अब सालों के मुकदमों से राहत पाना हुआ आसान! सुल्तानपुर में आज लगने जा रही राष्ट्रीय लोक अदालत, हेल्प डेस्क भी तैयार

क्या आपका कोई मामला लंबे समय से अदालत में लंबित है? सुल्तानपुर में आज आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में सुलह-समझौते के जरिए ऐसे मामलों का जल्द समाधान कराया जा सकता है।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 12 September 2026, 9:29 AM IST

Sultanpur: उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर में आज, शनिवार 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान सुलह-समझौते के आधार पर विभिन्न प्रकार के लंबित मामलों का त्वरित निस्तारण किया जाएगा। लोक अदालत को लेकर न्यायिक स्तर पर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

कई प्रकार के मामलों का होगा निस्तारण

राष्ट्रीय लोक अदालत में सुलह-समझौते योग्य आपराधिक और दीवानी मामलों के साथ मोटर दुर्घटना प्रतिकर, वैवाहिक विवाद, बैंक वसूली, विद्युत, श्रम और भूमि अधिग्रहण से जुड़े मामलों की सुनवाई होगी। इसके अलावा अन्य ऐसे प्रकरण भी निस्तारित किए जाएंगे, जिनमें आपसी सहमति के आधार पर समाधान संभव है।

बैंकों पर लटके ताले, सड़क पर उतरे कर्मचारी; सुल्तानपुर में लगे ‘वित्त मंत्री मुर्दाबाद’ के नारे

लंबी कानूनी प्रक्रिया से मिलेगी राहत

लोक अदालत का मुख्य उद्देश्य पक्षकारों को लंबे समय तक चलने वाली न्यायिक प्रक्रिया से राहत देना है। यहां दोनों पक्षों की सहमति से विवादों का सरल और शीघ्र समाधान कराया जाता है। इससे वादकारियों के समय और धन की बचत होती है और उन्हें अपने मामलों के जल्द निपटारे का अवसर मिलता है।

न्यायालय परिसर में हेल्प डेस्क की व्यवस्था

वादकारियों की सहायता के लिए जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर में हेल्प डेस्क बनाए गए हैं। यहां आने वाले लोगों को उनके मामलों से संबंधित जरूरी जानकारी दी जाएगी। साथ ही, उन्हें लोक अदालत की प्रक्रिया और संबंधित न्यायिक कक्ष तक पहुंचने के लिए मार्गदर्शन भी उपलब्ध कराया जाएगा।

सुल्तानपुर में जिस सफर पर निकला था पूरा परिवार, कुछ देर बाद मिली तीन मौतों की खबर

अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव मुक्ता त्यागी ने जनपदवासियों से राष्ट्रीय लोक अदालत का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सुलह-समझौते योग्य लंबित मामलों को लोक अदालत के माध्यम से जल्द निस्तारित कराया जा सकता है। लोक अदालत विवादों के त्वरित, सरल और सौहार्दपूर्ण समाधान का प्रभावी माध्यम है।

Location :  Sultanpur

Published :  12 September 2026, 9:29 AM IST