पहले पति को पिलाती थी दूध, फिर प्रेमी को… झांसी एसएसपी ऑफिस पहुंचकर पीड़ित बोला- अब मैं क्या करूं साहब

उत्तर प्रदेश के झांसी में एक पति ने अपनी पत्नी और उसके कथित प्रेमी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पति का दावा है कि पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर उसका गला दबाने और मारपीट करने की कोशिश की। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है।

Post Published By: Mayank Tawer
Updated : 25 August 2026, 5:01 PM IST

Jhansi News: प्रदेश के झांसी से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पति ने अपनी पत्नी और उसके कथित प्रेमी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पति का कहना है कि उसने पत्नी को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया था, जिसके बाद दोनों ने मिलकर उसके साथ मारपीट की और गला दबाने की कोशिश की। किसी तरह पड़ोसियों की मदद से उसकी जान बच सकी।

डेढ़ महीने पहले हुई थी शादी

पूरा मामला चिरगांव थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले का बताया जा रहा है। पीड़ित पति अपने माता-पिता के साथ शिकायत लेकर झांसी एसएसपी कार्यालय पहुंचा। उसने पुलिस अधिकारियों को बताया कि उसकी शादी 24 जून को मध्य प्रदेश के भांडेर निवासी युवती से हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार हुई थी। पति का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही उसकी पत्नी का किसी अन्य युवक से संपर्क था। पीड़ित ने दावा किया कि उसकी पत्नी उसको दूध में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाती थी।

पत्नी और प्रेमी पर लगाए गंभीर आरोप

पीड़ित ने आरोप लगाया कि पत्नी चाय और दूध में नींद की गोलियां मिलाकर देती थी। उसका कहना है कि 19 अगस्त को जब वह कथित प्रेमी के घर पहुंचा तो विवाद हुआ। इसके बाद 23 अगस्त को उसने दोनों को फिर से आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया। पति के मुताबिक, इस दौरान पत्नी ने उसके हाथ पकड़ लिए और प्रेमी ने उसके साथ मारपीट करते हुए गला दबाने की कोशिश की। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उसे बचाया।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना के बाद पीड़ित पति ने अपनी जान को खतरा बताते हुए पुलिस से कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है। उसने पत्नी और उसके कथित प्रेमी के खिलाफ शिकायत दी है। मोंठ पुलिस क्षेत्राधिकारी ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी। पीड़ित की ओर से प्रार्थना पत्र दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Location :  Jhansi

Published :  25 August 2026, 5:01 PM IST