सुल्तानपुर में त्योहारों की तैयारी तेज, पुलिस ने बनाया सुरक्षा का फुलप्रूफ प्लान

सुल्तानपुर में आने वाले बड़े त्योहारों को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा का प्लान तैयार कर लिया है। कृष्ण जन्माष्टमी, गणेश पूजा और दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए एसपी विनीत जायसवाल ने खुद मोर्चा संभाल लिया है। पुलिस लाइन में हुई समीक्षा बैठक में सुरक्षा व्यवस्था, कानून-व्यवस्था और संवेदनशील क्षेत्रों को लेकर अधिकारियों को सख्त दिशा-निर्देश दिए गए।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 4 September 2026, 5:49 AM IST

Sultanpur: आगामी कृष्ण जन्माष्टमी, गणेश पूजा एवं दुर्गा पूजा पर्व को शांतिपूर्ण, सकुशल एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। गुरुवार को पुलिस लाइन सभागार में पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने अपर पुलिस अधीक्षक, समस्त क्षेत्राधिकारियों एवं थाना प्रभारियों के साथ समीक्षा बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियों का जायजा लिया।

बैठक में पर्वों के दौरान कानून-व्यवस्था, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर की जाने वाली तैयारियों की समीक्षा की गई। एसपी ने सभी अधिकारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में संवेदनशील स्थानों, धार्मिक स्थलों, पूजा पंडालों और जुलूस मार्गों का भ्रमण कर आवश्यक सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

एसपी ने कहा कि पर्वों के दौरान शांति एवं सौहार्द बनाए रखने के लिए स्थानीय आयोजकों, धर्मगुरुओं एवं संभ्रांत नागरिकों से लगातार संवाद स्थापित किया जाए। पूर्व में विवादित रहे स्थानों और संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष सतर्कता बरतते हुए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाए।

पैनिक बटन और काली फिल्म से लेकर GPS तक, जानिए निर्भया कांड के बाद बने वो नियम जो अब भी तोड़ रहें बस चालक

अराजक एवं उपद्रवी तत्वों पर कड़ी नजर

उन्होंने अराजक एवं उपद्रवी तत्वों पर कड़ी नजर रखने तथा उनके विरुद्ध नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाली भ्रामक, आपत्तिजनक एवं अफवाहजनक सूचनाओं की सतत निगरानी करने और भड़काऊ सामग्री सामने आने पर तत्काल वैधानिक कार्रवाई करने को कहा।

3 सितंबर से बंद हो जाएगा काम? सुलतानपुर में स्वच्छ भारत मिशन के आउटसोर्स कर्मचारियों ने दी अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी

महिला सुरक्षा और यातायात पर भी विशेष जोर

पुलिस अधीक्षक ने पर्वों के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारु रखने, भीड़भाड़ वाले स्थानों पर प्रभावी पुलिस प्रबंध, महिला सुरक्षा, रात्रि गश्त तथा डायल-112 की सक्रियता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।सभी थाना प्रभारियों को आयोजकों के साथ समन्वय स्थापित कर शासन एवं प्रशासन द्वारा निर्धारित नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश भी दिए गए।

बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक, सभी क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारी मौजूद रहे।

जिलेभर में पैदल गश्त और सघन चेकिंग

आगामी त्योहारों को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने तथा जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुलतानपुर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश के बाद  गुरुवार को जिले के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों ने पैदल गश्त एवं सघन चेकिंग अभियान चलाया।

त्योहारों के मद्देनजर रात में गश्त करती पुलिस

अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने अपने-अपने थाना क्षेत्रों के बाजारों, प्रमुख चौराहों, भीड़भाड़ वाले स्थानों, संवेदनशील क्षेत्रों एवं महत्वपूर्ण स्थलों पर पैदल गश्त की। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।

पुलिसकर्मियों ने आमजन से संवाद स्थापित कर शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की। साथ ही अराजक तत्वों एवं संदिग्ध गतिविधियों पर सतर्क निगाह रखते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। सुलतानपुर पुलिस ने आमजन से त्योहारों को आपसी भाईचारे, शांति और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की है।

Location :  Sultanpur

Published :  4 September 2026, 5:36 AM IST