होली पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए श्यामदेऊरवा कस्बे में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने पैदल गश्त की। संवेदनशील इलाकों में ड्रोन कैमरों से निगरानी की जा रही है।

ड्रोन से हर गतिविधि पर नजर
Maharajganj: होली पर्व के मद्देनज़र जनपद में कानून-व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क दिखाई दे रहा है। इसी क्रम में थाना श्यामदेऊरवा क्षेत्र के कस्बाई इलाकों में विशेष पैदल गश्त अभियान चलाया गया।
गश्त के दौरान संतोष कुमार शर्मा जिलाधिकारी और सोमेंद्र मीना पुलिस अधीक्षक स्वयं सड़कों पर उतरे और प्रमुख मार्गों, चौराहों व संवेदनशील स्थलों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों और युवाओं से संवाद स्थापित कर होली को प्रेम, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाने की अपील की।
ईरान के समर्थन में जंग लड़ेंगे हूती विद्रोही! अमेरिका और इजरायल से क्या है इनकी दुश्मनी ?
प्रशासन की ओर से स्पष्ट संदेश दिया गया कि किसी भी प्रकार की अफवाह, नशे में वाहन चलाना, हुड़दंग, मारपीट या असामाजिक गतिविधियों को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। क्षेत्र में पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती की गई है और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।
ईरान के समर्थन में जंग लड़ेंगे हूती विद्रोही! अमेरिका और इजरायल से क्या है इनकी दुश्मनी ?
इसके अलावा, आधुनिक तकनीक का सहारा लेते हुए ड्रोन कैमरों से लगातार निगरानी की जा रही है। ड्रोन के माध्यम से भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों, तंग गलियों और संवेदनशील स्थानों की रीयल-टाइम मॉनिटरिंग की जा रही है, जिससे किसी भी अप्रिय घटना की स्थिति में तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।