सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने इजरायल-ईरान युद्ध पर सरकार से स्पष्ट रुख अपनाने, युद्ध में मारे गए नागरिकों की पुष्टि और शांति बहाली के लिए तटस्थ कूटनीतिक प्रयास करने की मांग की। पढ़िये और क्या कुछ कहा…

सपा प्रमुख अखिलेश यादव (फोटो सोर्स- इंटरनेट)
Lucknow: समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव ने इजरायल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध और हिंसक संघर्ष को लेकर भारत सरकार से स्पष्ट रुख अपनाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि किसी भी देश के आम नागरिक और महत्वपूर्ण हस्तियों पर हो रहे जानलेवा हमलों के बीच सरकार को अपने दृष्टिकोण को जनता के सामने स्पष्ट करना चाहिए।
अखिलेश यादव ने बयान में कहा, "हमारी सरकार को यह स्पष्ट करना चाहिए कि वह युद्ध के पक्ष में है या शांति के। साथ ही, युद्ध को रोकने और शांति बहाल करने के लिए तटस्थ देश होने के नाते क्या कूटनीतिक प्रयास किए जा रहे हैं।" उन्होंने जोर देकर कहा कि भारत को अंतरराष्ट्रीय मामलों में जिम्मेदार और संतुलित भूमिका निभानी चाहिए।
US-Israel Attack on Iran: रूसी राष्ट्रपति पुतिन का बड़ा बयान आया सामने, जानिये क्या करेंगे आगे
युद्ध के दौरान सही जानकारी का महत्व बताते हुए सपा प्रमुख ने कहा कि हर स्तर पर मारे जानेवालों से जुड़ी खबरों की पुष्टि सरकार द्वारा की जानी चाहिए। उनका कहना है कि "युद्धकालीन समाचार अक्सर रणनीति का हिस्सा होते हैं, इसलिए उनकी पुष्टि करना आवश्यक है।" उन्होंने इस बात पर भी ध्यान दिलाया कि केवल खबरों पर भरोसा करना लोगों के लिए भ्रम पैदा कर सकता है, और सही तथ्यों को सामने लाना लोकतंत्र की जिम्मेदारी है।
किसी देश के सबसे ख़ास से लेकर आम नागरिकों तक पर हो रहे जानलेवा हमलों व जंग के इन हालातों में हमारे देश की सरकार, इस अंतरराष्ट्रीय विषय पर अपना रुख़ साफ़ करे और बताए कि वो जंग के साथ है या अमन के और युद्ध को रोकने व शांति की बहाली के लिए एक तटस्थ देश होने के नाते क्या कूटनीतिक…
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) March 1, 2026
इजरायल-ईरान युद्ध पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव का बयान
"किसी देश के सबसे ख़ास से लेकर आम नागरिकों तक पर हो रहे जानलेवा हमलों व जंग के इन हालातों में हमारे देश की सरकार, इस अंतरराष्ट्रीय विषय पर अपना रुख़ साफ़ करे और बताए कि वो जंग के साथ है या अमन के और युद्ध को रोकने व शांति की… pic.twitter.com/B52rUy825f
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) March 1, 2026
अखिलेश यादव ने मानवता के दृष्टिकोण से चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि "इंसान के साथ इंसानियत का मारा जाना बेहद अफसोसजनक है।" उन्होंने सभी देशों से अपील की कि वे युद्ध और हिंसा के मामलों में जिम्मेदाराना व्यवहार करें और अपने नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करें।
सपा प्रमुख ने कहा कि भारत जैसी तटस्थ और बड़े लोकतांत्रिक देश की जिम्मेदारी बनती है कि वह युद्ध को बढ़ावा न दे, बल्कि सभी स्तर पर कूटनीतिक माध्यमों से शांति की कोशिश करे। उन्होंने कहा कि भारत को अंतरराष्ट्रीय मंच पर एक जिम्मेदार और शांतिप्रिय देश के रूप में अपनी भूमिका निभानी चाहिए।