Sonbhadra: अब चमकेगा सोनभद्र, लोगों को दी गई ये बड़ी जिम्मेदारी; जानिये पूरा अपडेट

यूपी के सोनभद्र में शनिवार को पंचायती राज विभाग के संयुक्त तत्वावधान में सफाई अभियान चलाया गया। जिसमें लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों को नदियों को स्वच्छ एवं प्रदूषण मुक्त बनाए रखने की शपथ दिलाई गई।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 28 March 2026, 3:56 PM IST

Sonbhadra: जनपद में स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत शनिवार को वन विभाग एवं पंचायती राज विभाग के संयुक्त तत्वावधान में ग्राम पंचायत गोठानी स्थित सोमनाथ मंदिर घाट, सोन नदी तट पर व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं, स्थानीय ग्रामीणों एवं अधिकारियों की सहभागिता से घाट क्षेत्र की साफ-सफाई की गई और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।

प्रदूषण मुक्त बनाए रखने की शपथ

कार्यक्रम में जिला परियोजना अधिकारी महेन्द्र गौतम ने उपस्थित लोगों को नदियों को स्वच्छ एवं प्रदूषण मुक्त बनाए रखने की शपथ दिलाई।

उन्होंने कहा कि स्वच्छ जल स्रोत न केवल पर्यावरण के लिए आवश्यक हैं, बल्कि मानव जीवन के लिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। यदि नदियों को प्रदूषण से बचाया जाए तो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ जल उपलब्ध कराया जा सकता है।

नदियों को स्वच्छ एवं प्रदूषण मुक्त बनाने की शपथ लेते हुए

अभियान के दौरान सोन नदी के किनारे जमा कचरे को हटाया गया और आसपास के क्षेत्र की साफ-सफाई की गई। इसके साथ ही पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वृक्षारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए।

सोनभद्र में VIP रौब खत्म! हूटर उतारकर किया चकनाचूर, लाल बत्ती वालों में मचा हड़कंप

छात्रों ने की रचनात्मक अभिव्यक्ति

स्वच्छता पखवाड़ा के तहत कम्पोजिट विद्यालय चोपन में चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और स्वच्छता, जल संरक्षण तथा पर्यावरण सुरक्षा जैसे विषयों पर अपनी रचनात्मक अभिव्यक्ति प्रस्तुत की।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कविता यादव उपस्थित रहीं। उन्होंने कहा कि स्वच्छता को जन आंदोलन बनाना समय की आवश्यकता है और इसके लिए हर नागरिक की भागीदारी जरूरी है। विशिष्ट अतिथि के रूप में ग्राम प्रधान धर्म ने भी लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।

कचरा इकट्ठा करते विभाग के अधिकारी और ग्रामीण

इस अवसर पर काशीराम (एडीओ पंचायत), सुषमा (सेक्रेटरी), अभिषेक यादव (गंगा वालंटियर), अजीत सिंह (प्रधानाचार्य), प्रमोद (जेआरएफ), दिनेश (वन दरोगा) सहित अन्य कर्मचारी, छात्र-छात्राएं एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Sonbhadra Crime: सोनभद्र में दर्दनाक घटना, युवक ने उठाया खौफनाक कदम; परिवार में मचा कोहराम

अधिकारियों ने ग्रामीणों से की ये अपील

कार्यक्रम के अंत में सभी ने स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। अधिकारियों ने ग्रामीणों से अपील की कि वे नियमित रूप से स्वच्छता बनाए रखें और नदियों में कचरा न डालें।

Location : 
  • Sonbhadra

Published : 
  • 28 March 2026, 3:56 PM IST