्तानपुर में आपराधियों की तलाश में भ्रमणशील थी। इसी दौरान  मुखबिर से सूचना मिली कि जनपद सुल्तानपुर के थाना हलियापुर का इनामी बदमाश दशरथ सिंह उर्फ प्रदीप सिंह, अपने गांव के पास में मौजूद है। उक्त सूचना पर एसटीएफ टीम द्वारा उपरोक्त स्थान से अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस पूछताछ पर गिरफ्तार ने बताया कि दिनांक 20 दिसंबर 2025 को पुलिस की गिरफ्त से अपने लड़के आदर्श सिंह को छुड़ाने के लिए उसने थाना कुमारगंज, जनपद अयोध्या की पुलिस पर गढासे व लाठी-डण्डे से हमला कर दिया और पुलिस की गिरफ्त से अपने लड़के को छुड़ा दिया।

यूथ कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानू चिब की जमानत पर हाई कोर्ट ने लगाई रोक, जानें पूरा अपडेट

इस वारदात में उसके लडके आदर्श सिंह, शिवम सिंह व अखिलेश सिंह उसकी पत्नी प्रमिला सिंह व लडकी शिवानी सिंह शामिल थी। इस दौरान पुलिस की सरकारी पिस्टल को उसके छोटे लडके अखिलेश सिंह ने छीन लिया और वहां से भाग गया। इस दौरान उन्होंने पुलिस वालों के मोबाइल भी छीन लिये थे ताकि वह किसी को भी फोन न कर सके।

आरोपी ने बताया कि घटना के बाद से ही वे और पुलिस से बचते फिर रहे थे। वह उसी मुकदमें के सम्बन्ध में अपने लडके व पत्नी को छुडाने के लिये प्रयास कर रहा था और इस हेतु सुलतानपुर आया हुआ था।

गिरफ्तार अभियुक्त दशरथ सिंह उर्फ प्रदीप सिंह के खिलाफ थाना सुल्तानपुर, थाना कुमारगंज, जनपद अयोध्या में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज है।

Iran Israel War: प्री-वेडिंग शूट का सपना अधूरा, बुर्ज खलीफा के पास होटल में डर के साये में यूपी का एक परिवार

पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ थाना हलियापुर में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Location : 
  • Sultanpur

Published : 
  • 2 March 2026, 8:44 PM IST