ऑपरेशन से पहले क्यों मांगे जा रहे थे पैसे? वायरल वीडियो ने खोली पोल

डॉक्टर को भगवान का दर्जा दिया जाता है क्योंकि मरीज अपनी जिंदगी और स्वास्थ्य का भरोसा उन्हीं के हाथों में सौंपता है। लेकिन जब कोई डॉक्टर ही भ्रष्टाचार के आरोपों में घिर जाए, तो यह न केवल चिकित्सा व्यवस्था बल्कि समाज के विश्वास पर भी बड़ा सवाल खड़ा करता है।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 30 June 2026, 5:42 AM IST

Mirzapur:  मंडलीय अस्पताल मिर्जापुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है।  यहां इलाज के नाम पर मरीजों से कथित तौर पर पैसे ऐठे जा रहे हैं। आर्थिक रूप से कमजोर मरीज जिला अस्पताल में इसलिए पहुंचते हैं कि वहां उनका निशुल्क उपचार हो जाएगा लेकिन यहां किसी भी आपरेशन के लिए रोगियों को भारी भरकम रकम खर्च करनी पड़ रही है। ये सौदेबाजी का खेल डाक्टर, विचौलिया और मेडिकल स्टोर संचालक के बीच चल रहा है।

सौदेबाजी का आरोप

जानकारी के मुताबिक, हड्डी रोग विभाग के अध्यक्ष डॉ. राजकुमार भारती का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वायरल वीडियो में मरीज के ऑपरेशन के लिए पैसों की सौदेबाजी किए जाने का आरोप लगाया गया है।

आरोप है कि इस पूरे मामले में एक मेडिकल स्टोर संचालक ने कथित बिचौलिए की भूमिका निभाई। मरीज के परिजनों ने डॉक्टर द्वारा तय की गई रकम मेडिकल स्टोर संचालक को सौंप दी, जिसका वीडियो भी बना लिया गया। बाद में यही वीडियो सोशल मीडिया और मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो गया।

Accident in UP: यमराज बनकर खड़े ट्रक ने छीन ली दो जिंदगियां, मिर्जापुर के हादसे ने उड़ाये सबके होश

मामले के तूल पकड़ने के बाद अस्पताल प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से डॉ. राजकुमार भारती को हड्डी रोग विभागाध्यक्ष के पद से हटा दिया। उनकी जगह डॉ. संतोष सिंह को विभागाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हालांकि, पूरे मामले की जांच अभी जारी है और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

सीएमएस का बयान

मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) ने बताया कि वायरल वीडियो और शिकायत को गंभीरता से लेते हुए तत्काल प्रशासनिक कार्रवाई की गई है। मामले की निष्पक्ष जांच कराई जा रही है और दोषी पाए जाने पर नियमानुसार कठोर कार्रवाई होगी।

मिर्जापुर में सुनसान मार्ग पर कारोबारी को रोककर बदमाशों ने किया बड़ा खेल, घटना के बाद पुलिस जांच में जुटी

मेडिकल के छात्रों पर पड़ेगा प्रभाव

गौरतलब है कि मंडलीय अस्पताल को मेडिकल कॉलेज का दर्जा भी प्राप्त है, जहां बड़ी संख्या में मेडिकल छात्र प्रशिक्षण प्राप्त करते हैं। ऐसे में एक वरिष्ठ चिकित्सक पर लगे इस तरह के आरोपों ने चिकित्सा शिक्षा और अस्पताल की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब सभी की नजर जांच रिपोर्ट पर टिकी है कि आरोपों की पुष्टि होने पर संबंधित डॉक्टर के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाती है।

 

Location :  Mirzapur

Published :  30 June 2026, 5:28 AM IST