Sonbhadra LPG Crisis: युद्ध का सोनभद्र में भी दिख रहा असर, सिलेंडर के लिए मची मारामारी

इजाराइल और ईरान के बीच जारी तनाव का असर अब उत्तर प्रदेश के दूरस्थ जिलों तक महसूस किया जा रहा है। सोनभद्र में घरेलू गैस सिलेंडर को लेकर हालात बेहद गंभीर हो गए हैं। जिले में गैस की आपूर्ति बुरी तरह प्रभावित होने से उपभोक्ताओं के बीच अफरा-तफरी का माहौल है।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 19 March 2026, 2:29 PM IST

Sonbhadra: इजाराइल और ईरान के बीच जारी तनाव का असर अब उत्तर प्रदेश के दूरस्थ जिलों तक महसूस किया जा रहा है। सोनभद्र में घरेलू गैस सिलेंडर को लेकर हालात बेहद गंभीर हो गए हैं। जिले में गैस की आपूर्ति बुरी तरह प्रभावित होने से उपभोक्ताओं के बीच अफरा-तफरी का माहौल है।

अधिकांश लोगों को नहीं मिल रहा सिलेंडर

जानकारी के मुताबिक, जिले की कई गैस एजेंसियों पर स्टॉक पूरी तरह खत्म हो चुका है। हालात ऐसे हैं कि उपभोक्ताओं को सिलेंडर पाने के लिए महीनों तक इंतजार करना पड़ रहा है। रॉबर्ट्सगंज, ओबरा, और चोपन समेत कई इलाकों में सुबह से ही लंबी कतारें लग रही हैं, लेकिन अधिकांश लोगों को खाली हाथ लौटना पड़ रहा है।

Sonbhadra: संविदा स्वास्थ्य कर्मी को रिश्वत लेते हुए एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथ दबोचा, विभाग में मचा हड़कंप

कॉमर्शियल सिलेंडर की कमी

गैस संकट का असर सिर्फ घरेलू उपभोक्ताओं तक सीमित नहीं है, बल्कि होटल और रेस्टोरेंट कारोबार भी बुरी तरह प्रभावित हुआ है। कॉमर्शियल सिलेंडर की कमी के कारण कई छोटे-बड़े प्रतिष्ठानों को अपने कामकाज में कटौती करनी पड़ रही है।

घरेलू गैस की कालाबाजारी

इस बीच, कई जगहों पर घरेलू गैस की कालाबाजारी के आरोप भी सामने आ रहे हैं। उपभोक्ताओं का कहना है कि कुछ एजेंसियां तय कीमत से अधिक दाम पर सिलेंडर बेच रही हैं। इतना ही नहीं, कई गैस एजेंसियों पर ताले लटके हुए हैं और स्टाफ के मोबाइल फोन बंद मिल रहे हैं, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।

Sonbhadra: संविदा स्वास्थ्य कर्मी को रिश्वत लेते हुए एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथ दबोचा, विभाग में मचा हड़कंप

कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई की मांग

जिले में कुल 44 गैस एजेंसियों पर करीब 3.65 लाख उपभोक्ता निर्भर हैं। आपूर्ति ठप होने से आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द आपूर्ति बहाल कराने और कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Video | Sonbhadra Protest | गैस सिलेंडर की किल्लत को लेकर सपा का अनोखा प्रदर्शन, ऐसे साधा सरकार पर निशाना

आने वाले दिनों में बढ़ सकता है संकट

विशेषज्ञों का मानना है कि यदि जल्द स्थिति नहीं सुधरी, तो आने वाले दिनों में यह संकट और गहरा सकता है।

Location : 
  • Sonbhadra

Published : 
  • 19 March 2026, 2:29 PM IST