सुलतानपुर में बाइक एजेंसी में भीषण आग, धू-धूकर जलीं 25 नई बाइकें; लाखों का नुकसान

सुलतानपुर के कामतागंज में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक निजी बाइक एजेंसी में अचानक आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने ऐसा विकराल रूप लिया कि एजेंसी में आग की लपटों ने लाखों रुपये की नई गाड़ियों को राख में तब्दील कर दिया।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 19 October 2026, 1:37 AM IST

Sultanpur: देहात कोतवाली क्षेत्र के कामतागंज स्थित एक निजी बाइक एजेंसी में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग की चपेट में आने से एजेंसी में खड़ी करीब 20 से 25 नई बाइकें जलकर खाक हो गईं। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हालांकि, अग्निकांड में लाखों रुपये की आर्थिक क्षति होने का अनुमान है।

जानकारी के अनुसार, कामतागंज स्थित निजी बाइक एजेंसी में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और एजेंसी में खड़ी नई बाइकें इसकी चपेट में आ गईं। आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया।

स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन लपटें तेज होने के कारण सफलता नहीं मिली। इसके बाद दमकल विभाग को सूचना दी गई।

श्रद्धा दुबे मामले में इंस्पेक्टर के बाद IPS विक्रांत वीर पर भी गिरी गाज

माल का नुकसान

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक एजेंसी में खड़ी करीब 20 से 25 नई बाइकें जल चुकी थीं। गनीमत रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

पुलिस का बयान

देहात कोतवाल धर्मवीर सिंह के अनुसार, प्रारंभिक जानकारी में दीपक की लौ से आग लगने की बात सामने आई है। ऐसे में आग लगने के कारण को लेकर शॉर्ट सर्किट की आशंका और पुलिस के प्रारंभिक बयान में अंतर है। घटना के वास्तविक कारण की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

सुलतानपुर में नारी सशक्तीकरण की नई पहल! स्वास्थ्य शिविर में 425 लाभार्थियों को मिला लाभ

अग्निकांड में जली बाइकों की कीमत और कुल नुकसान का आकलन किया जा रहा है। घटना के बाद एजेंसी में हुए नुकसान को लेकर संबंधित लोगों में चिंता का माहौल है।

Location :  Sultanpur

Published :  19 October 2026, 1:33 AM IST