
सपा सांसद शिवपाल सिंह पटेल ने कांग्रेस पर बोला हमला (सोर्स- डीएन रिपोर्टर)
Raebareli: उत्तर प्रदेश की सियासत में गठबंधन के भीतर सीट बंटवारे और नेतृत्व को लेकर रार बढ़ती नजर आ रही है। प्रतापगढ़ से समाजवादी पार्टी के सांसद शिवपाल सिंह पटेल (एसपी सिंह) एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने रायबरेली पहुंचे थे। यहाँ मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कांग्रेस और सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर पर तीखा हमला बोला। सपा सांसद के इस बयान के बाद यूपी की राजनीति का तापमान बढ़ गया है।
सपा सांसद एसपी सिंह ने गठबंधन सहयोगी कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए टिप्पणी की। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि अखिलेश यादव के बिना कांग्रेस 'जीरो' है। लोकसभा चुनाव के नतीजों का जिक्र करते हुए सांसद ने दावा किया कि संसद के हालिया चुनाव में कांग्रेस को जो भी जीत हासिल हुई है, वह केवल समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव के मजबूत नेतृत्व और जनसमर्थन की वजह से मुमकिन हो सकी है।
यह भी पढ़ें- हत्या केस वापस न लेने की कीमत! आधी रात घर के बाहर हुआ खूनी हमला, आखिर कौन देना चाहता था खामोशी की सजा?
आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 का रोडमैप खींचते हुए एसपी सिंह ने सहयोगियों को अपनी सीमा में रहने की नसीहत दी। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को किसी भी हाल में 50 से अधिक सीटें नहीं मिलनी चाहिए। उनके इस बयान से साफ है कि सपा यूपी में खुद को 'बड़े भाई' की भूमिका से कम पर आंकने को तैयार नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने अखिलेश यादव को पिछड़ों, दलितों और अल्पसंख्यकों (PDA) का सबसे बड़ा मसीहा और नेता घोषित किया।
पत्नी को मायके भेज कर पतिदेव ‘सौतन’ के साथ बैडरूम में…नोएडा से हरदोई तक मचा बवाल, जानें पूरा मामला
कांग्रेस के अलावा सपा सांसद के निशाने पर उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर भी रहे। राजभर पर हमला बोलते हुए शिवपाल सिंह पटेल ने कहा कि वे (राजभर) स्वतंत्र राजनीति नहीं करते, बल्कि हमेशा दूसरों की सिखाई हुई भाषा बोलते हैं। उनका अपना कोई स्टैंड नहीं है।
Location : Raebareli
Published : 14 July 2026, 12:03 PM IST