Site icon Hindi Dynamite News

आगरा भीमसेन हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर दिया वारदात को अंजाम, 12 घंटे में खुला राज

पुलिस ने एक बड़े खुलासे के साथ भीमसेन हत्याकांड सुलझाया है। पढ़िए डाइनामाइट न्यूज की खास रिपोर्ट
Post Published By: Mayank Tawer
Published:
आगरा भीमसेन हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर दिया वारदात को अंजाम, 12 घंटे में खुला राज

आगरा: पुलिस ने एक बड़े खुलासे के साथ भीमसेन हत्याकांड सुलझाया है। थाना शमसाबाद की पुलिस ने हत्याकांड में मृतक युवक भीमसेन की पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। जिससे पूरे इलाके में हलचल मच गई है। यह गिरफ्तारी घटना के महज 12 घंटे के भीतर हुई है। जिसने सभी को चौंका दिया है। दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार, यह मामला थाना शमसाबाद के अंतर्गत आने वाले गांव का है। बीते 13 मई को मृतक भीमसेन के भाई पप्पू ने थाने में तहरीर दी कि उसके भाई की हत्या कर दी गई है। पप्पू ने आरोप लगाया कि हत्या में उसकी पत्नी और उसके प्रेमी का हाथ है। उन्होंने बताया कि उसकी पत्नी का गांव के ही एक युवक के साथ प्रेम संबंध है। जिसे लेकर परिवार में अक्सर विवाद रहता था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 12 घंटे के अंदर ही गांव के ग्राम भवन के पास से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस पूछताछ में हुआ खुलासा

पुलिस ने जब दोनों आरोपियों से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि मृतक भीमसेन ने अपनी पत्नी को गांव के ही एक युवक को बाजार में देखा था। इस बात का पता चलने पर भीमसेन ने पत्नी का विरोध किया। इस विरोध के कारण दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। घटना के दिन यानी सोमवार रात को दोनों पक्षों के बीच झगड़ा हुआ। इस झगड़े को सुलझाने के लिए परिवार ने शराब पार्टी का आयोजन किया। उस रात महिला का पति और उसका प्रेमी खेतों पर बने मकान में शराब पी रहे थे।

कैसे किया मर्डर

जब भीमसेन नशे में धुत हो गया तो उसकी पत्नी वहां पहुंची। इसके बाद पत्नी और उसका प्रेमी ने मिलकर भीमसेन की पिटाई शुरू कर दी। नशे की हालत में भीमसेन पर लाठी-डंडों से वार किया गया। जिससे उसकी मौत हो गई। हत्या के पीछे मुख्य कारण प्रेम संबंध और परिवार में चल रहा विवाद माना जा रहा है।

पूरे इलाके में चर्चा का विषय

पुलिस ने मौके से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। इस घटना ने पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया है और लोग इस सनसनीखेज खुलासे की चर्चा कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि वह इस मामले में विस्तृत जांच कर रही है और अपराधियों को कठोर से कठोर सजा दिलाई जाएगी।

Exit mobile version