हिंदी
दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण कराने पर जोर (IMG: Dynamite News)
Sultanpur: उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिला में सुरक्षा संगठन सुलतानपुर की बैठक पुलिस लाइन सभागार में पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह मौजूद रहे। इस दौरान संगठन की गतिविधियों, प्रशासन के साथ बेहतर समन्वय और आगामी दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने को लेकर चर्चा हुई।
बैठक के दौरान संगठन के अध्यक्ष डॉ. राजीव श्रीवास्तव और महासचिव मोहम्मद इलियास खान ने जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। साथ ही संगठन की आगामी कार्ययोजना भी सौंपी। वहीं, संगठन के संरक्षक कमल नयन पाण्डेय और संयोजक आशीष अग्रवाल ने पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया और संगठन की कार्ययोजना प्रस्तुत की।
संगठन के मुख्य संयोजक बलदेव सिंह ने जिला सुरक्षा संगठन की गतिविधियों और कार्यों की जानकारी दी। संरक्षक कमल नयन पाण्डेय ने संगठन की भूमिका बताते हुए प्रशासन के साथ बेहतर तालमेल बनाए रखने के महत्व पर अपने विचार रखे। जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह ने संगठन की गतिविधियों की सराहना की। उन्होंने प्रशासन और संगठन के बीच समन्वय को उपयोगी बताते हुए सामाजिक कार्यों में सहयोग की भावना बनाए रखने पर जोर दिया।
पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने आगामी दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के लिए संगठन के सदस्यों से सहयोग की अपील की। बैठक में त्योहार के दौरान आपसी समन्वय बनाए रखने और प्रशासन के साथ मिलकर जिम्मेदारी निभाने पर जोर दिया गया।
बैठक में पूर्व महासचिव डॉ. नैयर रजा जैदी, कार्यालय सचिव कुलदीप गुप्ता, संयोजक जाहिद आब्दी सहित विभिन्न वार्डों के अध्यक्ष और संगठन के सदस्य उपस्थित रहे। डॉ. राधेश्याम सिंह ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया, जबकि बैठक का संचालन संयोजक राधेश्याम गुप्ता ने किया।
Location : Sultanpur
Published : 17 October 2026, 12:51 PM IST
Topics : Community Coordination District Security Organization district administration Police Line Meeting sultanpur news