
सोनभद्र में लगी भीषण आग
Sonbhadra: जनपद के घोरावल कोतवाली क्षेत्र के ढेढ़ी गांव में बुधवार को शॉर्ट सर्किट के चलते एक घर में भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से युवक बुरी तरह से झुलस गया, जबकि घर में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। युवक को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया।
जानकारी के अनुसार ढेढ़ी गांव निवासी संदीप कुमार (21) अपने भाई अन्जय कुमार के कमरे में सो रहा था। अन्जय कुमार काम के सिलसिले में चेन्नई गए हुए हैं। इसी दौरान अचानक शॉर्ट सर्किट से कमरे में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे कमरे को अपनी चपेट में ले लिया।
आग इतनी भीषण थी कि कमरे में रखा पलंग, अलमारी, श्रृंगार दान, टीवी, फ्रिज, कूलर, कपड़े और गहने पूरी तरह जल गए। इस अग्निकांड में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। आग लगने का मुख्य कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि पहले भी कई शॉर्ट सर्किट और आगजनी की घटनाएं हो चुकी हैं।
आग की लपटों और धुएं से घिरे संदीप के चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और किसी तरह उसे घर से बाहर निकाला। आग इतनी भीषण थी कि कमरे में रखा पलंग, अलमारी, श्रृंगार दान, टीवी, फ्रिज, कूलर, कपड़े और गहने समेत लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया।
ग्रामीणों की मदद से झुलसे संदीप को तत्काल सीएचसी घोरावल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल के बर्न यूनिट में रेफर कर दिया।
सोनभद्र में गैस सिलेंडर के लिए उमड़ी भीड़, ओटीपी और कम सप्लाई से हुआ ये हाल…
ग्रामीणों का कहना है कि बिसरेखी सब स्टेशन के लाइनमैनों और एसएसओ की लापरवाही के कारण क्षेत्र में पहले भी कई बार शॉर्ट सर्किट और आगजनी की घटनाएं हो चुकी हैं, जिनमें जानमाल का नुकसान हुआ है।
Location : New Delhi
Published : 11 March 2026, 11:13 PM IST