सोनभद्र: बुजुर्ग ने संदिग्ध परिस्थितियों में वृद्धाश्रम में लगाई फांसी, मचा हड़कप

यूपी के सोनभद्र से गुरुवार को एक दुखद घटना सामने आयी है। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र स्थित वृद्धाश्रम में रह रहे एक बुजुर्ग ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद सूचना पर पहुंची पुलिस मामले का जांच में जुट गई है।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 25 December 2025, 1:35 PM IST
google-preferred

Sonbhadra: यूपी के सोनभद्र से गुरुवार को एक दुखद घटना सामने आयी है। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र स्थि्त वृद्धाश्रम में रह रहे एक बुजुर्ग ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। फांसी के फंदे से वृद्ध को लटका देख वृद्धाश्रम के केयरटेकर ने पुलिस को दी सूचना दी। वृद्धाश्रम में हादसे के बाद हड़कंप मच गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच में जुटी गई।

मृतक की पहचान राम जियावन (65 ) के रूप में हुई है।  घटना रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के लोढ़ी स्थित वृद्धाश्रम का है। 

मौके पर जांच करती पुलिस

जानकारी के अनुसार सूचना पाकर फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची गई और सघन जांच कर  आवश्यक साक्ष्य जुटा रही है। जानकारी के अनुसार मृतक राम जियावन अपनी पत्नी के साथ कई वर्षों से वृद्धाश्रम में जीवन गुजार रहे थे। 

अपनी पत्नी के साथ वृद्धाश्रम में रहते थे मृतक

वृद्धाश्रम के केयरटेकर ने बताया कि राम जियावन अपनी पत्नी के साथ कई वर्षों से लोढ़ी स्थित इस वृद्धाश्रम में रह रहे थे। उनकी सरहज भी यहीं पर रहती थीं। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुँची स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए लोढ़ी स्थित पोस्टमॉर्टम हॉउस भेजवा दिया गया। वहीं मौके पर पहुँची फोरेंसिक टीम ने भी जरूरी साक्ष्य जुटाए।"

Bangladesh Protest: सोनभद्र में बांग्लादेश की घटना को लेकर उबाल, हिंदू संगठनों का जोरदार प्रदर्शन

समाज कल्याण अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह भदौरिया ने बताया कि उन्हें सुबह 9 बजे के आस-पास संचालक द्वारा घटना की जानकारी दी गई। उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचित किया और सीओ व डीएम से भी बात की।

तहकीकात करती पुलिस

मामले में पुलिस की कार्रवाई

सीओ सीटी रणधीर सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जाँच कर रही है, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही अग्रिम विधिक कार्यवाही की जाएगी।

ऑपरेशन क्लीन में सोनभद्र पुलिस का प्रहार, अवैध अंग्रेजी शराब की पकड़ी गई भारी खेप

वृद्धाश्रम में रह रही एक बुजुर्ग महिला ने बताया कि उन्होंने सुबह 4 बजे पानी लेने के दौरान बाथरूम में शव देखा। शव सफेद धोती में लिपटा हुआ था, जिससे वह डर गईं। धीरे-धीरे अन्य लोगों को भी घटना की जानकारी हुई। उसने बताया कि मृतक अच्छे स्वभाव के थे। वह सभी से प्रेम से बात करते थे।

हादसे के बाले में पूछे जाने पर मृतक की पत्नी ने कोई स्पष्ट कारण नहीं बताया।

Location : 
  • Sonbhadra

Published : 
  • 25 December 2025, 1:35 PM IST