सपा नेता सुनील सिंह का बड़ा आरोप, ASP ने दी फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी, जानें पूरा मामला

एक तरफ जहां यूपी पुलिस पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए बड़े-बड़े दावें करती है तो वहीं दूसरी तरफ एक पीड़ित को न्याय दिलाने के लिए सपा नेता को अपर पुलिस अधीक्षक ने ही धमकी दे डाली, जिससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर ही सवाल उठने शुरु हो गये हैं।

Post Published By: Rohit Goyal
Updated : 19 April 2026, 7:30 PM IST

Sant Kabir Nagar: एक तरफ जहां यूपी पुलिस पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए बड़े-बड़े दावें करती है तो वहीं दूसरी तरफ एक पीड़ित को न्याय दिलाने के लिए सपा नेता को अपर पुलिस अधीक्षक ने ही धमकी दे डाली, जिससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर ही सवाल उठने शुरु हो गये हैं।

संत कबीर नगर से समाजवादी पार्टी के नेता सुनील सिंह ने अपर पुलिस अधीक्षक पर सनसनीखेज आरोप लगाते हुए बताया एक मामले को लेकर जब वह सामान्य तौर पर ASP से फोन पर बात कर रहे थे, तभी अचानक उन्हे ASP ने कहा मैं तुम्हें ठीक कर दूंगा, पहले एक बार तुम्हें पकड़ा था लेकिन ठीक नहीं कर पाया और मैं तुम्हें मुकदमा दर्ज कर अंदर डाल दूंगा।

घटना के बाद सुनील सिंह ने वीडियो जारी करते हुए कहा कानून के दायरे में रहकर सच को झूठ और झूठ को सच करने का काम मत करो। सपा नेता ने कहा में अपर पुलिस अधीक्षक की धमकी को स्वीकार करता लेकिन पीडीए समाज के लोगों की आवाज उठाना बंद नहीं करूंगा।

 

Location :  Sant Kabir Nagar

Published :  19 April 2026, 7:30 PM IST