श्रद्धा और समर्पण का प्रतीक, प्रयागराज से सैफई जा रही सपा की PDA साइकिल कांवड़ यात्रा औरैया पहुंची

प्रयागराज के संगम से गंगाजल लेकर सैफई के लिए निकली पीडीए साइकिल कांवड़ यात्रा का औरैया में समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। यात्रा में शामिल युवा सैफई पहुंचकर पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की प्रतिमा और समाधि स्थल पर जलाभिषेक करेंगे।

Post Published By: Komal Chauhan
Updated : 8 August 2026, 5:34 PM IST
google-preferred

Prayagraj: प्रयागराज जिले की विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से शुरू हुई पीडीए साइकिल कांवड़ यात्रा रविवार को औरैया पहुंची। संगम से गंगाजल लेकर साइकिल के माध्यम से सैफई जा रहे समाजवादी पार्टी के युवा कार्यकर्ताओं का जिले में जोरदार स्वागत किया गया। नेशनल हाईवे स्थित जय माता दी होटल पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाएं पहनाकर यात्रियों का अभिनंदन किया।

सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने बताया कि यात्रा में शामिल युवा कार्यकर्ता प्रयागराज के संगम से गंगाजल लेकर सैफई जा रहे हैं। वहां वे पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी नेता मुलायम सिंह यादव की प्रतिमा और समाधि स्थल पर जलाभिषेक करेंगे। उन्होंने कहा कि यह यात्रा श्रद्धा, सम्मान और संगठन के प्रति समर्पण का प्रतीक है।

युवाओं के उत्साह की सराहना

सर्वेश बाबू गौतम ने यात्रा में शामिल कमलेश यादव, विकास भदारी, सुनील यादव, देवेंद्र जगतपुर, अमरदीप यादव और कृष्णा यादव (मास्टर) सहित सभी युवाओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि इतनी लंबी दूरी साइकिल से तय करना युवाओं के समर्पण और उत्साह को दर्शाता है। ऐसे प्रयासों से संगठन को नई मजबूती और ऊर्जा मिलती है।

यह भी पढ़ें: Prayagraj News: ‘हर हाल में होगा कार्यक्रम’, राहुल गांधी के दौरे पर कांग्रेस अड़ी; युवाओं के बीच जाएगा पार्टी का संदेश

2027 के लक्ष्य का भी किया जिक्र

स्वागत कार्यक्रम के दौरान सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता पूरी निष्ठा के साथ जनता के बीच काम कर रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी बेहतर प्रदर्शन करेगी। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का उत्साह और जनता का सहयोग पार्टी को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

वरिष्ठ नेताओं ने बढ़ाया उत्साह

सपा के वरिष्ठ नेता लालजी शुक्ला ने कहा कि प्रयागराज से गंगाजल लेकर सैफई तक की यात्रा युवाओं के समर्पण और संघर्ष का उदाहरण है। उन्होंने कहा कि समाजवादी विचारधारा से जुड़े युवाओं की सक्रिय भागीदारी संगठन को नई दिशा और शक्ति प्रदान करती है। यात्रा का नेतृत्व कर रहे कृष्ण यादव (मास्टर) ने औरैया में मिले सम्मान और स्वागत के लिए सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का स्नेह उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।

यह भी पढ़ें: Triple Murder in Prayagraj: प्रयागराज में सनसीखेज वारदात; तीन दिव्यांगों की निर्मम हत्या

कई पदाधिकारी रहे मौजूद

स्वागत कार्यक्रम में महेंद्र त्रिपाठी, गुड्डू सेंगर, राहुल तिवारी, एडवोकेट उपेंद्र भारती, राजकुमार गौतम, मनीष कठेरिया, राम रतन दोहरे सहित बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Location :  Auraiya

Published :  8 August 2026, 5:33 PM IST

Related News

Advertisement