
आवारा स्वानों का आतंक फोटो सोर्स- डाइनामाइट न्यूज
Agra: आगरा विश्व के 7 अजूबों में शामिल मोहब्बत की निशानी ताजमहल पर आवारा कुत्तों का आतंक खत्म नहीं हो रहा है। पर्यटकों के साथ आवारा कुत्तों की तस्वीर ताजमहल में दिखाई दे जाती है। ऐसा ही के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जहां विदेशी पर्यटक ताजमहल में भ्रमण कर रहे हैं तो वही आवारा कुत्ता भी वीआईपी पर्यटक की तरह उनके साथ दिखाई दे रहा है। इस कुत्ते को देखकर पर्यटक वही खड़ी हो जाती है और इस उसके साथ खेलती हुई नजर आती है।
ताजमहल की गरिमा पर लग रहा दाग
ASI की अनदेखी के चलते विश्व धरोहर की गरिमा पर सवाल उठने लगे हैं और उसकी वजह ताजमहल में आवारा कुत्तों का डेरा बना है। ताजमहल निहारने के लिए आने वाले पर्यटक अपने कैमरे में इन दृश्यों को कैद कर रहे हैं जिससे भारत और ताजमहल की छवि धूमिल हो रही है।
NH 34 Road Accident: कानपुर से निकले थे दर्शन करने, हमीरपुर में हुए भीषण एक्सीडेंट ने छीनीं 4 सांसें
ताजमहल में स्वान पर्यटकों को बना चुके हैं निशाना:
आपको बताते चले कि ताजमहल निहारने के दौरान आवारा कुत्तों का शिकार काफी पर्यटक बन चुके हैं लेकिन फिर भी कोई ठोस कदम ASI ने नहीं उठाया है। आलम ये है कि ये कभी भी खूंखार होने पर पर्यटकों को अपना शिकार बना लेते हैं। हर बार नगरनिगम यहां पर स्वान पकड़ने का अभियान चलाता है लेकिन कुछ दिनों तक अच्छा चलने के बाद सब पहले जैसा हो जाता है।
गर्मी में खूंखार हो जाते हैं कुत्ते
आपको बता दे चले कि इस भीषण गर्मी में आवारा कुत्तों भी खूंखार हो जाते हैं। जिसके कई उदाहरण पहले भी मिल चुके हैं लेकिन फिर भी व्यवस्थाएं ढाक के तीन पात ही है।
Location : Agra
Published : 17 May 2026, 3:55 PM IST
Topics : Agra news Latest News Stray Dog Taj Mahal